Dear Prime Minister Ambani,
Please accept my humble apologies for not realizing that you are the real boss of India.
Naturally, you would prefer to maintain your monopolistic exploitation of the great people of India, but would you nonetheless consider allowing Starlink to compete?
There are many areas of India, as there are in all countries, with no Internet access, which denies children the opportunity for education and for small businesses the opportunity to sell their goods to a global market. Starlink would change their lives for the better.
Thank you 🙏
#JSSC_CGL ने मेरी जिंदगी की कमर तोड़ दी, उस हौसले को तोड़ दिया जिसके सहारे खड़ा होना चाहता था। अब न आगे बढ़ने का मन है, न पीछे देखने की हिम्मत। कोर्ट में जीत हो या हार,अब फर्क नहीं पड़ता। डर बस इतना है कि कल फिर यही सिस्टम किसी और का सपना कुचल देगा। @JmmJharkhand@JPSCreformanch
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी की माताजी के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
सुनवाई जारी रहेगी कल सुबह 11 बजे फिर से बहस शुरू होगी।
"गेंद हमारे पाले में है हम खत्म करके ही जाएंगे "
:- जज साहब
( मालिक ऐसे आत्ममुग्ध बात मत करिए आपसे ऊपर भी apex कोर्ट है )
समय रहते #JSSC_CGL की तैयारी के साथ अपने भविष्य के दूसरे रास्ते भी तलाशिए।बेरोजगारी में साल-दर-साल उम्र और अवसर दोनों निकल जाते हैं। मेहनत करने वाले युवाओं से मेरी अपील है—किसी परीक्षा को अपनी पूरी जिंदगी मत बनाइए। नौकरी जरूरी है,लेकिन जिंदगी और भविष्य उससे कहीं ज्यादा कीमती हैं
🚨Breaking Update 🚨
झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL (और JPSC) परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 8 अक्टूबर 2026 को सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
माई लार्ड को कुछ सफल अभ्यर्थियों की शादी बियाह घर परिवार की चिंता है।
अच्छी बात है होनी चाहिए
पर उन लाखों छात्रों के न्याय के लिए आपके मुँह में दही जम जाता है जो घर से 500-1000 लेके गुजरा करते है।
क्यों नहीं सही समय पे एग्जाम के लिए स्वतः संज्ञान लिए कभी ?
क्यों नहीं देखा कि आपके आदेश का पालन होता है या नहीं ?
🚨 JSSC CGL: CID जांच में चौंकाने वाले खुलासे
🔹 CID के अनुसार, प्रश्नपत्र छपने की प्रक्रिया से जुड़े कुछ लोगों ने भी JSSC CGL परीक्षा दी थी।
🔹 जांच में आरोप है कि प्रश्नपत्र/उत्तर से जुड़ी जानकारी परीक्षा से पहले कुछ अभ्यर्थियों तक पहुंची और उन्हें प्रश्न-उत्तर रटवाने की व्यवस्था की गई।
🔹 रिपोर्ट में मानसर (हरियाणा) और राजस्थान की प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक होने की कड़ियां मिलने की बात कही गई है।
🔹 जांच के अनुसार, सोनमेश/सोमेश प्रकाश के जरिए प्रश्नपत्र और उत्तरकुंजी आरोपी राहुल कुमार तक पहुंचने की बात सामने आई।
🔹 दुर्गापुर के सीतलपुर क्वार्टर में करीब 30–35 अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्न-उत्तर रटवाए जाने का उल्लेख है।
🔹 जांच में दिलीप पासवान के बैंक खाते में लाखों रुपये के लेन-देन की भी बात सामने आई है।
🔹 सबसे गंभीर बात: अखबार के अनुसार, प्रश्नपत्र छापने, पैकेजिंग और निगरानी से जुड़े एक आरोपी ने खुद भी परीक्षा दी और बाद में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) बना।
🔹 CID जांच में इस पूरे नेटवर्क में अभ्यर्थियों, एजेंटों और अन्य लोगों के बीच कथित संपर्क की भी पड़ताल की गई है।
अब सवाल सिर्फ इतना है: अगर जांच में इतने तथ्य सामने आए हैं, तो इन सभी रिकॉर्ड और सबूतों की पूरी सच्चाई न्यायालय के सामने कब और कैसे आएगी?
#JPSC #JSSC #JSSCCGL
कह रहे है आंदोलन के कारण सरकार दबाव में आके रद्द कर दी।
अरे तो आंदोलन क्यों किया गया इसके पीछे जाने में पैसे लगते है ??
भ्रष्टाचार हुआ तब तो आंदोलन हुआ ?
एक बात अब समझ में आ गई है—क्या झारखंड में सरकारी नौकरी गरीबों के लिए सिर्फ सपना बनकर रह गई है? मेहनत करने वाला गरीब युवा आखिर कहाँ जाए? क्या नौकरी पाने के लिए पैसा, पहचान या सत्ता का सहारा जरूरी है? अगर व्यवस्था निष्पक्ष है, तो गरीब युवाओं को बार-बार निराश क्यों होना पड़ता है?
#JSSC_CGL मामले ने मेरा भरोसा इतना तोड़ दिया है कि अब पढ़ाई-लिखाई छोड़कर काम की तलाश में निकल पड़ा हूँ। वर्षों की मेहनत और सपनों का क्या हुआ? सरकार से यही सवाल है—क्या गरीब छात्रों के सपनों और भविष्य की कोई कीमत नहीं? आज मेरी यह हालत व्यवस्था की नाकामी का दर्द है। @JmmJharkhand
जज साहब को चिंता हो रही है कैसे चलेगा झारखंड अगर नियुक्ति रद्द हो गई तो लेकिन कहना चाहते है JTET 11 सालों से नहीं हुआ तब क्या कर रहे थे जज साहब ...
झारखंड में स्कूलों की स्थिति बदहाल है तो ये सब नहीं दिखता है जज साहब को ....👇👇👇 ये सब नहीं दिखता है.....👇👇
अब पैसा से नौकरी हो सकती है पड़ने से कुछ नहीं होगा।
और पैसा भी कहा से आयेगा ???
इसका भी कुछ उपाय करना चाहिए
इन लोगों से....
खैर झारखंड कोयला से जल रहा है और अब परीक्षा माफिया से भी जलेगा......🔥
झारखंड हाईकोर्ट ने #JSSC CGL संबंधित नियुक्ति प्रक्रियाओं को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
कल #JPSC से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई होगी।
कीजिए सेग्रीगेशन,
मांगरा से लेकर बुधवा तक JSSC CGL में पास हुआ है।
कोई सोच रहा है कि ये परीक्षा बचेगा तो हां कुछ देर के लिए लग सकता है, कही से जीत भी सकते हैं लेकिन अंतिम में इसको जाना ही हैं
JPSC-JSSC परीक्षाओं में नौकरी बेचे जाने के आरोपों को लेकर CID की जांच अब तक संतोषजनक नहीं कही जा सकती। JPSC की सदस्य अजिता भट्टाचार्य पर पैसे लेकर इंटरव्यू में अंक बढ़ाने के प्रमाण सामने आए हैं। झामुमो गिरिडीह जिला अध्यक्ष से जुड़े पैसों के लेनदेन का ऑडियो भी वायरल हो चुका है, जबकि JSSC-CGL का एडमिट कार्ड जिनके ठिकाने से बरामद हुआ, उस विनोद सिंह से अब तक पूछताछ नहीं हुई है।
CID पूरी परीक्षा प्रक्रिया को दूषित बता चुकी है, लेकिन इसे पाक-साफ बताकर न्यायालय को गुमराह करने वाले अनुराग गुप्ता पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सुधीर गुप्ता और प्रशांत कुमार को JSSC आयोग में बनाए रखकर राजनीतिक संरक्षण देने के भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
बड़ी मछलियों की संलिप्तता के प्रमाण सामने आने के बावजूद कार्रवाई न होना छात्रों की चिंता को और बढ़ा रहा है।
सरकार ने 17 तारीख को परीक्षा रद्द करने का निर्णय तो ले लिया, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल है कि उस निर्णय का Cancellation Memo न्यायालय में कब जमा होगा?
यदि सरकार के पास परीक्षा रद्द करने के ठोस कारण, जांच के निष्कर्ष और संबंधित साक्ष्य मौजूद हैं, तो उन्हें न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखने में देरी क्यों?
छात्रों की मांग स्पष्ट है कि Cancellation Memo तत्काल न्यायालय में दाखिल किया जाए और परीक्षा रद्द करने के सभी ठोस आधार एवं संबंधित साक्ष्य कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं।
@HemantSorenJMM जी, राज्य सरकार के आश्वासन पर छात्रों ने अपना आंदोलन स्थगित किया है। अब उस आश्वासन को कायम रखना सरकार की जिम्मेदारी है। न्यायालय में केवल परीक्षा रद्द करने का निर्णय नहीं, बल्कि उस निर्णय के ठोस आधार और साक्ष्य भी मजबूती से प्रस्तुत किए जाने चाहिए।
अब छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की दगाबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#JPSC #JSSC #StudentProstestsJharkhand
@BJP4India@BJP4Jharkhand@JPSCreformanch
🚨 अब फैसला सरकार को करना है!
JSSC CGL मामले में छात्रों की मांग को गंभीरता से लिया जाए।
High Court के समक्ष जांच से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और सरकार की स्थिति स्पष्ट हो।
⚠️ युवाओं के भविष्य से बड़ा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं।
शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। ✊🔥
#JSSCCGL #JusticeForJharkhandStudents #YouthOfJharkhand