आज काशी और अमर उजाला के ताल्लुक ने 25 साल पूरे किए हैं।
अमर उजाला उन गलियों की आवाज बना जहां खबरें अकसर धीमें बोलती हैं। उन घाटों तक पहुंचा जहां गंगा की लहरें कहानी साथ लिए टकरा जाती हैं।
हमने कोशिश की काशी को वैसा ही लिखने की जैसा महादेव का ये शहर खुद को महसूस करता है। हमारी स्याही ने सिर्फ शब्द नहीं रचे, छोटी-छोटी आहटों को अपने पाठकों की मसलहत में उन्हें खबरों के हवाले हौसला दिया है।
हमारी कोशिश, कसम और इरादा सिर्फ सच है। हम ऐसा अनंत तक कर पाएं इसके लिए हमें काशी का साथ चाहिए।
@AU_VaranasiNews@AmarUjalaNews
#Kashi #Varanai #Amarujala #25thFoundationday
ये तमिलनाडु का एक स्ट्रीट फूड है। नारियल के तने को छीलकर उसे स्लाइस कर केले के पत्ते पर गुड़ के साथ दिया जाता है।
स्वाद अद्भुतास है। एक दम चौचक। लगभग ताजे नारियल जैसा, या फिर उससे भी काफी अच्छा।
ये कोई fancy सुपरफूड नहीं है, लेकिन अपने raw, natural रूप में ये body को वही देता है जो आजकल हम expensive health foods में ढूंढते हैं।
जब मदुरै के पास मैंने ये देखा तो काफी देर ये डीकोड करने में गुजर गया कि ये है क्या? इसका नाम है - Thennakuruthu or Thennai Kuruthi
जिंदगी के कुछ स्वाद अचानक आपके हिस्से आ जाते हैं। वैसे मेरी कोशिश होती है जहां जाऊं वहां का लोकल जो सब है, वो ट्राय करूं। बस वो वेज होना चाहिए।
#Tamilnadu #Food #Traveler
प्रधानमंत्री दो दिन के दौरे पर काशी में थे। ये शायद पहला मौका था जब पीएम ने श्रृंगार गौरी का जिक्र किया।
ये पहला मौका था जब काशी में 25 हजार महिलाओं का जुटान हुआ था।
#PM#Modi#Varanasi@AU_VaranasiNews
तमिलनाडु की राजनीति की दो तस्वीरें हैं। इसमें एमजीआर और थलापति विजय हैं। फिल्मों से राजनीति में एंट्री करने वाले दो सुपर स्टार।
एमजीआर ने 1972 में पार्टी बनाई, सिर्फ 5 साल में 1977 में पहली बार सीऐम बने और फिर तीन बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड उनके हिस्से आया।
विजय के फैंस आज भी सोशल वर्क और कैंपेनिंग में एक्टिव दिखते हैं।वहीं एमजीआर के फैन क्लब ही बाद में मजबूत राजनीतिक कैडर में बदल गए थे।
#tamilnadulegislativeassemblyelection2026 #VijayWave @TVKVijayHQ #MGR