न्याय सत्याग्रह : Day 03 🔥
बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत महज एक हादसा नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार और स्वास्थ्य मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की घोर लापरवाही और नाकामी का भयावह प्रमाण है।
मासूमों की मौत के बाद भी सरकार की चुप्पी उसकी संवेदनहीनता और जवाबदेही से भागने की मानसिकता को उजागर करती है।
रीवा में आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष @VikrantBhuria जी के नेतृत्व में राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन न्याय सत्याग्रह जारी है।
जिसके तहत आज मशाल जुलूस में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया जी, रीवा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा जी, शहर जिला अध्यक्ष श्री अशोक पटेल जी, महापौर श्री अजय मिश्रा जी, पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह जी, पूर्व सांसद राजमणि पटेल जी, सहित वरिष्ठ नेतागण एवं कांग्रेसजन शामिल हुए।
आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने इंदौर में #फोर्स_एकेडमी के युवाओं के साथ #ChhatronKiGoonj के संदर्भ में संवाद किया!
इंदौर का युवा नई मिसाल बनाने
की ओर निर्णायक कदम बढ़ा चुका है!
आज बड़वानी में पूर्व मंत्री व विधायक श्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल जी ने सरस्वती पैलेस पर कुक्षी विधानसभा के छात्रों से आगामी 19 सितंबर को नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी का इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर संवाद किया।
इस दौरान विद्यार्थियों से सहभागिता एवं उनकी अपेक्षाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
आज गुना में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री जयवर्धन सिंह जी ने विद्यार्थियों एवं GenZ युवाओं के साथ संवाद कर आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम को लेकर चर्चा की।
इस दौरान छात्रों की सक्रिय सहभागिता, उनके मुद्दों और अपेक्षाओं पर विस्तार से संवाद हुआ। युवाओं की आवाज़, उनके सवाल और उनके बेहतर भविष्य का संकल्प ही “छात्रों की गूँज” की ताकत है।
#ChhatronKiGoonj
जो Gen Z स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जनता की सेवा करना चाहते हैं, मोहन सरकार उन्हीं पर लाठियाँ बरसा रही है!
: राष्ट्रीय सचिव श्री @KunalChoudhary_ जी.
📍भोपाल.
मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन जी ने GenZ युवाओं से संवाद कर आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।
भोपाल की बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के सूरजपुरा, आमल्या, उमरिया, बाबूखेड़ी सहित आसपास के गांवों में सोयाबीन की खड़ी फसल पर पीला मोजेक बीमारी के प्रकोप से किसान गंभीर संकट में हैं। किसानों की महीनों की मेहनत खेतों में बर्बाद हो रही है, लेकिन प्रशासन और कृषि विभाग की ओर से अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं दे रही है।
इसी गंभीर समस्या को लेकर आज पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता श्री प्रवीण धौलपुरे ने किसानों के साथ एसडीएम कार्यालय बैरसिया पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के छात्र संवाद के तहत 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
#ChhatronKiGoonj
किसानों के बेटे की आवाज़ अब छात्रों की गूंज बनेगी! ✊
किसानों के बेटे एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर आधुनिक कृषि को आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में उन्हें बेहतर कृषि शिक्षा और अवसर तक उपलब्ध नहीं हैं।
इसी आवाज़ को “छात्रों की गूंज” से जोड़ने के लिए किसान नेता डी.पी. धाकड़ जी ने छात्रों से इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह जी राहुल भैया ने GenZ छात्रा से संवाद कर आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।
#ChhatronKiGoonj I @ASinghINC
भाजपा के राज में अफसर तो ठीक अब कमर्चारी भी सामंती मानसिकता में आ चुके हैं!
पूरी व्यवस्था ही ध्वस्त है और किसी को ना जिम्मेदारी का एहसास है ना कार्रवाई का डर!
सागर में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है!
⦿ मुख्यमंत्री का यह प्रयोग है या संयोग? भाजपा सरकार ने SP अनुराग सुजानिया को जहां-जहां भेजा, वहां यहां जहरीली शराब का कारोबार जानलेवा साबित हुआ!
⦿ मोहन यादव के खास माने जाने वाले अनुराग सुजानिया मुरैना रहे तो लोग मरे, उन्हें आबकारी मंत्री का गृह जिला दिया गया, तो नशे की खेप में कई खेल हुए! अब सागर में भी मुरैना की कहानी दोहरा दी गई! लेकिन अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई!
⦿ खुद को बचाने के लिए एसपी ने ठीकरा उत्तर प्रदेश के ललितपुर पर ढोलने का प्रयास किया! लेकिन वहां के प्रशासन ने भी सागर एसपी को आईना दिखा दिया!
मोहन यादव को जवाब देना चाहिए कि उनके अफसरों की वजह से कब तक जानें जाएंगी और सजा की बजाय नया जिला मिलता रहेगा!
@CMMadhyaPradesh@DGP_MP
भर्ती, रोजगार और भविष्य के सवालों पर युवा अब अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।
इंदौर में राहुल गांधी जी के “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम को सरकारी भर्ती से जुड़े छात्रों का भारी समर्थन मिला है।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी उषा नायडू जी एवं मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष जावेद खान जी ने युवाओं से संवाद कर सभी से 19 सितंबर को “छात्रों की गूँज” कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
#ChhatronKiGoonj #Indore