बात सेवा की हो या समर्पण की, मार्ग सहयोग का हो या सुधार का, रास्ता परिश्रम का हो या पराक्रम का, युवा हरदम, हरपल तैयार रहता है। जड़ से जुड़ने से लेकर जग में विस्तार तक, हर क्षेत्र में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
इन्हीं युवाओं के मजबूत कंधों पर समृद्ध और सशक्त भारत की नींव टिकी है। मुझे पू��्ण विश्वास है कि अपनी ऊर्जा, जिद, जुनून और जज्बे से आप सभी विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करेंगे।
आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पुणे में आयोजित भारतीय छात्र संसद में सहभागिता कर युवा साथियों से संवाद किया।
युवा जोश से भरी एक पुरानी तस्वीर नजर आई।
ये दिन था, अपने युवा साथियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का...
मेरे प्यारे जनसेवा मित्रों ने अपने बेहतर कार्यों से सुशासन के संकल्प को नई शक्ति दी है। लाड़ली बहना योजना सहित सरकार की विभिन्न योजनाओ के क्रियान्वयन में महती भूमिका निभाई।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की मंशानुरूप आपने सरकार और जनता के बीच कड़ी के रूप में कार्य कर, अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लोककल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की और युवा शक्ति के सामर्थ्य से परिचित कराया।
मैं आपके प्रयास और परिश्रम की सराहना करता हूं।
मेरे किसान भाइयों, गेहूं ₹2700 क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। एक-एक वचन को पूरा किया जाएगा।
'प्रत्येक परिवार एक रोजग��र' देने की रूपरेखा भी हम तैयार कर रहे हैं: CM श्री @ChouhanShivraj
@CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP