उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खैरगढ़ थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या का प्रयास किए जाने की घटना बेहद गंभीर, शर्मनाक और चिंताजनक है।
पीड़िता के परिजनों से मेरी बात हुई है। परिजनों के मुताबिक, 31 अक्टूबर की शाम बिटिया शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी काफी तलाश की। अगले दिन, 1 नवंबर की सुबह वह खेत में मरणासन्न हालत में मिली। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे मरणासन्न हालत में खेत में छोड़ दिया।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बिटिया की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है।
@UPGovt से हमारी मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए। पीड़िता को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा, उसके परिवार को सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके।
बिटिया को न्याय दिलाने और उसकी बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित कराने के लिए सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए। हम बिटिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
क्या हाल हो गया है देश का
जो कहते हैं कि हम किसी से नहीं डरते, वे भी सच कहने से डरने लगे हैं।
पत्रकार ने पूछा, अयोध्या में दानपात्र चोरी हो रहा है, कितना गंभीर प्रकरण है?
बृजभूषण सिंह ने कहा, "अगर मैं सच बोल दूंगा तो बहुत परेशानी में आ जाऊंगा, वे बहुत बड़े लोग हैं। हमारी सच बोलने की हिम्मत नहीं है।"
ये अधिकारी मूर्ख बना रहे हैं, UP के अधिकारी ये जान लें आपने किसी नेता का नमक नहीं खाया है,आम लोगों के टैक्स का नमक खाया है। इनकी नौटंकी के झाँसे में मत आइएगा,ये आगे राजनीति करने के चक्कर में हैं
चोरी के ख़िलाफ़ क़ानून बनने से किसे दिक्कत होगी? जो चोर होगा! अत्याचार के ख़िलाफ़ नियम बनने से कौन तिलमिलायेगा? जो अत्याचारी होगा! भेदभाव रोकने वाले क़ानूनों का विरोध कौन करेगा? जो भेदभाव करता होगा!
अगर कोई कानून किसी वर्ग या समूह के सम्मान को बचाने के लिए बनाया गया है तो इसमें दिक्कत क्या है? जातिगत भेदभाव और पक्षपात हमारे समाज की पुरानी बीमारी है, और पुरानी बीमारियों का इलाज कड़वी दवाइयों से ही होता है.
SC-ST एक्ट ऐसी ही कड़वी दवाई थी जिसका भरपूर विरोध किया गया था. आरक्षण भी ऐसी ही एक कड़वी दवा है, जिसका खूब विरोध होता है…लेकिन मेरा यकीन कीजिए, इन कड़वी दवाइयों ने समाज की सेहत में सुधार ही किया है.
कहीं कुछ लोग इस वजह से तो नाराज नहीं हैं कि वो अब दूसरों को अपमानित नहीं कर पायेंगे? कहीं उन्हें ये तो नहीं लग रहा कि उनका ये अवैध विशेषाधिकार छिनने वाला है?
देश का संविधान समानता के बुनियादी सिद्धांत पर टिका है, लेकिन क्या देश का हर नागरिक बराबर सम्मान पाता है? दरअसल नहीं!
बीते तमाम सालों में ले-देकर एक काम तो ढंग का हुआ है, और कुछ लोग इसका भी विरोध करने लग गए! और विरोध कर भी कौन रहा है! वही लोग जो अखंड भारत के नाम पर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोज़गार जैसी बुनियादी चीजों से समझौता करने को तैयार थे…
…वही लोग जो राष्ट्रवाद के नाम पर अपने ही देश के नागरिकों की लिंचिंग तक को सही बताते थे और सरकार से चार कायदे के सवाल पूछने वालों को देशद्रोही कहते थे…आज वही लोग एक ढंग का क़ानून आने पर बिलबिला रहे हैं…क्यों भाई! अब मज़ा नहीं आ रहा क्या?
देश का हर नागरिक जब तक गौरवान्वित, सम्मानित और कॉंफिडेंट महसूस नहीं करेगा, तब तक ये देश मजबूत नहीं होगा…देशवासियों के आत्मसम्मान को बढ़ाने वाला ये क़ानून देशहित में है, और इस क़ानून के ख़िलाफ़ बोलने वाले लोग देशहित के ख़िलाफ़ बोल रहे हैं. उन्हें ये काम नहीं करना चाहिए.
जातिगत स्वार्थों के लिए देशहित से समझौता मत कीजिए भाई! देश को मजबूत बनाने वाले क़ानून का समर्थन कीजिए. सबसे पहले देश है…जाति-बिरादरी बहुत बाद में आती है.
ये कोई मामूली क़ानून नहीं है…18-18 घंटे मेहनत करने के बाद ये क़ानून बनाया गया है…आपको इसका सम्मान करना चाहिए.
(वीडियो में पक्षपात के शिकार स्वर्गीय रोहित वेमुला जी की मूर्ति के साथ उनकी माताजी हैं)
UGC Bill के मसर्थन में अब पूरे देश के दलित पिछड़े समाज के लोगों को उतरना चाहिए।
अगर अब भी चूक गए तो इसी प्रकार से हमेशा हमारी आने वाली पीढियों का शोषण होता रहेगा...
#UGCAct#We_support_UGC_Act
https://t.co/UDVR1kB6LZ
कुश्ती संघ का अध्यक्ष कौन मनोनित हुआ है।
संजय सिंह ऐसे खड़ा है जैसे गुलाम है और बिरजू के गले की मालाएं और बयान दर्शाते हैं की कुश्ती संघ का काम कौन संभालेगा।
साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया बिल्कुल सही हैं।
किसी को कोई शक ❓
छत्तीसगढ़ के कांकेर में अनाथ आदिवासी बच्चों पर जुल्म ढहाने वाली निर्दयी महिला सीमा द्विवेदी के विरूद्ध SC/ST एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। सीमा द्विवेदी को लगा वे अनाथ बच्चे है, कौन उनका हाथ रोकेगा, कौन क्या करेगा। पर भूल रही थी कि कानून का राज है।