@jadiarahul Maharaja Ganga Singh was the only Indian leader who signed treaty of Versailles 1919 at Paris peace conference on behalf of India. SP Sinha the other Indian signed as parliamentary secretary to Edwin Montague.
@TheTribhuvan There was a punjabi singer Mamda Mirasi ( great respect for this great community) who sang in praise of queen Victoria to celebrate jubilee in 1878. He pronounced jubilee as Jugni which became a form of folk song. Veer meria jugni kehndi e
जानिए, पंजाब चुनावों पर पंजाब की राजनीति के ऐसे किस्से, जो आपने पहले शायद ही कभी सुने हों!
जब पंजाब के पहले सीएम गोपीचंद भार्गव को हटाकर एक पुराने कांग्रेसी नेता को पाकिस्तान से बुलाकर बना दिया था सीएम!!!
क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि नेहरू सरकार ने पाकिस्तान की संविधान सभा में बैठे एक राजनेता को बुलाकर पंजाब का सीएम बना दिया था और उस समय के पहले सीएम गोपीचंद भार्गव को हटा दिया था। यह कोई राजनीतिक उपन्यास नहीं। यह स्वतंत्र भारत के शुरुआती इतिहास का एक हैरतअंगेज अध्याय है। इसके नायक थे भीमसेन सच्चर, जो पाकिस्तान की संविधान सभा में कांग्रेस दल के उपनेता रहे और फिर भारत आकर पंजाब के दूसरे मुख्यमंत्री बने।
दोस्तो ये कहानी बहुत ही दिलचस्प है।
15 अगस्त 1947 को पंजाब के सीएम बने डॉ. गोपीचंद भार्गव। वे सिरसा में जन्मे, लाहौर से मेडिकल की पढ़ाई की और कांग्रेस से जुड़े। लेकिन सीएम बनने के आठ महीने बाद ही उन्हें रुखसत किया जाने लगा और पाकिस्तान से भीमसेन सच्चर को बुलाकर 13 अप्रैल 1949 को सीएम बना दिया।
कहानी पेशावर से शुरू होती है, जहाँ सच्चर का जन्म हुआ। शिक्षा लाहौर में हुई। वे 1921 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बने। 1930 के दशक में प्रांतीय राजनीति में सक्रिय हुए और 1946 में ख़िज़र हयात ख़ान टिवाना की गठबंधन सरकार में वित्तमंत्री रहे।
फिर आया 1947!
पंजाब दो देशों में बँट गया। लाहौर पाकिस्तान चला गया। और सच्चर साहब भी चले गए। वे पाकिस्तान की संविधान सभा के सदस्य बने और वहाँ कांग्रेस दल के उपनेता भी रहे।
यह तथ्य इतना असाधारण है कि आज के राजनीतिक वातावरण में अविश्वसनीय है। पाकिस्तान की संविधान सभा में एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नेता! लेकिन विभाजन के शुरुआती महीनों की राजनीतिक वास्तविकता आज की राष्ट्रीय पहचानों से कहीं अधिक जटिल थी।
सितंबर 1947 में सच्चर पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए। उन्हें कांग्रेस वाले यहाँ बुला रहे थे और उनका मन पाकिस्तान में रमा हुआ था। लेकिन कांग्रेस में इतनी ख़तरनाक गुटबाज़ी थी कि जैसे आजकल हो मारकाट मची हुई है। कलह दरअसल कांग्रेसी डीएनए है। और उस वक्त इतनी मारकाट मची कि भार्गव को हटाने के लिए कुछ कांग्रेसी नेताओं ने पाकिस्तानी सच्चर को पसंद किया। वे सीएम बना दिए गए। पुराने लाेगों का तो ये तक कहना है कि उन्हें नागरिकता बाद में मिली और वे पंजाब के सीएम पहले बन गए।
लेकिन सत्ता परिवर्तन ने संघर्ष समाप्त नहीं किया और मारकाट का एक नया चैप्टर खुल गया। 23 जून 1949 को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सच्चर को एक असाधारण पत्र लिखा। नेहरू इस बात से क्षुब्ध थे कि पंजाब मंत्रिमंडल के भीतर टकराव हो रहा था। उस वक्त मुख्यमंत्री सच्चर और उनके सहयोगी गोपीचंद भार्गव के बीच आपस में बातचीत तक बंद थी।
और 18 अक्टूबर 1949 को सच्चर की कुर्सी चली गई। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर गोपीचंद भार्गव वापस आ गए। लेकिन सच्चर की कहानी यहीं समाप्त नहीं होती।
1952 में पंजाब के पहले आम विधानसभा चुनाव के बाद सच्चर फिर सीएम बने। लुधियाना सिटी साउथ से चुनाव जीतकर उन्होंने लोकतांत्रिक जनादेश भी प्राप्त किया। इस बार उनका कार्यकाल जनवरी 1956 तक चला।
इसके बाद वे ओडिशा और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बने और विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।
सोचिए, इतिहास की कैसी विलक्षण यात्रा थी! जिस व्यक्ति की राजनीतिक उपस्थिति 1947 में पाकिस्तान की संविधान सभा में दर्ज थी, वही आगे चलकर भारतीय गणराज्य में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और राजनयिक बना।
अगली कड़ी में : पंजाब की राजनीति का वह दौर, जब मुख्यमंत्री की कुर्सी, कांग्रेस के गुट और दिल्ली की सत्ता आपस में उलझते चले गए। इसमें पहले सीएम गोपीचंद भार्गव की कहानी। आप किसी ख़ास विषय पर जानना चाहते हैं तो टॉपिक लिखकर रीट्वीट करें या रिप्लाई में लिखें।
#PunjabHistory #PunjabCMs #BhimSenSachar #Partition1947 #PoliticalHistory #PunjabAssemblyeEection2027 #Punjabassemblyelection #Punjab
एआई की बहस अक्सर दफ़्तरों की नौकरियों और चैटबॉट की सुविधा तक सिमट जाती है। अरुंधती रॉय उसे वहां ले जाती हैं जहां से यह सब चलता है: पानी, ज़मीन, बिजली और सस्ता श्रम, यानी वही संसाधन जिन पर गांव और ग़रीब पहले से लड़ रहे हैं। उनकी हर बात से सहमत न भी हों, पर विशाखापत्तनम के भूजल और रोबोट को सिखाते मज़दूरों का सवाल भारत की नीति-चर्चा से ग़ायब नहीं रहना चाहिए।
https://t.co/X1L6CMqrnk
@thetribunechd@anshiimehra Few years ago, he was young cute child. He visited our college and spoke as the crusader against hookah bars in Delhi. I think he had not tasted the puff then.
This 1682-page long History of Peshawar was compiled between 1869 to 1874 from available sources under Munshi Gopal Das. Important in the sense that it may contain information from sources that have been lost since then. Table of contents and link in the next tweet.
November 1 is the #MadhyaPradeshFoundationDay The state in central India has very interesting political history with many stalwarts of Indian politics have ruled it. Here is a political history of the state I wrote during 2023 poll process. To read the full article, click this link: https://t.co/WhUsRHdinc @IndianExpress@IEhindi@ieexplained
Nov 1 #ChhattisgarhFoundationDay A political history of the state (from Ajit Jogi to Bhupesh Baghel), I wrote during last assembly poll process, read full article on this link: https://t.co/ky1YnZ057l
There are putrescent "basement" worms on this app who deify their Saudi lords as if it were a religious obligation.
Meanwhile, Arab Sheikhs from gulf countries have been sexually assualting and murdering minor girls at private farmhouses in Cholistan.
Shall the CCD take action?
Manish Tewari | Will Tech Oligarchies Be The Death Of The Nation-state?
How Tech dependencies are undermining Westphalian Sovereignty.
My Take :
https://t.co/sqi21KIxDv