previous account @asyadav78678
समाजवादी समर्थक, बाबा साहेब,लोहिया जी, बी पी मंडल जी के विचारों से प्रेरित होकर समाजवाद के प्रति ललक पैदा हुई।
जय समाजवाद 🙏
उप्र की तराई में चाहे बहराइच हो, पीलीभीत, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी या अन्य कोई जगह, सब जगह से जंगली जानवरों के आदमखोर होने की खबरें आ रही हैं जिससे प्रदेशवासियों के हताहत होने के दुखद समाचार मिल रहे हैं।
ऐसे हादसे दो तरह से भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाते हैं। एक तरफ़ भाजपा राज में जंगलों की अवैध कटाई से पशुओं के निवास स्थान मतलब ‘वन’ घट रहे हैं जिससे उनके जीवन-चक्र में भोजन की कमी हो रही है; दूसरी तरफ़ ये वन विभाग की लापरवाही का भी संकेत है।
भाजपा के विधायक जी दिखावटी सहानुभूति का प्रदर्शन करने के लिए हाथ मे बंदूक लेकर आदमखोर पशु के पद चिन्हों को तलाशने का काम करने का वीडियो बनवाकर, सोशल मीडिया पर अपने झूठे जन-सरोकार को दर्शा रहे हैं। इसका मतलब उन्हें अपनी ही सरकार के न मंत्रालयों पर भरोसा है, न विभागों पर।
भाजपा विधायक से आग्रह है कि किसी की मृत्यु पर ऐसे असंवेदनशील तरीक़े से पेश न आएं, कुछ ठोस उपाय करें, जिससे जनता का अनमोल जीवन बचाया जा सके।