4 PM की पत्रकार शाहीन ख़ान और नफ़ीसा ख़ान पर हुई पुलिस बर्बरता पर प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया ने दिल्ली पुलिस से जाँच करवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की माँग की है।
यह बेहद शर्मनाक और पत्रकारिता की आज़ादी पर हमला है। इस पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
क्या इस देश में अब एक मुसलमान को पत्रकारिता करने की भी इजाज़त नहीं है? क्या एक मुस्लिम महिला पत्रकार रिपोर्टिंग नहीं कर सकती, मुख्यमंत्री से सवाल नहीं पूछ सकती?
We stand with Shaheen Khan and @4pmnews_network
कनाडा के मानवाधिकार समूहों ने UP में मुसलमानों के खिलाफ अत्याचारों को लेकर 'योगी आदित्यनाथ' पर प्रतिबंध लगाने की मांग की.
#YogiAdityanath#Canada#Muslim
यूपी के हापुड़ में कांवड़ियों की पिटाई के बाद मुस्लिम ड्राइवर की मौत, 7 पर हत्या की कोशिश का केस
रिपोर्ट: ग़ज़ाला अहमद
28 वर्षीय मुस्लिम ड्राइवर अज़ीम की 4 अगस्त को दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में मौत हो गई. वह 31 जुलाई को हापुड़ के गढ़ टोल प्लाजा के पास एक सड़क हादसे के बाद कथित तौर पर हुई मारपीट में घायल हुआ था. परिवार का आरोप है कि अज़ीम के पिकअप ट्रक की कांवड़ियों को ले जा रहे एक ऑटो से टक्कर के बाद कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की. हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है. अज़ीम के साथ हुई मारपीट और उसकी मौत के पूरे मामले की जांच अभी जारी है.