शुभकामनाओं के लिए प्रिय भाई का हृदय से धन्यवाद।
परमात्मा आप पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें और आपको विधानसभा में जनहित के मुद्दों को पूरी बेबाकी और मजबूती से उठाने का साहस एवं हौसला प्रदान करते रहें 🙏
@Achautala
आज हिसार के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर भाजपा हरियाणा की अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा 11 अगस्त को पानीपत में की गई आपत्तिजनक एवं समाज में वैमनस्य पैदा करने वाली टिप्पणियों के संबंध में FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मेरी स्पष्ट मांग है कि कानून सभी के लिए समान है। जाति और समुदाय के आधार पर किसी वर्ग को अपमानित करने, बदनाम करने या उसके अधिकारों से वंचित करने की बात करने वालों पर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस प्रशासन से आग्रह है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।
#Haryana
@OfficialINLD
#Inld
उकलाना हल्के के विभिन्न गांवों में कार्यकर्ता बैठक कर 27 अगस्त को उकलाना में चौधरी अभय सिंह जी चौटाला की अध्यक्षता में होने जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलन का न्योता दिया।
#INLD@OfficialINLD
गौ सेवा में करुणा, प्रेम और मानवता का सुंदर भाव छिपा होता है।
डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने मंडी गोबिंदगढ़ और जगाधरी में गायों को ताजा चारा खिलाकर बेजुबान जीवों के प्रति सेवा और दया की मिसाल पेश की।
हर जीव को भोजन, देखभाल और सुरक्षा की जरूरत होती है। ऐसी छोटी-छोटी सेवाएं ही मानवता को और सुंदर बनाती हैं।
बेजुबानों की सेवा भी सच्ची इंसानियत है।
#GauSeva #CowFeeding #AnimalWelfare #CareForAnimals #HumanityFirst #ServingHumanity #DeraSachaSauda #ActOfKindness
हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) में सुनवाई के दौरान हरियाणा प्रदेश के हितों की मजबूती से आवाज़ उठाई।
हरियाणा के हक की लड़ाई में INLD सदैव मजबूती से खड़ी रहेगी।
#Inld@OfficialINLD@AbhaySChautala
फतेहाबाद जिले के गांव मेहूवाला में पानी के कुंड में डूबने से माँ और उनके दो मासूम बच्चों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
बवानीखेड़ा हल्के के गांव बड़सी से........
12 साल के भाजपा शासन ने हरियाणा के हर वर्ग को परेशान कर दिया है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवा कोई भी सरकार की नीतियों से खुश नहीं है। 2 लाख से अधिक सरकारी पद खाली हैं, फिर भी शिक्षित युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। नए कॉलेज-मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणाएँ तो खूब हुईं, लेकिन पर्याप्त शिक्षक, डॉक्टर और कर्मचारी नहीं हैं।
भाजपा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी, महंगाई और अव्यवस्था की ओर धकेल दिया है। अब प्रदेश को बदलाव और मजबूत राजनीतिक विकल्प की जरूरत है।
#Inld
@OfficialINLD@ITCellINLD
फतेहाबाद हल्के के गांव नहला से.....
भाजपा सरकार ऑनलाइन व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन फतेहाबाद जिले में 3,260 इंतकाल तकनीकी खामियों के कारण लंबित हैं। इनमें टोहाना 810, रतिया 811, फतेहाबाद 800, भूना 600 और कुलां 250 मामले शामिल हैं।
हजारों परिवार महीनों से परेशान हैं। सरकार 15 दिन का विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित इंतकालों का निपटारा करे और पोर्टल की तकनीकी खामियां तुरंत दूर करे।
#Inld
@OfficialINLD
फतेहाबाद हल्के के नहला गांव से मेरे अजीज अनूप ढिल्लों जी (रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर) पुत्र स्वर्गीय जिले सिंह जी मेम्बर के निवास स्थान पर परिवारजनों से आत्मीय भेंट। स्वर्गीय चौधरी देवी लाल जी की पुरानी लोकदल अपने घर में 🙏
नहला के हर घर से मेरा अटूट प्रेम है 🙏
#Inld#Fatehabad@OfficialINLD@ITCellINLD
ओडिशा में परीक्षा शुरू होते ही पेपर व्हाट्सएप पर तैरने लगा!
भाजपा सरकार में छात्रों का भविष्य मजाक बनकर रह गया है। युवाओं की मेहनत पर कब तक पानी फिरता रहेगा? वैसे उमीद नहीं है कि भाजपा सरकार इस गंभीर लापरवाही पर जवाब दे और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजे! #OdishaPaperLeak #Odisha
#Inld
फतेहाबाद के भुना में प्रेस वार्ता 🎙️
भाजपा सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े बुनियादी सवालों के लिए भी जनता को सड़क पर संघर्ष करना पड़ रहा है। NEET पेपर लीक से लेकर किसानों के खाद-बीज और अन्य कृषि सामग्री के लिए हो रहे सत्यापन तक हर मोर्चे पर सरकार की व्यवस्था सवालों के घेरे में है।
जनता को सुविधाएं चाहिए, संघर्ष नहीं। भाजपा सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर जनता को अपने हक के लिए कब तक सड़कों पर उतरना पड़ेगा?
#Inld #Fatehabad
@OfficialINLD@ITCellINLD