राँची पुलिस
शहीद संस्मरण दिवस के अवसर पर शहीद पु���िसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों को किया गया सम्मानित
आज दिनांक 21.10.2026 को शहीद संस्मरण दिवस के अवसर पर नवीन पुलिस केंद्र, राँची में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना गया। साथ ही, प्राप्त समस्याओं के निदान हेतु आवश्यक पहल करते हुए परिजनों को सम्मानित किया गया। राँची पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, नगर महोदय, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण महोदय, पुलिस अधीक्षक, यातायात महोदय, परिचारी प्रवर प्रथम एवं द्वितीय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।
शही��� संस्मरण दिवस हमें उन वीर पुलिसकर्मियों के त्याग, समर्पण और कर्तव्यपरायणता की याद दिलाता है, जिन्होंने देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। राँची पुलिस उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा एवं कर्तव्य निर्वहन के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
*मवेशी चोरी के संगठित गिरोह के अपराधियों की गिरफ्तारी*
दिनांक 07.10.26 को एक आवेदक द्वारा नामकुम थाना में एक आवेदन दिया गया कि सामलौंग पुरानी लोवाडीह से इनकी गाय एवं बछडा को एक्स०यू०भी० गाडी में लोड कर चोरी कर अवैध तरीके से बुचड खाना में ग���कशी करने की नियत से ले जाया जा रहा है। उक्त घटना के संदर्भ में एक टीम गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनिकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर इस कांड में शामिल 06 अभियूक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा इस घटना को अंजाम देने में अपनी-अपनी संलिप्ता स्वीकार किया गया है। अभियुक्तों से पुछताछ करने पर इनके द्वारा बतलाया गया कि हमलोग एक गिरोह बनाकर गाय एवं ��ाय का बछडा को चोरी कर अवैध तरीके से बुचड खाना में काट कर गोमांश बेचने का काम करते है। चोरी किया हुआ चार गोवंशीय पशु (एक गाय तीन बाछी) को बरामद किया गया है। अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी की जा रही है।
जप्त समानों की विवरणीः-
1. चार गोवंशीय पशु (एक गाय तीन बाछी)
2. एक एक्स०यू०वी ० गाडी
3. एक बुलेट मोटरसाइकिल
4. एक प्लसर मोटरसाईकिल
5. एक स्कूटी
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
*नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध आग्नेयास्त्र एवं चोरी की मोटरसाईकिल के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार*
दिनाक़ 02.10.26 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नामकुम क्षेत्र अन्र्तगत कुछ अपराधकर्मी किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ हाईटेंशन ग्राउंड के पास एक खण्डहर भवन में चोरी की गई मोटरसाईकिल के साथ एकत्रित हुए हैं। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा हाईटेंशन ग्राउंड के पास देखा गया कि खण्डहर के बाहर एक यामहा FZ कम्पनी मोटरसाईकिल एवं बुलेट मोटरसाईकिल लगा हुआ है। प्रत्येक वाहन पर एक-एक लोग बैठकर बातचीत कर रहे है। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास किये, जिसे छापामारी दल के सदस्य एवं सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़ाये हुए व्यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर एक व्यक्ति के पास से कमर के पीछे बाये तरफ खोसा हुआ 1. लोहे का एक पिस्तौल मैगजीन सहित ��वं तीन जिन्दा गोली के साथ लोड अवस्था में पाया गया। दोनों व्यक्तियों के पास से बरामद मोटरसाइकिल भी चोरी का था, जिसका इस्तेमाल वे छीनतई और लूट की घटना को अंजाम देने में किया करते थे l घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर छापामारी किया जा रही है।
बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-
1. पिस्टल-01
2. मैगजीन-01
3. जिन्दा कारतूस-03
4. मोटरसाईकिल-02 अदद्
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
*नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री कर रहे शराब के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार*
वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची को दि0-03.10.26 को गुप्त सूचना मिली कि नामकुम क्षेत्र अन्र्तगत ग्राम तुंजू, नचलदाग बजरंग महतो के होटल एवं ग्राम बुतियों के शिव शंकर एवं शिवा बडाईक अपने-अपने दुकान में अवैध रूप से विदेशी शराब दुकान में रख कर बेच रहे है। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा बारी-बारी से तीनों स्थानों पर छापामारी किया गया l तीनों स्थानों पर अवैध अंग्रेजी शराब /बीयर पाया गया,जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और ना ही कोई कागजात प्रस्तुत किया गया । अवैध शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है lघटना में शामिल अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर छापामारी किया जा रही है।
कुल बरामद अंग्र���जी शराब / बीयर की मांत्रा:- 79.44 लीटर (कुल बोतल 173)
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम आज दिनांक 02.10.2026 को राँची जिला के विभिन्न थाना/ओ०पी० में आयोजित किया गया। जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुरूप थाना/ओ०पी० में आमजनों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया।
जनशिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत आज विभिन्न थानों में फरियादियों से करीब 103 मामले/आवेदन प्राप्त हुए जिसपर 60 मामलों में त्वरित करवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन आज ही कर दिया गया साथ ही कुल 02 प्र��थमिकी दर्ज कर अनुसंधान कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शेष मामलों में गुणवत्तापूर्ण जाँच की जा रही है।
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@TrafficRanchi
@sptrafficranchi
दिनांक 24 सितंबर की सुबह राँची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से 4 वर्षीय बालक के अपहरण के संवेदनशील मामले का राँची पुलिस ने त्वरित एवं सफल उद्भेदन कर लिया है। घटना उस समय घटी थी जब बच्चे की मां पास में मौजूद नहीं थी और कुछ अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर बच्चे को ले भागे थे।
मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए ��रीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय गुप्तचर तंत्र (Intelligence) के माध्यम से लगातार सुराग जुटाए।
*सघन छापेमारी अभियान के तहत दिनांक 26/9/2026 की रात को:*
मुख्य सुराग के आधार पर 1 अभियुक्त को धनबाद पुलिस के सहयोग से धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिबगंज पुलिस के सहयोग से सा���िबगंज जिला अंतर्गत तीनपहाड़ में छापेमारी कर अन्य 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*अपहृत 4 वर्षीय बालक को तीनपहाड़ (साहिबगंज) से सकुशल एवं सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।*
बच्चे को उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। पूरे नेटवर्क और अपहरण के कारणों की तह तक जाने के लिए पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई एवं सघन अनुसंधान जारी है।
*इस त्वरित और सफल उद्भेदन में धनबाद पुलिस, जामताड़ा पुलिस, साहिबगंज पुलिस एवं पुलिस महानिरीक्षक (IG), संथाल परगना का विशेष सहयोग रहा। विषम परिस्थितियों एवं देर रात (odd hours) इन सभी इकाइयों द्वारा तत्परता से महत्वपूर्ण सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया गया।*
*यह संपूर्ण कार्रवाई विभिन्न जिलों के बीच उत्कृष्ट अंतर-जिला समन्वय (Coordination) का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती है। राँची पुलिस अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करती है और उन्हें धन्यवाद देती है।*
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
कांके थाना क्षेत्र में हत्या की घटना में शामिल अपराधी गिरफ्तार, प्रयुक्त आग्नेयास्त्र एवं वाहन बरामद
दि०-08.09.24 को रात्रि में कांके थाना क्षेत्र अन्र्तगत चौड़ी बस्ती के मसना के पास गोली चलने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। घटनास्थल का निरीक्षण किये जाने पर सड़क पर काफी मात्रा में खुन गिरा हुआ दिखाई पड़ा परंतु आस-पास कोई भी जख्मी व्यक्ति नहीं पाया गया। तत्पश्चात् पुलिस बल को स्पष्ट हुआ कि किसी व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी किया गया है। जमीन पर गिरे हुए खुन के दाग के रैखिक दिशा का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ने पर मसना स्थल के पास अवस्थित पोटपोटो नदी के किनारे खुन का कुछ बुंद पाया गया। उक्त घटना के पश्चात् लगातार नदी के प्रवाह की दिशा में ड्रोन कैमरा एवं पुलिस बल की सहायता से जख्मी व्यक्ति की खोजबीन हेतु सघन अभियान चलाये जाने पर दिनांक-11.09.2026 को जयप्रकाश नगर स्थित पोटपोट�� नदी तट पर एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। उक्त शव की शिनाख्त किये जाने पर उसकी पहचान राजन तिर्की पिता-स्व० लघु उरांव, ग्राम-चामा (बुकरु) ��ाना-कांके के रूप में की गई है, जिसके दाहिने कान के पास गहरा जख्म पाया गया, जो गोली फायर किये जाने के कारण प्रतीत होता है।अनुसंधान के क्रम में तकनिकी साक्ष्य एवं मानवजनित आसूचना के आधार पर कांड में संलिप्त तीन अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त 7.65 एम०एम० बोर का एक पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस, 01 खोखा, 01 बजाज प्लटीना मोटरसाईकिल एवं 03 एड्रॉयड फोन भी बरामद किये गये है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिये गये स्वीकारोक्ति बयान अपना अपराध करने की बात को स्वीकार किया गया है। कांड में घटित घटना का मुख्य कारण खाने पीने के पार्टी के दौरान हुई आपसी लड़ाई है l साक्ष्य छिपाने के नियत से अभियुक्तों द्वारा घटनास्थल के किनारे अवस्थित पोटपोटो नदी के तेज बहाव में मृतक राजन तिर्की के शव को प्रवाहित कर दिया गया। कांड में अन्य विन्दुओं पर अनुसंधान जारी है।
बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-
1. पिस्टल (7.65 mm बोर)- 01 अदद्,
2. जिन्दा गोली-01 अदद्,
3. गोली का खोखा-01 अद्द,
4. स्मार्ट फोन- 03 अदद्,
5. बजाज प्लेटीना मोटरसाईकिल पंजीयन संख्या-GJ5FA-9380
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
राँची पुलिस की अपील
सभी नागरिको��� से अपील है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली किसी भी खबर, वीडियो, संदेश अथवा सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें।
कुछ असामाजिक एवं स्वार्थी तत्व जानबूझकर झूठी, भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को उकसाने तथा उन्हें कानून-विरुद्ध कार्य करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए समाज में अशांति, वैमनस्य, तनाव और अराजकता का वातावरण पैदा करना है।
ऐसे तत्वों के बहकावे में आकर कोई भी कदम उ��ाना आपके लिए कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है और समाज की शांति एवं सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकता है।
किसी के उकसावे में आकर कानून अपने हाथ में न लें।
संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री मिलने पर उसे वायरल करने के बजाय संबंधित पुलिस अथवा प्रशासन को सूचित करें।
शांति, सद्भाव और सामाजिक भाईचारा बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
सतर्क रहें, सत्यापित जानकारी पर विश्वास करें और अफवाहों के जाल में न फंसें। किसी के स्वार्थ का साधन न बनें।
राँची पुलिस
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची महोदय ने की समीक्षा बैठक
आज दिनांक 23/08/2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, सभी पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध निय��त्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात नियंत्रण, लंबित कांडों के अनुसंधान एवं निष्पादन तथा पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिले में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों के अनुसंधान, भूमि विवाद से संबंधित कांड, Missing Persons, IT Act से संबंधित मामले, चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराध, न्यायालयीय प्रक्रियाओं, मालखाना में लंबित जब्त सामान एवं ��ाहनों, यातायात व्यवस्था तथा पुलिस की जनसेवा से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निम्नलिखित आवश्यक निर्देश दिए गए—
* लैंड डिस्प्यूट (भूमि विवाद) से संबंधित कांडों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तथा निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
* Missing Persons से संबंधित कांडों की नियमित समीक्षा कर गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी एवं ट्रेसिंग के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
* IT Act से संबंधित कांडों में अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा करते हुए तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का समुचित संकलन कर निर्धारित समय-सीमा में कांडों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
* CEIR Portal में दर्ज Lost Mobile से संबंधित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए। बरामद मोबाइल फोन क�� नियमानुसार सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें संबंधित व्यक्तियों को वापस उपलब्ध कराया जाए।
* सभी थाना प्रभारी कांडों की Reporting एवं Disposal पर विशेष ध्यान दें तथा अनुसंधान पूर्ण होने के उपरांत विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए कांडों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें।
* मालखाना में लंबित जब्त सामान एवं वाहनों की समीक्षा कर वैसे कांडों को चिन्हित किया जाए, जिनका अनुसंधान/न्���ायालयीय निष्पादन हो चुका है। ऐसे मामलों में न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर जब्त वाहनों एवं अन्य सामग्रियों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
* चोरी के मामलों के उद्भेदन के लिए विशेष प्रयास किए जाएं तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए।
* ट्रैफिक रेगुलेशन एवं यातायात नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील मार्गों पर यातायात पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
* आम नागरिकों को FIR दर्ज कराने के लिए थाना-थाना भटकना न पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर नियमानुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने एवं शिकायत के निष्पादन की प्रक्रि���ा को सुगम बनाया जाए।
* पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा QR Code आधारित पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित पेट्रोलिंग प्वाइंट पर QR Code स्कैन कर गश्ती की नियमितता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित की जाए।
* रात्रिकालीन गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। सभी थाना प्रभारी स्वयं रात्रि में क्षेत्र भ्रमण एवं पेट्रोलिंग की निगरानी करेंगे तथा अपने थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देंगे��
* सभी पुलिस उपाधीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में रूटीन पेट्रोलिंग, रात्रिकालीन गश्ती एवं थाना स्तर पर की जा रही पुलिसिंग की नियमित निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण सुनिश्चित करेंगे।
* कांडों के अनुसंधान में E-Sakshya (ई-साक्ष्य) का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा साक्ष्यों के उचित संकलन, अपलोडिंग एवं स��रक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।
* संबंधित मामलों में 60 से 90 दिनों के भीतर अनुसंधान पूर्ण कर चार्जशीट प्रस्तुत करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अनुसंधान में अनावश्यक विलंब के लिए जिम्मेदारी निर्धारित की जाए।
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@TrafficRanchi
@sptrafficranchi
आज दिनांक 29.07.26 को राँची जिला अंतर���गत विभिन्न थाना / ओ०पी० में जनशिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों का थानावार शेड्युल एवं समय-सारणी पूर्व से निर्धारित कर इसे प्रेस, सोशल मीडिया एवं प्रबुद्ध लोगों के माध्यम से प्रसारित किया गया ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को अपेक्षित विधिक सहायता पहुँचाई जा सके।
उल्लेखनीय है कि जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में स्वयं ���रीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप लोअरबाजार थाना में, पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के द्वारा गोन्दा थाना में, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, राँची के द्वारा रातू थाना में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात, राँची के द्वारा धुर्वा थाना में उपस्थित रहकर आमजनों मुलाकात कर प्राप्त शिकायतों का निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न पुलिस उपाधीक्षकों के द्वारा अपने-अपने ��ाना क्षेत्रों में उपस्थित रहकर एवं जिले के सभी थाना/ओ०पी० प्रभारी अपने-अपने थानों में उपस्थित रहकर आमजनों से मुलाकात किये तथा इनसे शिकायत प्राप्त कर निष्पादन किया गया।
विदित हो कि आमजनों से थाना में उपस्थित रहकर मुलाकात कर शिकायतों का निष्पादन हेतु निर्धारित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह बुधवार के दिन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आमजनों के द्वारा अपनी समस्याओं से वरीय ���दाधिकारियों को अवगत कराया जाता है एवं तत्काल निष्पादन पर जोर दिया जाता है। जनशिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत आज विभिन्न थानों में फरियादियों के करीब 119 मामले/आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 73 मामलों में त्वरित करवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन आज ही कर दिया गया।
जन शिकायत कार्यक्रम के दौरान कुल 03 संवेदनशील मामले भी प्राप्त हुए जिसपर वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देश पर संबंधित थानों में अ��िलंब प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शेष मामलों में गुणवत्तापूर्ण जाँच की जा रही है।
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
रेड कॉरिडोर' का आख़िरी किला ढहा: 2.20 करोड़ का सबसे बड़ा शिकंजा, मिसिर बेसरा समेत 5 माओवादी गिरफ्तार; झारखंड में 'रेड टेरर' का चैप्टर क्लोज!
धनबाद पुलि�� ,गिरिडीह पुलिस और कोबरा बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में मिसिर बेसरा गिरफ्तार
रांची/धनबाद/गिरिडीह। दो दशकों तक गोलियों, बारूदी सुरंगों और खूनी हमलों से जंगलों में दहशत का साम्राज्य खड़ा ��रने वाला माओवादी नेटवर्क आखिरकार सुरक्षा बलों के शिकंजे में आ गया। झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और धनबाद-गिरिडीह पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 करोड़ 20 लाख रुपये के इनामी भाकपा (माओवादी) के शीर्ष पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर को उसके चार सहयोगियों के साथ धर दबोचा गया। इसे झारखंड के नक्सल विरोधी अभियान की अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई है।
खुफिया सूचना बनी 'गेम चेंजर'
सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला कि मिसिर बेसरा अपने सहयोगियों के साथ टाटा मैजिक से धनबाद से गिरिडीह की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार और गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने तत्काल संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। पूरे अभियान की निगरानी सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह और आईजी अभियान नरेंद्र कुमार स्वयं कर रहे थे।
सीमा पर बिछा ऐसा जाल, बच निकलने का नहीं मिला म���का
धनबाद-गिरिडीह सीमा पर संयुक्त सुरक्षा बलों ने पहले से घेराबंदी कर रखी थी। जैसे ही टाटा मैजिक वहां पहुंची, जवानों ने वाहन को चारों ओर से घेर लिया। पहचान की पुष्टि होते ही मिसिर बेसरा और उसके चारों सहयोगियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूरे ऑपरेशन में किसी भी प्रकार की फायरिंग की नौबत नहीं आई।
टाटा मैजिक बना चलता-फिरता हथियारों का जखीरा
वाहन की तलाशी में तीन AK-47 राइफलें, कई मैगजीन औ��� भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए। शुरुआती जांच में आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी माओवादी वारदात में किया जाना था।
झारखंड में माओवादी नेतृत्व को सबसे बड़ा झटका
मिसिर बेसरा लंबे समय से झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में माओवादी गतिविधियों का सबसे प्रभावशाली चेहरा माना जाता था। उसकी गिरफ्तारी से संगठन की कमान लगभग ध्वस्त हो गया है।पूछताछ से संगठन के शेष नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों और फंडिंग चैनल से जुड़े बड़े खुलासे होंगे
गिरफ्तार: मिसिर बेसरा (PBM), मेहनत उर्फ मोछू (RCM), गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा (ACM) समेत 5 माओवादी।
इनामी राशि: कुल 2.35 करोड़ रुपये से अधिक।
बरामदगी: 3 AK-47 राइफल, 8 मैगजीन, 288 जिंदा कारतूस।
मिसिर बेसरा पर दर्ज मामले: 175।
पुलिस का दावा: झारखंड में माओवादी संगठन का शीर्ष नेतृत्व लगभग समाप्त हो गया है
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची को दिनांक 23.07.2026 को आसूचना प्राप्त हुई कि चोरी के दो पहिया वाहन पर सवार होकर कुछ अपराधकर्मी नामकुम की ओर जा रहे है l नामकुम गश्ती दल के द्वारा रेलवे फ्लाई ओवर के पास नामकुम तरफ चेकिंग प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में समय करीब 17:00 बजे दे��ा गया कि एक युवक काला रंग के हीरो पैशन प्रो मोटरसाईकिल पर सवार होकर आ रहा है। उसके नजदीक आने पर उसे चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, परन्तु मोटरसाईकिल को आडा-तिरछा कर भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल की सहायता से पकड़ा गया। पकड़ाये युवक से गहनता पूर्वक पुछताछ करने पर बताया कि मोटरसाईकिल चोरी का है, जिसके दो माह पूर्व पतरातु पार्क के पास से चोरी किया गया है ��था वाहन का प्रयोग मुख्य रूप से राँची शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं से स्वर्ण आभुषण मुख्यतः चेन छिनतई हेतु प्रयोग किया जाता है। उक्त अपराध कर्मी के स्वीकारोक्ति बयान में उसके द्वारा पतरातु क्षेत्र से चोरी कर अपने घर में एक स्कूटी को छिपाकर रखा जाना बताया गया, साथ ही राँची के विभिन्न थाना क्षेत्रों से महिलाओ से सोने का चेन छिनतई का अपराध अपने एक अन्य सहयोगी के साथ कारित किये जान�� की बात स्वीकार की। स्वीकरोक्ति बयान में बताया गया कि उक्त सभी घटनाओं में छिनतई किये गए आभुषण को B.I.T मेसरा चौक स्थित एक ज्वेलर्स को औने-पौने दाम में बेची गई है । गिरफ्तार अपराधकर्मी के निशानदेही पर दुकान से गलाया हुआ सोना बजन करीब 19 ग्राम बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। घटना में गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य अपराधिक सहायोगी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
बरामद सामग्री का विवरण��-
1. टी०वी०एस० स्कूटी
2. पैसन प्रो. मोटरसाइकिल
3. गलाया हुआ सोना-करीब 19 ग्राम।
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
आज दिनांक 23.07.2026 को दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट–2026 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह के मुख्य ��तिथि अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक,दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, श्री मनोज कौशिक ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों तथा टीमों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को बधाई दी।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक श्री मनोज कौशिक ने कहा कि एक सशक्त एवं सक्षम पुलिस बल के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेल केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, धैर्य, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता एवं टीमवर्क की भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण कार्यशैली के बीच इस प्रकार की खेल प्रतियोगितियाँ पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से ऊर्जावान बनाए रखने क��� साथ-साथ ��िभिन्न जिलों के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट–2026 का आयोजन 21 जुलाई 2026 से 23 जुलाई 2026 तक किया गया। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी, वुशु, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, योग, भारोत्तोलन, कराटे, जूडो, जिम्नास्टिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती एवं क्रिकेट सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राँची जिला ने Overall Champion का खिताब प्राप्त किया। खूंटी जिला द्वितीय तथा गुमला जिला तृतीय स्थान पर रहा। विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची श्री रा��ेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, खूंटी श्री ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक, गुमला श्री हरीश बीन जमा, पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा श्री सिद्दीकी ए. रिज़वी, पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा श्री श्रीकांत एस. कोठारे सहित दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी जिलों के पुलिस उपाधीक्षक, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
समारोह का समापन विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों के सम्मान, खेल भावना के प्रति प्रतिबद्धता की पुनर्पुष्टि के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
@deepakbiruajmm
@sptrafficranchi
��ामकुम थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की तस्करी करते हुए दो व्यक्ति गिरफ्तारः-
दि0-14.07.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त सूचना मिली कि नामकुम थानान्तर्गत राईसा मोड़ की ओर से अवैध अफीम बिक्री के लिए मोटरसाईकिल से बयानडीह बजार आने वाले है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गठित छापामारी दल के द्वारा राँची-टाटा रोड़ पर बयानडीह बजार के पास छुप कर तस्कर के आने का इन्तजार किया। कुछ देर बाद दो मोटरसाईकिल आते दिखाई दिया, जिसे संदेह होने पर रोकने का ईशारा किया, किन्तु वो लोग मोटरसाईकिल छोड़ कर भागने लगे जिसे सशस्त्र बल के द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया, पकड़ाये व्यक्ति के मोटरसाईकिल में टंगे झोले से अवैध मादक पदार्थ जैसा पदार्थ पाया गया जिसे डी०डी० कीट से जाँच करने पर मादक पदार्थ की पुष्टि हुई। बरामद अवैध मादक पदार्थ अफीम के संबंध में उक्त दोनों से पूछताछ करने पर बताएं कि जंगल में खुद से खेती कर इक्ट्ठा कर रखे थे जिसे बेचने के लिए आये थे तो पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर छापामारी किया जा रही है।
बरामद एवं जप्त सामान की विवरणी -
1. अवैध अफीम - 2.836 कि0ग्राम
2. मोटरसाईकिल-02 (JH01-FU-9724) एवं JH01-BR-8856
3. मोबाईल फोन 02 अद्द।
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
आज दिनांक 01.07.26 को रांची जिला अंतर्गत विभिन्न थाना/ ओपी में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, रांची के निकट नियंत्रण में आमज���ों के आवेदन/ शिकायतों पर त्वरित करवाई हेतु संबंधित पुलिस उपाधीक्षक तथा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। कई थानों में संबंधित क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक स्वयं उपस्थित थे तथा थाना प्रभारी के साथ जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतों का निष्पादन किया गया ।
*विभिन्न थानों में फरियादियों के करीब 240 आवेदन प्राप्त हुए जिसपर 134 मामलों में त्वरित करवाई करते हुए शिकायतों का निष्पादन आज ही कर दिया गया।* कई शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है तथा शेष मामलों में गुणवत्तापूर्ण जाँच की जा रही है।
@JharkhandPolice
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@HemantSorenJMM
@deepakbiruajmm
वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची को दि0-28.06.26 को गुप्त सूचना मिली कि नामकुम क्षेत्र अर्न्तगत कुटियातु के पास स्थित 89-आर्मी ग्राउन्ड के पास कुछ अपराधकर्मी बैठकर अड्डे बाजी कर रहे है तथा किसी गंभीर घटना को कारित करने का योजना बना रहे है।
उक्त सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में थाना प्रभारी, नामकुम एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं गश्ती दल को शामिल करते हुए एक छापामारी हेतु टीम का गठन किया गया। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के क्रम ��ें ज्योहीं छापामारी ��ल कुटियातु स्थित 89-आर्मी ग्राउन्ड पहुँची तो देखा गया कि 02 व्यक्ति पुलिस बल को देखकर अलग-अलग दिशा में दौड़कर भागने लगे। पुलिस बल के द्वारा घेराबंदी की गई तथा खदेड़कर 01 व्यक्ति को पकड़ा गया, परंतु दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। छापामारी दल द्वारा पकड़ाये व्यक्ति की विधिवत बदन तलाशी लिये जाने पर उसके कमर में खोसा हुआ 01 लोड्डे देशी कट्टा बरामद हुआ एवं पहने हुए पैंट के जैब से एक जिन्दा गोली एवं Vivo Company का एक एन्ड्रॉयड मोबाईल बरामद हुआ, जिसे घटनास्थल पर सीलबंद करते हुए विधिवत जप्त किया गया तथा पकड़ाये व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से अग्रतर पुछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि वह आर्म्स एक्ट, चोरी जैसे कांडों में संलिप्त आदतन अपराधी है तथा पूर्व में कई कांडों में अपने अपराधिक सहयोगी के साथ आरोप-पत्रित रहा है। साथ ही इसके द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में यह बतलाय�� गया है कि दिनांक-10.06. 26 को संध्या में नामकुम थानार्न्तगत सामलौंग ��्थित अराफात अपॉर्टमेन्ट के पास पूर्व के आपसी रंजिश में मो० शमसेर आलम, पिता-सउद आलम, गली नं0-09, मौलाना आजाद बस्ती, नामकुम को गोली मारकर जख्मी कर दिया था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा फिर रहा था, जिस संबंध में इसके एवं अन्य सहयोगियों के विरूद्ध नामकुम थाना में कांड दर्ज किया जा चुका है। पुछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अपराधकर्मी मो० खालिद के द्वारा शमसेर एवं उसके पिता सउद आलम के साथ पूर्व के जमीनी विवाद एवं उसके परिमाणस्वरूप घटित मारपीट की घटना का बदला लेने के उद्देश्य से दिनांक-10.06.26 को मो० शमसेर को लक्षित करते हुए गोलीबारी की घटना कारित की गई थी। आज छापामारी के क्रम में फिरार अपराधकर्मी के गिरफ्तारी हेतु सभी संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का अपराधिक इतिहास भी ज्ञात किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक-10.06.26 को सामलौंग में नामकुम में मो० श��सेर पर हुई गोली बारी की घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 1. सद्दाम उर्फ टीपु, पिता- स्व० मो० समसु, गली नं0-05, कोल सर्वे, मौलाना आजाद कॉलानी, थाना-नामकुम एवं 2. मो��� ईरशाद आलम पिता-मो० सिराज अंसारी, गली-11, मौलाना आजाद कॉलानी, थाना-नामकुम, जिला-रांची को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-
1. देशी कट्टा- 01,
2. जिन्दा गोली-02
3. एन्ड्रॉयड मोबाईल फोन- 01 अदद्,
@JharkhandPolice
@Michaelraj_ips
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची को दि0- 27.06.2026 को दोपहर में गुप्त सूचना मिली कि नामकुम क्षेत्र में मोटरसाईकिल पर सवार होकर तैमारा की ओर से अवैध अफीम लेकर रामपुर के तरफ बेचने के लिए आने वाला है। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में थाना प्रभारी, नामकुम एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल के द्वारा रांची-टाटा रोड़ पर नामकुम तथा दशमफॉल थाना के सीमा के पास स्थित राईसा नदी के पास तैमारा के तरफ से आने वाले वाहनों जांच करने पर एक ब्लू रंग का पैसन प्रो मोटरसाईकिल पर सवार एक व्यक्ति को आते हुए देखा गया, जिसे रूकने का इशारा करने पर तेजी से मोटरसाईकिल घुमाकर वापस तैमारा की ओर भागने का प्रयास करने लगा। तत्पश्चात् उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पुलिस बल के सहयोग से मोटरसाईकिल सहित पकड़ लिया गया। उक्त व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके मोटरसाईकिल में टंगे झोले में रखे अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद हुआ। बरामद अफीम के संबंध में वैध कागजात/अनुज्ञप्ति की मांग करने पर ��कड़ाये व्यक्ति के द्वारा न तो कोई कागजात प्रस्तुत किया गया न ही संतोषजनक जवाब दिया गया। उक्त सम्पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में नामकुम थाना कांड संख्या-169/26 दिनांक-27.06.26 धारा-17(b)/18/22(c)/25/29 NDPS Act.1985 दर्ज कर, अनुसंधान किया जा रहा है। घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर छापामारी किया जा रही है।
बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-
1. अवैध अफीम 4.305 कि0ग्राम
2. मोटरसाईकिल-01 (JH01CG-8272)
3. नोकिया की-पैड फोन- 01 अदद्,
@JharkhandPolice
@Michaelraj_ips
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm
आज दिनांक 24.06.26 को वरीय पुलिस उपाधीक्षक( मुo) प्रथम, रांची के द्वारा थाना प्रभारी, कांके एवं कांके थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय,सेमरटोली,कांके में निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन, ख़रीद बिक्री के विरुद्ध झारखंड सरकार के द्वारा चलाये जा रहे मुहिम को लेकर स्कूली बच्चों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया गया एवं वहाँ उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव एवं दंडनीय प्रावधान के संबंध में अवगत कराया गया। इसके साथ ही निषिद्ध मादक पदार्थों के ख़रीद बिक्री, भंडारण के रोकथाम हेतु सरकार की नई नीति एवं उसमे घोषित पुरस्कार राशि के संबंध में भी अवगत कराया गया तथा *मानस पोर्टल* *1933* टोल फ्री नंबर के संबंध में जागरूक किया गया।
विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए सड़क पर सुरक्षित आवागमन ��वं उसके अनुपालन के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मादक पदार्थ के सेवन ना करने एवं लोगों को जागरूक करने के संबंध में शपथ दिलायी गई।
@JharkhandPolice
@Michaelraj_ips
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
@hemantsorenjmm