कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "आज संसद में आने से पहले धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके आइएगा। पहले छात्रों से माफी मांगिए और जिन लोगों ने छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए लाठी-डंडों और पेलेट गन का इस्तेमाल किया, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कीजिए। इसके बाद हम शिक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार हैं।"
#MallikarjunKharge #PMModi #MonsoonSession #Parliament #Education #StudentProtest
अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली मशहूर लेखक गीतांजलि श्री ने 20 जुलाई को आंदोलनरत छात्रों, युवाओं के ख़िलाफ़ पुलिस द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- शीर्ष बैठे ये लोग- मंत्री, नौकरशाह और पुलिस- जनता के प्रतिनिधि और जनता के सेवक हैं. वे भगवान नहीं हैं.
दिल्ली, मुंबई और बिहार के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों की तस्वीर गुजरात के अहमदाबाद से आई है!
.
.
यहां भी छात्र विफल शिक्षा व्यवस्था के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हमें राहत है और हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है... कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।"
#SonamWangchuk #AbhijeetDipke #HungerStrike #JantarMantar #StudentProtest
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने NEET पेपर लीक स्कैम पर स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट पर कहा, "संसद में बात तभी होगी, पहले इस्तीफा फिर वार्ता। बिना इस्तीफे के कोई वार्ता नहीं होगी। आप इतने ही संवाद वाले हैं तो आपने 20 तारीख से पहले क्यों नहीं संवाद किया बच्चों से...।"
#ChandrashekharAzad #PaperLeak #NEET #CJP #Students #IndiaPolitics
"NEET पर ही नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी - पहले धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो और छात्रों से माफ़ी मांगो..."
- राहुल गांधी, नेता विपक्ष | @RahulGandhi