#BREAKING : 2 दिसंबर को सीएम योगी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट की बैठक
लखनऊ में 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे लोकभवन में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और नई योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है।
#Lucknow #CabinetMeeting #UPNews | @myogioffice
#BREAKING : कफ़ सिरप प्रकरण पर धनंजय सिंह का ट्वीट, आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश, आरोपियों के साथ तस्वीरों पर उठ रहे थे सवाल
कफ़ सिरप मामले को लेकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आज सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विरोधी काशी-वाराणसी से जुड़े इस प्रकरण में प्रधानमंत्री और राज्य सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इस मामले में पहले से गिरफ्तार हुए अमित सिंह टाटा और मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के साथ पूर्व सांसद की पुरानी तस्वीरें वायरल होने ��े बाद कई लोग इस मामले में उनकी भूमिका पर सवाल कर रहे थे। धनंजय सिंह ने मामले की निष्पक्षता के लिए सीबीआई जांच की मांग की है और कहा है कि वे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सत्य सामने लाने का आग्रह करेंगे।
#Jaunpur #DhananjaySingh #CoughSyrup #UPNews | @MDhananjaySingh
#BREAKING : बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र मे�� निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर
बॉलीवुड के महान अभिनेता और दर्शकों के दिलों पर दशकों तक राज करने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचाराधीन थे और बाद में घर पर ही उनकी देखभाल जारी थी। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद देओल परिवार सहित पूरे फिल्म उद्योग में गहरा शोक फैल गया। प्रोड्यूस�� करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर धर्मेंद्र के निधन की आधिकारिक जानकारी दी, जिसके बाद श्रद्धांजलियों का सिलसिला शुरू हो गया है।
#DharmendraDeol | #SunnyDeol | #RIP | #Bollywood
हमरा खातिर ई बहुत खुशी के अऊर भावुक अनुभव रहल कि हम जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के गिरमिटिया गीत ‘गंगा मैया’ के प्रस्तुति देखनी। एह प्रस्तुति के एगो अऊर खास बात रहल कि ई गीत के तमिल में भी गावल गइल! ��� गीत में ओह लोगन के आस अऊर अटूट हिम्मत बसल बा, एवं लोग कई बरिस पहिले इहां आइल रहले। ऊ गीत-भजन के सहारे आपन मन में भारत के जिंदा रखलन। एही से, ई सांस्कृतिक नाता के आजो जीवंत देखल बहुते सराहे-जोग बा।
🚨 BREAKING: Elvish Yadav SPOTTED on LC3 sets! How hyped are you for his epic comeback? Vote now & follow us for daily LC3 drama!
#ElvishReturnsInLC3#LaughterChefs3
#BREAKING : भारत में सौर ऊर्जा का नया कीर्तिमान, यूपी पहुंचा देश में तीसरे स्थान पर
भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन 125 गीगावॉट क��� ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है और वैश्विक मंच पर देश अब तीसरे स्थान पर मजबूती से खड़ा है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत र��ज्यों में तेजी से हो रहे विस्तार का बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को भी मिला है, जिसने महाराष्ट्र और गुजरात के बाद राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से सौर ऊर्जा गांव-गांव तक पहुंच रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आत्मनिर्भरता बढ़ रही है। नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में यूपी का दबदबा और मजबूत हो रहा है।
#Solar #Gujrat #Maharashtra #UPnews | @UPGovt
#BREAKING : शपथ के बाद पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई
पटना के गांधी मैदान में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पदभार संभालने पर बधाई दी। पीएम ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।"
#PMModi #NitishKumar #BiharCM #BiharPolitics
Congress President Shri @kharge, CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji, and LoP Shri @RahulGandhi paid tribute to former Prime Minister Smt. Indira Gandhi ji on her birth anniversary in the Central Hall.
📍 Parliament House, New Delhi
Aasif, I understand you are missing those golden days of Sonia Gandhi and Akhileash Yadav's rule.
✅️ During their rule, it was so much previlaged to be a Muslim..
✅️ Muslims had the first right over country's resources..
✅️ Muslims could get away even after killing scores of Hindus, reminding everyone about Aurengzeb's rule..
✅️ As a reward for terrorising and killing innocent Hindus, Sonia Gandhi even granted 123 prime properties to Delhi in Delhi..
I agree completely with you as regards being a Muslim is not easy under Modi's rule..
#BREAKING : NDA विधायक दल की अहम बैठक कल, गठबंधन के नेता का होगा चयन
पटना में कल नव-निर्वाचित एनडीए विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें पांचों घटक दल- भाजपा, जदयू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मंच के कुल 202 विधायक शामिल हो��गे।
इस बैठक में गठबंधन के नेता का चुनाव किया जाएगा, जिसके बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। सभी विधायकों को पटना पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, और पूरे कार्यक्रम को उच्च राजनीतिक संवेदनशीलता के चलते विशेष निगरानी म��ं आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में भाजपा संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा विधायक दल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। साथ ही केंद्रीय मंत्री अरुण राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।
इन नेताओं की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव होगा, जिसके बाद एनडीए के संयुक्त नेता के चयन की भूमिका ���िभाई जाएगी। NDA की यह बैठक प्रदेश की नई राजनीतिक तस्वीर को स्पष्ट करने वाली मानी जा रही है।
#BiharPolitics #NDAMeeting #MLA
#BREAKING : राहुल गांधी पर चुनाव आयोग को बदनाम करने का आरोप, 272 हस्तियों का खुला पत्र
देश की 272 जानी-मानी और सम्मानित हस्तियों ने एक खुले पत्र के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस पर चुनाव आयोग को बदनाम करने का आरोप लगाया है। पत्र पर 123 पूर्व नौकरशाहों, 133 पूर्व सैन्य अधिकारियों और 16 रिटायर्ड जजों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा चुनावी प्रक्रिया को संदिग्ध बताने की कोशिश लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अविश्वास पैदा करती है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को अनावश्यक रूप से निशाना बनाती है।
#Delhi #RahulGandhi #Congress | @INCIndia
#BREAKING : शराब के ठेके पर बवाल, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में शराब के एक ठेके पर अचानक बढ़े हंगामे ने माहौल गर्मा दिया है। सेल्समेन की तहरीर पर 6 नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आह्वान के बाद बड़ी संख्या में लोग शराब की दुकानों पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। फिलहाल कोतवाल�� पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#Mathura #Vrindavan #DhirendraShastri | @mathurapolice
सत्ता के गुरूर में जो नाइंसाफ़ी और जुल्म की हदें पार कर देते हैं, वो ख़ुद एक दिन क़ुदरत के फ़ैसले की गिरफ़्त में आकर एक बेहद बुरे अंत की ओर जाते हैं।
सब, सब देख रहे हैं।
#BREAKING : गोरखपुर में दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करने के बाद गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया और महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पूजा-अर्चना की।
वे रात्रि विश्राम भी गोरखनाथ मंदिर में करेंगे। मुख्यमंत्री योगी कल सुबह पूजा-अर्चना और गौ सेवा के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा सदर अस्पताल के नए फॉरेंसिक लैब का उद्घाटन भी करेंगे।
#CMYogi #GorakhpurVisit #UPNews | @myogiadityanath
BIG BREAKING - बांग्लादेश में एक बड़ा फैसला सुनाते हुए इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए मौत की सज़ा सुनाई है।
#DeathSentence#Yunus#Bangladesh#SheikhHasina
#BREAKING : बांग्लादेश में एक बड़ा फैसला सुनाते हुए इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी ठहराते हुए मौत की सज़ा सुनाई है।
अदालत ने रिकॉर्ड में दर्ज किया कि छात्रों के पिछले वर्ष हुए प्रदर्शनों के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौत हुई और उन पर बम व घातक हथियारों के इस्तेमाल के आदेश देने का आरोप हसीना पर सिद्ध पाया ग��ा। यह मामला छात्र विरोध-प्रदर्शन पर की गई कथित कठोर कार्रवाई से जुड़ा है, जिसे लेकर हसीना पर लंबे समय से मुकदमा चल रहा था।
#Bangladesh | #SheikhHasina | #Dhaka
#BREAKING : अम्बेडकरनगर में अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक राम अचल राजभर पर एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। प��ड़ित राम भजन राजभर ने बताया कि विवादित जमीन विधायक के महाविद्यालय के ठीक बगल में स्थित है। पीड़ित का आरोप है कि विधायक और उनके समर्थक उसके घर तक पहुंच गए और जमीन खाली करने का दबाव बनाते हुए उसे धमकाया।
बताया जा रहा है कि मामला विधायक के भानमति स्मारक महाविद्यालय के बगल की जमीन का है, जिस पर जबरन कब्जा कर बैनामा कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि विधायक और उनके पुत्र संजय राजभर लगातार दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#AmbedkarNagar #SamajwadiParty #MLA #CrimeNews | @ambedkarnagrpol | @AmbedkarnagarDM |
सऊदी अरब में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया, जहां मक्का से मदीना जा रही उमरा यात्रियों से भरी बस डीज़ल टैंकर से भीषण टक्कर का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में हैदराबाद के कम से कम 42 तीर्थयात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है
#saudiarabia#Umraah
#BREAKING : सऊदी अरब में उमरा यात्रियों की बस और डीज़ल टैंकर की भीषण टक्कर
➡ इस हादसे में करीब 42 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत की खबर
➡ मक्का से मदीना जा रही बस टक्कर के बाद पलटी, देखते ही देखते लगी आग
➡ हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल, स्थानीय चिकित्सा टीमों ने तुरंत शुरू किया बचाव कार्य
➡ घटना की सूचना मिलते ही भारतीय दूतावास सक्रिय, घायलों के इलाज और पहचान की प्रक्रिया तेज
➡ परिवारों में मातम, उमरा यात्रा के दौरान हुई इस त्रासदी ने भारतीय समुदाय को झकझोरा
#SaudiArabia | #MeccaMadinah | #BusTragedy