"सरकार डर कर व्यवहार कर रही है, यह अपने मंत्रियों को क्यों नहीं हटा पा रही है? कहीं ऐसा तो नहीं मंत्री के पास छुपे राज़ हो।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
निराशा में आँख का पानी
जब समुंदर बन जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
कोई अपनी ताक़त पर
जब सर उठा इठलाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!
हुक़ूमतों का घमंड-गुरूर
जब पर्वत सा बन जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
दौर जब नाइंसाफ़ी का
हद ही पार कर जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!
जब-जब देश का भविष्य
पूरा दांव पर लग जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
“सवाल पूछना अधिकार है, जवाब देना जिम्मेदारी”
“लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता की आवाज़ होती है।
आज जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन में शामिल होकर यही संदेश दिया कि संवाद, न्याय और संवेदनशीलता ही किसी भी मजबूत लोकतंत्र की पहचान हैं।
#jantarmantar#democracy #peacefulprotest #sonamwangchuk
ये हैं असंवेदनशील भाजपा सरकार के ग़ैरज़िम्मेदार और अमानवीय प्रयागराज विकास प्राधिकरण का हृदयहीन कारनामा जिसमें प्रयागराज के सिविल लाइंस में PDA समाज की एक महिला का घर और उस घर के अंदर उसकी बेटी को भी सील कर दिया। ये सब उस समय हुआ जब महिला अपने दूसरे बच्चे को परीक्षा दिलवाने बाहर गई हुई थी।
भाजपा नारी वंदना का यही है असली सच। दोषियों का निलंबन हो और सख़्त दंडात्मक कार्रवाई भी।
घोर निंदनीय!
कोई है?
मैं उत्तर प्रदेश का नागरिक कुछ दिन पहले खोड। के लिए एक बिजली विभाग की खबर डाली थी वह ह सिचुएशन आज विजय नगर सेक्टर 9 गाजियाबाद में है कोई अधिकारी फ़ोन उठाने के लिए त्यार नहीं है क्या यह ही है प्रदेश सरकार की बिजली जो मंत्री जी दावा करते है कोई अधिकारी फ़ोन उठाने कि लिए त्यार नहीं और जानता त्रस्त है।@yadavakhilesh@UPPCLLKO@myogiadityanath@aksharmaBharat@upptcl_gzb
मैं उत्तर प्रदेश का नागरिक कुछ दिन पहले खोड। के लिए एक बिजली विभाग की खबर डाली थी वह ह सिचुएशन आज विजय नगर सेक्टर 9 गाजियाबाद में है कोई अधिकारी फ़ोन उठाने के लिए त्यार नहीं है क्या यह ही है प्रदेश सरकार की बिजली जो मंत्री जी दावा करते है कोई अधिकारी फ़ोन उठाने कि लिए त्यार नहीं और जानता त्रस्त है।@yadavakhilesh@UPPCLLKO@myogiadityanath@aksharmaBharat@upptcl_gzb
‘गुरूरमंद हुक्मरानों’ तक पहुँचे ये आवाज़
सुनो दरवाज़े पर खटखटा रहा है ‘बदलाव’
दरारें पड़ गईं क़िलों में, दरक रही बुनियाद
अब नौजवानों ने भी कर दिया है इंक़लाब!
ज़हरीली साज़िशों से तब तक न निजात मिल पाएगी जब तक केवल शाख पर उँगली उठाई जाएगी और सिर्फ़ वो शाख हटाई जाएगी, असली आज़ादी, तरक़्क़ी और इंसाफ़ तब मिलेगा जब इस गुनाह का असली तना और ज़मीन के अंदर गहरी छुपी दीमकी जड़ उखाड़ी जाएगी।
एक देश-एक आवाज़ मतलब इंक़लाब!
#BJP_बनाम_CJP
सब ठीक है तोSDO और JE जनता के फोन क्यों नहीं उठाते?उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा साहिबाबाद में खोड़ा गाँव और कालोनी की जनता आज भी अंधेरे में है!ऊर्जा मंत्री जी के दावे टीवी पर चमक रहे हैं, लेकिन खोड़ा की गलियों में आज भी अंधेरा है! @yadavakhilesh@AKSharmaOffice
UP की भाजपा सरकार और उसकी पुलिस की नाइंसाफ़ी और ज़्यादती देखकर ITBP को भी इन पर भरोसा नहीं है।
दिल्ली का भरोसा लखनऊ से उठ गया है तभी ITBP ने ये घेराबंदी की होगी। ये कैसा डबल इंजन है जो एक-दूसरे के ख़िलाफ़ बंदूक ताने खड़ा है।
विश्वकर्मा समाज की युवती की संदिग्ध मृत्यु के बाद, विश्वकर्मा समाज के पूर्व मंत्री व सपा के डेलीगेशन पर हमले के बाद अब अत्याचार के ऊपर अत्याचार करते हुए पीड़ित पक्ष के लोगों को पुलिस उठाकर ले गयी है। जो पीड़ित घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती थे, उनको भी डिस्चार्ज कराकर अज्ञात जगह पर ले जाना घोर अन्याय है।
ऐसा लगता है कि भाजपा के प्रश्रय प्राप्त लोगों को इतनी छूट दे दी गयी है कि पुलिस पर हमला करने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा हमलावारों का ही पक्ष लिया जा रहा है। ये घोर अन्याय, घोर निंदनीय है।
सामान्य पुलिसावलों को आगे करके ईंटें-पत्थर खाने के लिए छोड़ दिया जा रहा है और उच्चाधिकारी सत्ता पक्ष की चाटुकारिता में व्यस्त हैं। अन्य घायलों की तरह, घायल पुलिसकर्मियों के भी अच्छे-से-अच्छे इलाज की हम पुरज़ोर माँग करते हैं।
2027 में वर्चस्ववादियों की अत्याचारी सत्ता को पीडीए की एकजुटता हमेशा के लिए समाप्त कर देगी।
भाजपा का अंत निश्चित है। भाजपा का समय पूरा हुआ लेकिन इतिहास भाजपा को जगह देकर अपना इतिहास ख़राब नहीं करेगा।
पीडीए एकता ज़िंदाबाद!