प्रिय UPSSSC अभ्यर्थियों,
नौकरी के लिए Wait करते-करते थक गये आप सब बेरोज़गारों की ये माँग जायज़ है कि UPSSSC की सभी भर्तियों में Waiting List की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे अगर कोई चयनित अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ दे तो उसके बाद किसी अन्य को वो सीट मिल सके। इस फ़ैसले से लाखों अभ्यर्थियों को फ़ायदा मिल सकेगा और भाजपा पर लगा ‘महा-बेरोज़गारी’ फैलाने का दाग़ भी थोड़ा कम होगा लेकिन भाजपा सरकार ये काम कभी नहीं करेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब युवक-युवतियों की असीम ऊर्जा राष्ट्र-निर्माण के काम में न लगकर, अपने लिए काम-रोज़गार-नौकरी पाने की गुहार-पुकार में व्यर्थ हो रही है।
हम UPSSSC के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर आपकी हर माँग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
हम नई सरकार बनाने पर इस माँग की पूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं। आप सबने इतने साल संघर्ष करके देख लिया है कि असंवेदनशील-हृदयहीन भाजपाइयों से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। अब आप भी पीड़ितों की श्रेणी में गिने जा रहे हैं, इसीलिए आप भी पीडीए ही हुए क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज फिर कह रहे हैं :
जो पीड़ित, वो पीडीए!
आपका
अखिलेश
भाजपा जाएगी, नौकरी आएगी!
अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#UPSSSC
#UPSSSC_Waiting_List
UP PRT विशेष 👉🏻बेसिक शिक्षा परिषद के सुरेंद्र तिवारी के अनुसार आयोग को 11500 पदों का अधियाचन भेजा गया है शेष के लिए प्रक्रिया चल रही है💥💯✅
अगर इस प्रक्रिया को एक दिन में पूरा करवाना चाहते हो तो सभी लोग बड़ी संख्या में 17 सितंबर को SCERT निशातगंज, लखनऊ पहुंचे।
अंतिम लड़ाई😎
#BiharTeachersNeed7thPay
.उत्तर प्रदेश ,राजस्थान और झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों में शिक्षकों की बहाली सीधे 7th CPC के लेवल-6/7/8 (Grade Pay 4200/4600/4800) पर होती है ,जहाँ शुरुआती बेसिक पे ही PRT-₹35,400 TGT-44,900 PGT-47,600 होती है। वहीं बिहार में नए बीपीएससी शिक्षकों का मूल वेतन केवल ₹25,000 से शुरू हो रहा है जो कि असमानता का पहाड़ है और सरकार का दुर्भावनापूर्ण रवैया है!!
@RahulGandhi@kharge@iChiragPaswan@yadavtejashwi@AnupamConnects@yuvahallabol
हजारों छात्र प्रयागराज के पत्थर गिरिजाघर धरना स्थल पर मौजूद हैं,
शिक्षक भर्ती की माँग और TGT-PGT में पुरानी नियमावली की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है,
ज़्यादा से ज्यादा लोग प्रयागराज पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से समर्थन करने का काम करिए।
यूपी सरकार बताए—जब पद खाली हैं, योग्य युवा सड़कों पर हैं, तो 60 हज़ार शिक्षक भर्ती पर कुंडली मारकर क्यों बैठी है? आख़िर सरकार की नीयत क्या है?
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के 21 मई 2025 के आधिकारिक दस्तावेज़ में यूपी के Elementary स्कूलों में करीब 1.37 लाख शिक्षक पद खाली बताए गए, जिनमें 59,882 पद सीधी भर्ती के हैं।
अभ्यर्थी भी लगभग 60 हज़ार पदों पर भर्ती ही मांग रहे हैं। फिर विज्ञापन जारी करने में दिक्कत क्या है?
स्कूल शिक्षक को तरसें, बेरोज़गार युवा सड़कों पर आंदोलन करें और सरकार भर्ती दबाकर बैठी रहे—यह कैसा शासन है?
आठ साल का इंतज़ार बहुत हुआ।
अब आश्वासन नहीं—भर्ती का विज्ञापन जारी कीजिए।
#प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती_60000_दो
💥 बीमार है फिर भी भीगते हुए इस सरकार को आवाज दे रहे।
जो घरों में बैठे हैं उनको बधाई 💐
8 सालों का मौन जब टूटा है साथियों...
बहनों को प्रणाम! है
उनके घरवालों को बारम्बार प्रणाम!
लगे रहिए सभी 🙏🏻
प्रयागराज प्रशासन से अनुमति मिल गई है कृपया शांतिपूर्ण तरीके से धरने में आए। युवाओं का जन सैलाब आ गया है हमारा बस एक ही मुद्दा है प्राथमिक शिक्षक भर्ती 60000
मुख्यमंत्री जी कृपया जल्द से जल्द घोषणा करें 60000 पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती का
#60k_सयुक्त_प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती
लगातार बारिश में भी डीएलएड/बीटीसी युवा सड़कों पर डटे हैं…
आँखों में नौकरी का सपना है और दिल में वर्षों का दर्द। 💔
सरकार से बस एक विनती है—
60 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी कर इन युवाओं के सपनों को उम्मीद दीजिए। 🙏
@myogiadityanath#60K_प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती
"लड़ेंगे और जीतेंगे "
पिछले 9 साल से शिक्षक भर्ती नहीं आई, अब 9 साल बाद केवल 11000 पदों पर भर्ती आने की बात की जा रही है,
कम से कम 60k पर भर्ती आनी चाहिए और D.el.ed. 2024 बैच के छात्रों को भी शामिल किया जाना चाहिए।
बड़ी ख़बर-
पुलिस ने जबरिया हटाया, तो फिर से इकट्ठा हो गए छात्र।
प्रयागराज में धरनास्थल के पास फिर से इकट्ठा हुए छात्र।
TGT-PGT की परीक्षा में नियमों के बदलाव से लेकर प्राथमिक टीचर की भर्ती न होने तक छात्रों का आक्रोश चरम पर।
इन छात्रों को रोकने के लिए पुलिस की तैयारियां तो देखिए, मानो पानीपत का युद्ध लड़ने जा रही हो पुलिस।
योगी आदित्यनाथ के राज में हर सवाल का जवाब लाठी है?
बर्बरता के घोड़े पर लोकतंत्र की काठी है!!
जब सरकार युवाओं की आवाज़ नहीं सुनती, तो सड़क और आंदोलन ही आख़िरी रास्ता बचता है।
आठ साल से प्राथमिक शिक्षक भर्ती नहीं आई। करीब 17 लाख D.El.Ed/BTC युवा इंतज़ार करते-करते परेशान हैं।
युवा कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री जी, अब आश्वासन नहीं 60,000 प्राथमिक शिक्षक पदों पर तत्काल भर्ती का विज्ञापन जारी कीजिए।
युवा नौकरी माँग रहे हैं, कोई एहसान नहीं—अपना हक़ माँग रहे हैं। याद रखिए, भर्ती के लिए युवा सड़क पर उतरेंगे, तो उसकी गूंज सत्ता तक भी पहुँचेगी।
भर्ती नहीं तो वोट नहीं!
17 लाख × 5 = 85 लाख वोट—हिसाब याद रखिए।
#प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती_60000_दो
#बेसिक_शिक्षक_भर्ती