🚩जब आँख खुले तो धरती #हिन्दुस्तान की हो:
जब आँख बंद हो तो यादेँ #हिन्दुस्तान की हो:
हम मर भी जाए तो कोई गम नही लेकिन,
मरते वक्त मिट्टी #हिन्दुस्तान🇮🇳 की हो।
यदि आप राजनीति से जुड़े हैं और अपने Social Media Page, Personal Branding और PR को बेहतर तरीके से मैनेज करवाना चाहते हैं, तो मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
Content Strategy • Social Media Management • Personal Branding • PR
काम की बात हो, तो 7376784502 पर कॉल या मेसेज करें @BJP4UP
लखनऊ में आयोजित 9 दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में आज पूज्य संत, पद्म विभूषण जगद्गुरु तुलसीपीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से पावन श्री राम कथा के श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मध्यकाल में गोस्वामी तुलसीदास जी ने जिस प्रकार जनचेतना का जागरण किया था, उसी परंपरा को आज स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज आगे बढ़ा रहे हैं।
पूज्य महाराज जी का हार्दिक अभिनंदन।
@anuragdhanda देश के कौन से असली मुद्दे की बात कर रहे हो ये साफ़ साफ़ क्यों नहीं बोलते हो की अपनी पार्टी की चमचागिरी नहीं की कभी क्यों की तुम लोग एक भर्ष्ट पार्टी हो टैक्स बैंकिंग टेलीकॉम मेडिकल एजुकेशन ये देश का मुद्दा नहीं है तो तुम ही बता दो देश का मुद्दा क्या होना चाहिए ??@anuragdhanda
@anuragdhanda तुम सिपाही नहीं हो आम आदमी पार्टी की कटपुतली हो जो पार्टी के सामने एक वफ़ादार कुत्ते की तरह दुम हिलाते रहते हो तुमको अपनी पार्टी प्यारी है देश नहीं तुमको अपने कार्यकर्ता प्यारे है देश नहीं तुमको अपनी जेब भरने से मतलब है देश के आम नागरिक को खाने को ना मिले वहाँ नहीं बोलोगे
दसरथ पुत्रजन्म सुनि काना। मानहुँ ब्रह्मानंद समाना॥
परम प्रेम मन पुलक सरीरा। चाहत उठन करत मति धीरा॥
करुणा, मर्यादा और अनुपम सौंदर्य के साक्षात स्वरूप प्रभु श्री रामलला सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
सियावर रामचन्द्र की जय।
सूर्यवंश शिरोमणि प्रभु श्री रामलला के दिव्य भाल पर विराजित यह स्वर्णिम 'सूर्य तिलक' आस्था, आत्मगौरव और अध्यात्म का आलोक है।
यह तिलक सनातन संस्कृति की शाश्वत चेतना को जागृत करता हुआ, भारत के जन-जन के हृदय में श्रद्धा, शक्ति और स्वाभिमान का संकल्प-सूर्य प्रज्वलित कर रहा है। यह भारत को उसकी मूल आत्मा से पुनः जोड़ रहा है।
प्रभु श्री राम के दिव्य 'सूर्य तिलक' का आलोक 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के संकल्पों को दिशा दे रहा है। क्योंकि जहां राम हैं, वहीं राह है, और वहीं भारत उजास बनकर जगमगाता है।
जय जय श्री राम
देशभर में एयर कनेक्टिविटी के तेज विस्तार के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में आज मॉडिफाइड उड़ान स्कीम को मंजूरी दी गई है। इसके तहत टियर-2 और टियर-3 शहरों में नए एयरपोर्ट और हेलीपैड विकसित किए जाएंगे। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में रोजगार, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही आर्थिक विकास को एक नई गति मिलेगी।
https://t.co/mU9x9cMybk
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥
समस्त देशवासियों को श्री रामनवमी के महापर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
हम सबके आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की कृपा सब पर बनी रहे; हर घर में प्रेम, सौहार्द, मर्यादा और संस्कार के पुष्प पल्लवित हों, सबका जीवन सानंद व्यतीत हो, प्रभु के श्रीचरणों में यही प्रार्थना करता हूँ।
जय जय श्री राम!
भारत के प्राण, धर्म के साक्षात साकार स्वरूप, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अवतरण दिवस 'श्रीरामनवमी' के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं रामभक्तों को मंगलमय शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम की कृपा से सभी के जीवन में शांति, सद्भाव, समृद्धि और सदाचार का संचार हो।
|| जय श्री राम ||
चैत्र नवरात्रि की पावन पूर्णता और श्री राम नवमी के इस दिव्य अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप रामलला के ‘सूर्य तिलक’ का अलौकिक दृश्य सचमुच मन को मोह लेने वाला है।
आस्था, विज्ञान और परंपरा का अद्भुत संगम।
सियावर रामचंद्र की जय।
'श्री रामनवमी' के पावन अवसर पर आज @GorakhnathMndr में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन एवं उन्हें प्रसाद ग्रहण कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जगज्जननी माँ जगदम्बा की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।
जय माता दी!
आदरणीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के करकमलों से नियुक्ति पत्र प्राप्त कर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
— कुमारी लूसी
नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर
चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी-पड़वा, चेती-चांद, नवरेह एवं साजिबु-चेरोबा के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में नववर्ष के आगमन के स्वागत में मनाए जाने वाले ये उत्सव भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के उल्लासपूर्ण प्रतीक हैं। मेरी मंगलकामना है कि ये सुखद पर्व सभी के जीवन में समृद्धि और नई आशाओं का संचार करें।
समस्त देशवासियों को चैत्र नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। शक्ति साधना और आराधना का प्रतीक यह नवरात्रि पर्व आप सभी के जीवन को साहस, संयम और सामर्थ्य से परिपूर्ण करे। जय माता दी!
जगज्जननी आदि शक्ति माँ भगवती की आराधना व उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्र की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मैया की कृपा से हर घर-आँगन में सुख, समृद्धि, खुशहाली आए और प्रेम, सौहार्द के मधुर प्रकाश से हर जीवन आलोकित होता रहे, यही प्रार्थना करता हूँ।
जय माता दी!