@awanish_INC इंदौर में भी दूषित पानी से कई मासूमो ने अपनी जान गवा दी है। एक साल भी नहीं हुआ है शोकाकुल परिवारों में त्यौहार भी नही मनाए जाते हैं एक साल तक और सागर में तो चिता भी ठंडी नही हुई होगी?
वहाँ भी BJP दिए जलाएगी, मिठाई खाकर खुशियाँ मनाएगी।
@semeerc@VinodAgnihotri7 आज जनता महंगाई,बेरोज़गारी से परेशान है जिसमे हर धर्म और समाज के लोग पिस रहे हैं। ऊपर से यह चंदा चोरी जिसका जवाब देते नही बन रहा है। जनता सब समझ रही है
यह सब BJP भी जान रही है तभी UP जैसे राज्य में 50000/- रुपए देने की चर्चा चल रही है बिहार की तरह।
@atullondhe मप्र के सागर में जहरीली शराब् और इंदौर में दूषित पानी से कई लोग असमय ही काल के गाल में समा गए हैं।
जब उन घरों में मातम पसरा हुआ है जिनके अपने चले गए हैं फिर भी मध्य प्रदेश में जन्मदिन की खुशी मनाई जाएगी दिये जलाए जाएंगे?
आस्था और अखंड सौभाग्य का पर्व हरतालिका तीज की समस्त माताओं बहनो को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
शिव-पार्वती के पावन प्रेम और तपस्या का यह पर्व हर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
#हरतालिका_तीज#तीज_पर्व#हरहरमहादेव
@atullondhe RSS, भूसे मे से सुई ढूँढ़ने के लिए जनता को कहते हैं और खुद की बारी आती है तब जेब में रखी सुई जनता को दिखाकर वाह वाही लूटने की कोशिश करते हैं और जनता को मूर्ख बनाते हैं।
यही इनकी शिक्षा देने का तरीका है हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बैठकर ऐसे ही झूठे ज्ञान बाँट रहे हैं।
“अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बंदे।
एक नूर ते सब जग उपज्या, कौन भले कौन मंदे॥”
ये मेरे पूर्वज संत पीपा जी महाराज के गुरुभाई संत कबीर दास जी की पंक्तियां है जो सिख धर्मग्रन्थ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में संकलित है। ये वहीं संदेश है कि सबकी रचना उसी परमपिता परमात्मा ने की है और व्यक्ति-व्यक्ति में भेद नहीं है। हमारे धर्म अलग हो सकते है, हमारी पूजा पद्धति अलग-अलग हो सकती है लेकिन सबसे पहले हम सब भारतीय है।
कल इंदौर में आयोजित ‘पैग़म्बर का पैग़ाम’ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।
यह आयोजन मोहब्बत, सद्भाव, भाईचारे और इंसानियत के उस संदेश को मजबूत करता है, जो हम सभी को जोड़ता है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी, विधायक श्री आरिफ़ मसूद जी, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक श्री विक्रांत भूरिया जी सहित अनेक साथियों की उपस्थिति रही।
@INCMP@OfficeOfDVS@jitupatwari@arifmasoodbpl@VikrantBhuria
@atullondhe पूरी BJP में विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक और केन्द्रीय मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक, सिर्फ अपने पोस्टर चस्पा करवाना चाहते हैं।
कोई दूसरा नही दिखाई दे इसी प्रयास में लगे रहते हैं।
भोपाल में करोड़ों रुपए की लागत से भाजपा कार्यालय का निर्माण हो रहा है। भाजपा के पास अपने कार्यालय का मास्टर प्लान बनाने के लिए पर्याप्त समय और नीति है, लेकिन राजधानी भोपाल के मास्टर प्लान के लिए न समय है, न नीति और न ही नियत।
भोपालवासियों, जागिए!
भोपाल लोकसभा सांसद भाजपा के, दक्षिण-पश्चिम, गोविंदपुरा, नरेला, हुजूर, सीहोर और बैरसिया के विधायक भाजपा के, सरकार में दो मंत्री भी है—फिर भी भोपाल के विकास का कोई मास्टर प्लान नहीं, कोई नीति नहीं!
जब आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह जी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब वर्ष 1995 में राजधानी भोपाल का अंतिम मास्टर प्लान लाया गया था।
31 साल बाद भी भाजपा सरकार भोपाल को नया मास्टर प्लान नहीं दे सकी।
@INCMP@OfficeOfDVS@OfficeOfKNath@jitupatwari@UmangSinghar@Barmer_Harish@pcsharmainc
@OfficeOfDVS धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो।
आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं।
सभी देशवासियों के लिए यह यात्रा मंगलमय हो,प्रभु श्रीराम जी और बाबा महाकाल से ऐसी प्राथना करते हैं।
साथियों, प्रभु श्री राम करोड़ों सनातनियों की आस्था और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। लेकिन आज धर्म और प्रभु श्री राम के नाम पर हो रही लूट और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किए जा रहे खिलवाड़ के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी हो गया है।
इसी उद्देश्य से हम 20 अक्टूबर को विजयादशमी के पावन अवसर पर उज्जैन से अयोध्या तक सनातन स्वाभिमान यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं।
यह यात्रा किसी दल के समर्थन या विरोध में नहीं, बल्कि धर्म के नाम पर पारदर्शिता, सत्य और श्रद्धा की रक्षा के लिए है। सामाजिक सद्भाव और सनातन मूल्यों को मजबूत करने के लिए है।
यदि आप भी धर्म के नाम पर हो रहे इस लूट के विरुद्ध आवाज उठाना चाहते हैं तो हमारी इस यात्रा का हिस्सा बनें। यात्रा से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए गूगल फॉर्म को भरें और हमारे साथ इस जनजागरण अभियान में सहभागी बनें।
आइए, मिलकर सनातन स्वाभिमान की इस यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएं।
जय सिया राम। जय महाकाल।