सभी सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय में विश्���ास रखने वाले देशवासियों को मंडल दिवस की हार्दिक मंगलकामनाएं।
7 अगस्त, 1990 भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के इतिहास का वह ऐतिहासिक दिन है, जब लंबे संघर्ष के बाद मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने का निर्णय लिया गया। आज लाखों पिछड़े वर्ग के लोगों की सामाजिक और शैक्षणिक प्रगति में मंडल आयोग की महत्वपूर्ण भूम��का रही है।
मंडल दिवस के अवसर पर मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि मंडल आयोग की शेष सिफारिशों को लागू किया जाए। इसके लिए जाति आधारित जनगणना को पूरी तरह वैज्ञानिक, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जाए। जनगणना से पहले देश की जातियों की एक मानकीकृत सूची सार्वजनिक की जाए, ताकि वर्गीकरण को लेकर विवाद न हो और प्राप्त आंकड़े नीति-निर्माण, सामाजिक न्याय तथा न्यायिक समीक्षा तीनों के लिए मजबूत आधार बन सकें।
सटीक जातिवार आंकड़ों के बिना सामाजिक न्याय की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करना कठिन है। इसलिए जाति आधारित जनगणना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संविधान की भावना के अनुरूप समान अवसर और न्याय सुनिश्चित करने की मजबूत नींव है।
जय भीम! जय मंडल! जय संविधान! जय भारत!
लखनऊ के इको गार्डन में आज 'मंडल चेतना जन आंदोलन' के तहत सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक हुंकार गूंजी।
आज़ाद समाज पार्टी (कां.) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगी��ा सांसद श्री @BhimArmyChief जी के नेतृत्व में हजारों साथियों ने मंडल आयोग की शेष सिफारिशों को लागू करने की मांग को बुलंद किया।
सामाजिक न्याय हमारा अधिकार है, एहसान नहीं।
जय भीम • जय भारत • जय मंडल • जय जोहार 💙🇮🇳✊
ये किसी दूर-दराज़ गांव का नहीं, बल्कि देश के सबसे आधुनिक शहरों में गिने जाने वाले नोएडा का दृश्य है।
सेक्टर-78 स्थित वाल्मीकि बस्ती म��ं लगभग 400 परिवार पिछले 20 दिनों से बिजली और पानी की आपूर्ति तकनीकी कारणों से बंद होने के कारण भारी संकट झेल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि महिलाएं, बुज़ुर्ग और बच्चे गंदे नाले से पानी ढोने को मजबूर हैं।
अगर समस्या वास्तव में तकनीकी थी, तो सरकार और प्र��ासन की जिम्मेदारी थी कि प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सुरक्षित और वैकल्पिक पानी-बिजली की व्यवस्था की जाती। लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ। आखिर क्यों? क्या इसलिए कि पीड़ित परिवार बहुजन समाज से हैं? अगर यही संकट किसी पॉश कॉलोनी में होता, तो क्या वहां भी लोग 20 दिनों तक गंदे नाले से पानी ढोने को मजबूर रहते?
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ,एक ओर देश आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बहुजन समाज के सैकड़ों परिवार पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
@UPGovt से मांग है कि बिजली और पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए, प्रभावित परिवारों को राहत दी जाए तथा इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
@CMOfficeUP
@dmgbnagar
उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के एक सरकारी विद्यालय में मिड-डे मील के नाम पर बच्चों को पानी जैसी सब्ज़ी और जली हुई रोटियाँ परोसा जाना बेहद शर्मनाक और सरकार की संवेदनहीनता का प्रतीक है।
बच्चों की थाली में भ्रष्टाचार किसी भी सभ्य समाज के माथे पर सबसे बड़ा क��ंक होता है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, समय रहते अपनी शासन व्यवस्था सुधारिए। नहीं तो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक भोजन और बुनियादी सुविधाएँ देने के बजाय आपकी सरकार हर घटना में, फतेहपुर के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन की तरह, यही तलाश करती रह जाएगी कि “कहीं इसके पीछे भीम आर्मी का हाथ तो नहीं है?”
📢 महत्वपूर्ण सूचना
दिनांक 10 अगस्त 2026, समय दोपहर 3 बजे, स्थान मक्कापुरवा, जिला कन्नौज में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
स्थान: मक्कापुरवा, जिला कन्नौज
दिनांक: 10 अगस्त 2026
समय: दोपहर 3 बजे
जय भीम! ✊
मंडल दिवस पर 7 अगस्त को विशाल जन आंदोलन सामाजिक न्याय और शिक्षा रोजगार और अधिकारो की लड़ाई को मजबूत करने के लिए आजाद समाज पार्टी कांशीराम के तत्वावधान मे आयोजित की गई हैं आप सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पहुंच कर इन सामाजिक न्यायिक लड़ाई को मजबूत बनाएं
@BhimArmyChief
माननीय मुख्यमंत्री जी, @myogiadityanath@CMOfficeUP
जनपद कन्नौज ��े [ग्राम पंचायत असालतनगर मोहल्ला नई बस्ती देववरमपुर] में सड़क की हालत बेहद खराब है तथा नाली की उचित व्यवस्था/सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
7 अगस्त, मंडल दिवस के अवसर पर लखनऊ के इको गार्डन से 'मंडल चेतना जन आंदोलन' का आगाज़।
मंडल आयोग की ���भी सिफारिशों को लागू कराने, पिछड़े वर्गों को राजनीतिक आरक्षण दिलाने तथा सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
मंडल कमीशन के बाकी सिफारिशें लागू करो।
वर्ना कुर्सी खाली करो।।
स्थान: इको गार्डन, लखनऊ
तिथि: 7 अगस्त (मंडल दिवस)
"वीडियो बनाकर "hello frndss" कहकर काम नहीं चलेगा, हमें उनको रोजगार देकर मजबूत करना पड़ेगा, उनकी जेब तक पैसा पहुंचाना पड़ेगा...."
आजकल प्रधानमंत्री मोदी हर रात हैलो फ्रेंड्स करके वीडियो अपलोड कर रहे हैं और अपनी नीतियों पर सफाई दे रहे हैं, जिसे लेकर @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद ने उन्हें जमकर घेरा और वीडियो न बनाकर देश के युवाओं के लिए प्रभावी कदम उठाने की नसीहत दी
चन्द्रशेखर आजाद ने देश में बढ़ती ��ेरोजगारी के विषय को लेकर जमकर सरकार को घेरा...!!👇🏻
कल, 31 जुलाई 2026 को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी ने महान क्रांतिवीर शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह जी की प्रतिमा संसद परिसर में स्थापित किए जाने की मांग उठाई।
"Hello Friends” कहकर वीडियो बनाने से देश नहीं चलता। युवाओं को रोजगार चाहिए, उनकी जेब में पैसा चाहिए। मोदी जी, कैमरे से बाहर निकलकर रोजगार पर जवाब दीजिए।"
सुनिये, नगीना सांसद श्री @BhimArmyChief जी को 👇
'भारतरत्न' से सम्मानित देश के 11वें राष्ट्रपति, 'मिसाइल मैन' के नाम से प्रसिद्ध, महान वैज्ञानिक, शिक्षक व लेखक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।