भाजपा राज में दिल्ली की गलियों में ही नहीं, नालियों में भी कूड़ा फैला हुआ है
दिल्ली के सभापुर में गलियों और नालियों में जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है।
यहाँ के विधायक खुद दिल्ली सरकार में मंत्री हैं, फिर भी इलाके की हालत इतनी खराब है।
1 गुजरात की जनता के अपार समर्थन और विश्वास से आम आदमी पार्टी आज राज्य की दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुकी है।
2 AAP के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह है।
3 उनकी मौजूदगी में राजपीपला में ऐतिहासिक और भव्य रोड शो का आयोजन होगा। साथ ही गुजरात में पार्टी के संगठन विस्तार, जनआंदोलन और भविष्य की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों के साथ कई अहम बैठकों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
4 गुजरात में बदलाव की राजनीति को और मजबूती देने के लिए यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पूर्वांचलियों का अपमान अब बर्दाश्त नहीं!
दिल्ली में पूर्वांचल और बिहार से आने वाले परिवारों के ख़िलाफ़ बढ़ती नफ़रत बेहद चिंताजनक है। कुछ दिन पहले, सिर्फ़ बिहारी होने की वजह से पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसी अन्याय के ख़िलाफ़, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निवास के बाहर आम आदमी पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है।
Times of India के फ्रंट पेज पर ये खबर पढ़िये। इसमें लिखा है कि जनकपुरी के नलों में सीवर का पानी आ रहा है और कोई सुनने वाला नहीं है। ये हाल सिर्फ जनकपुरी का नहीं है बल्कि दिल्ली के कई इलाकों में यही हाल है।
बीजेपी की चार इंजन वाली सरकार ने दिल्ली वालों का जीना दूभर कर दिया है। और कहीं कोई सुनवाई नहीं होती।
दिल्ली के चुनावों में प्रधान मंत्री जी बड़े बड़े वादे करके गए थे। और चुनाव जीतने के बाद दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार करने चले गए। दिल्ली वालों का बुरा हाल कर दिया।
कुछ फैसले समय के साथ समझ में आते हैं।
जनता सब देख रही है— कौन साथ खड़ा रहा और कौन रास्ता बदल गया। राजनीति में सबसे बड़ी ताकत जनता का भरोसा है ।
@AamAadmiParty अपने सिद्धांतों पर अडिग है, लड़ाई जारी है। 🔥
सच, संघर्ष और बदलाव के रास्ते पर
हम साथ हैं ✊
With you @ArvindKejriwal
तीन दिन से गुजरात में हूँ… जिस समय गुजरात में हज़ारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे ख़तरे और बीजेपी की धमकियाँ झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए खून पसीना बहा रहे है, उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के ख़ून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया।
जो राज्यसभा सदस्य आज बीजेपी के सामने झुक गए, अपनी निजी मजबूरियों, डर और लालच के कारण जिन्होंने पंजाब के लोगों के साथ ग़द्दारी की है, उन्हें पता होना चाहिए कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है।
AAP के 6 अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा को लेकर अब सीएम भगवंत मान की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा- "राघव का यहां दम घुटने लग गया...साइकिल का भी स्टैंड होता है. कहीं तो खड़े हो जाओ। वैसे तो यह सरपंच बनने लायक नहीं थे...पंजाब के लोग इन गद्दारों को माफ नहीं करेंगे। यह मेले वाले अमरूद बनकर रह गए हैं. इन्हें कौन पूछेगा"
#ArvindKejriwal #RaghavChadha #BhagwantMann #AAP #RajyaSabha #ABPNews
संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और अमानतुल्लाह खान ये वो लोग हैं जिन्होंने सालों की जेल, दबाव और जांच एजेंसियों की सख्ती झेली, लेकिन अपने रुख से टस से मस नहीं हुए। न झुके, न बिके, न अपने स्टैंड से पीछे हटे।
और दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी हैं जिनकी “हिम्मत” सिर्फ कैमरों तक सीमित थी। एक Enforcement Directorate की रेड, एक FIR, या एक नोटिस क्या आया सिद्धांत, विचारधारा और आत्मसम्मान सब धरे के धरे रह गए। तुरंत यू-टर्न, और सीधा सत्ता के चरणों में समर्पण।
असली लड़ाई सिर्फ जेल जाने या बाहर रहने की नहीं होती असली लड़ाई होती है अपने उसूलों पर टिके रहने की। कुछ लोग इसे निभा जाते हैं, और कुछ पहली आंधी में ही बिखर जाते हैं।
मैं माननीय राज्यसभा सभापति को एक पत्र प्रस्तुत करूँगा, जिसमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के कारण राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी, क्योंकि यह संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता त्यागने के समान है।