चित्रकूट | मानिकपुर नगर पंचायत बाल्मीकि नगर से गोविंद नगर तक बन रहे मार्शल-नाला निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों ने घटिया सामग्री, मानकों की अनदेखी और कथित मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।मामले की स्वतंत्र तकनीकी जांच, निर्माण सामग्री की लैब जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
चित्रकूट के मानिकपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरौहा में भंवरा तालाब बरसात में आफत बन जाता है।तालाब भरते ही पानी गांव में घुसता है, घरों में जलभराव होता है और हर साल लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है।ग्रामीणों की मांग: ओवरफ्लो पानी निकासी के लिए तत्काल नाला निर्माण कराया जाए।