आदरणीय मुख्यमंत्री श्री डॉ @DrMohanYadav51 जी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार।जिन्होंने 10 जुलाई 2026 को भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में अतिथि विद्वान सम्मलेन में उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के अतिथि व्याख्याताओ के लिए मध्यप्रदेश मॉडल बनाने की घोषणा की है। @Indersinghsjp@ANI
प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग के माननिय मंत्री जी @Indersinghsjp जी को पूरे प्रदेश के तकनीकी अतिथि व्याख्याताओ और उनके परिवार कि तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।बाबा महाकाल कि कृपा आप पर हमेशा बनी रहे।जल्द ही आप के सानिध्य मे हमें भी स्थाईतव,भविष्य सुरक्षा मिले यही निवेदन है
@Indersinghsjp आदरणीय मंत्री @Indersinghsjp जी से अनुरोध है कि तकनीकी शिक्षा विभाग पॉलिटेक्निक/ इंजीनियरिंग के कार्यरत अतिथि व्याख्याता के लिए भी उच्च शिक्षा के अतिथि विद्वानों के समान कमेटी का गठन करके हरियाणा मॉडल के दर्ज पर मध्यप्रदेश मॉडल बनाकर ऐतिहासिक फैसला किया जाए। @DrMohanYadav51
माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री @Indersinghsjp जी से निवेदन है कि माननीय मुख्यमंत्री जी @DrMohanYadav51 की घोषणा अनुसार तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिथि विद्रानों के हितों के संरक्षण एवं समस्याओं के निराकरण हेतु उच्च शिक्षा विभाग की भांति विभागीय समिति का गठन किया जावे।
तकनीकी शिक्षा विभाग के 5 इंजीनियरिंग +67 पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यरत अतिथि विद्वानों को वर्षों से लंबित 12 माह वेतन , मातृत्व अवकाश जल्द लागू किया जावे जिससे उच्च शिक्षा के अतिथि विद्वानों के समान प्रावधान लागू हो सके, विभागीय आदेश का इंतजार।
@Indersinghsjp#mintechnicalmp
@Indersinghsjp@mintechnicalmp माननीय मंत्री महोदय द्वारा अतिथि विद्वानों की समस्याओं के निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के लिए माननीय मंत्री महोदय जी का कोटि कोटि धन्यावाद एवं आभार🙏🙏🙏
"गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
आज मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में तकनीकी शिक्षा विभाग की बैठक लेकर विभागीय गतिविधियों, कार्ययोजनाओं एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तकनीकी शिक्षा को अधिक गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी, पारदर्शी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए सभी कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में तकनीकी शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों पर भर्ती, स्थानीय औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के युक्तियुक्तकरण, डिजिटल मूल्यांकन, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित डिजिटल व्यवस्था, हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रश्नपत्रों की उपलब्धता, अतिथि विद्वानों की समस्याओं के निराकरण तथा विभागीय प्रशासनिक एवं संस्थागत विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश की तकनीकी शिक्षा व्यवस्था गुणवत्ता, नवाचार, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के नए मानक स्थापित करते हुए युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए सक्षम बनाए।
बैठक में प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्री मनीष सिंह एवं आयुक्त तकनीकी शिक्षा श्री अवधेश शर्मा उपस्थित रहे।
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी एवं आदरणीय तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री @Indersinghsjp जी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार। तकनीकि अतिथि विद्वानों एवं उच्च शिक्षा के अतिथि विद्वानों के लिए हरियाणा मॉडल के दर्ज पर मध्यप्रदेश मॉडल बनने वाला है जो कि एक ऐतिहासिक फैसला है।
माननीय मंत्री श्री इंदर सिंह परमार जी द्वारा तकनीकी अतिथि विद्वानों के लिए बड़ी घोषणा के लिए धन्यवाद एवं आभार। @Indersinghsjp 🙏
उच्च शिक्षा की तरह अब तकनीकी अतिथि विद्वानों को भी 12 महीने वेतन, प्रसूति अवकाश और 25% आरक्षण का लाभ मिलेगा।
आग्रह है कि विभागीय आदेश जल्द जारी हो।
प्रदेश के मुखिया @DrMohanYadav51 जी,मंत्री @Indersinghsjp जी ने पुनः तकनीकी अथिति व्याख्याताओ के लिए उच्च शिक्षा कि तरह सभी सुविधाएं तत्काल लागू करने और भविष्य सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश के अतिथियों के लिए एक समान नई निति बना कर लागू करने का जो द्रणनिश्चय लिया उसके लिए सादर आभार।
मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में सेवारत हमारे अतिथि विद्वानों की सुविधाओं और अधिकारों को लेकर सरकार निरंतर गंभीर और प्रयासरत है। इसी दिशा में पूर्व में ही कई महत्वपूर्ण कल्याणकारी नीतियां लागू की जा चुकी हैं, जिसके तहत अब अतिथि विद्वानों को आकस्मिक अवकाश के साथ-साथ 3 ऐच्छिक अवकाश और महिला विद्वानों को प्रसूति अवकाश की विशेष सुविधा दी जा रही है।
#अथिति_विद्वान_सम्मेलन #CMMadhyaPradesh #bhopal #MadhyaPradesh
अतिथि विद्वानों का सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार का अटूट संकल्प है।
आज माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के मुख्य आतिथ्य में भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में आयोजित प्रदेश स्तरीय 'अतिथि विद्वान सम्मेलन' में सहभागिता कर प्रदेशभर से आए अतिथि विद्वानों से आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी, नवाचार-आधारित और शिक्षक-केंद्रित बनाने के साथ-साथ अतिथि विद्वानों के हितों के संरक्षण एवं उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसी प्रतिबद्धता के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक भर्ती में अतिथि विद्वानों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण, फॉलन आउट अतिथि विद्वानों को प्रति माह दो बार विकल्प चयन का अवसर, वर्ष में एक बार स्थान परिवर्तन तथा यथासंभव निकटतम स्थान पर पदस्थापन का अवसर, 13 आकस्मिक अवकाश, 3 ऐच्छिक अवकाश एवं महिला अतिथि विद्वानों के लिए मातृत्व अवकाश जैसी अनेक महत्वपूर्ण सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं। ये निर्णय अतिथि विद्वानों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और गरिमापूर्ण कार्य परिवेश के प्रति सरकार की संवेदनशील प्रतिबद्धता का परिचायक हैं।
तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि विद्वानों को भी उच्च शिक्षा विभाग की भाँति इन हितकारी प्रावधानों का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि दोनों विभागों के अतिथि विद्वानों को समान अवसर, समान संरक्षण और समान सम्मान प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के दौरान यह भी अवगत कराया कि लंबे समय से सेवाएँ दे रहे वरिष्ठ अतिथि विद्वानों के भविष्य को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार समिति की अनुशंसाओं के आधार पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। अतिथि विद्वानों के दीर्घकालिक हितों, सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं सेवा स्थिरता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में एक "उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय व्यवस्था" विकसित करने की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है।
हमारा विश्वास है कि शिक्षकों का सम्मान और उनका सशक्तिकरण ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा की सबसे मजबूत आधारशिला है। प्रत्येक अतिथि विद्वान को सम्मान, सुरक्षा, अवसर और विश्वास से परिपूर्ण कार्य वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत 5 इंजीनियरिंग + 67 पॉलिटेक्निक कॉलेज के अतिथि व्याख्याता 🗓️ 10 जुलाई 2026 को 📍भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सम्मिलित होने जा रहे है।
#मुख्यअतिथि : माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी।💐
#मार्गदर्शन : भारतीय मजदूर संघ। 💐