@JPSCreformanch नौकरी चोरी करने के बाद जो इतनी सफाई से मुकर जाएं, भला 'पुतला चोरी' उनके किस टैलेंट के आगे टिकेगी? व्यर्थ ही पुतले चोरी का बुरा मान रहे हैं आप लोग,,,
@MithileshJMM@HemantSorenJMM 7 साल से संवाद और समाधान ही तो ढूंढ़ रहे हैं, पता नहीं ये संवाद और समाधान कब मिलेगा,कब भरोसा होगा कि आपकी सरकार में पढ़ने से भी नियुक्ति मिलता है,आप लोगों ने तो भरोसा ही ख़त्म करवा दिया है कि पढ़ने से नौकरी हो सकता है,अब तो लगता है कि यहां सिर्फ पैसे से ही नौकरी लिया जा सकता है
JUT (Jharkhand University of techn..) के द्वारा polytechnic कॉलेज के फाइनल ईयर का मार्कशीट रिजल्ट के 1.5 माह बंद भी जारी नहीं किया गया है,marksheet जारी नहीं किए जाने के कारण Admission नहीं हो पा रहा हैं कृपया ध्यान दीजिये आदरणीय @HemantSorenJMM@kumarsudivya@sunny_sharad जी
पत्रकारिता को मैंने शिद्दत से जिया है. इसकी ख़ातिर कुछ भी झेलना, सहना एक सुकून देता है.
आसानी ये है कि मेरा पैशन भी यही है और मिशन भी. तामझाम, लाव लश्कर और सुख सुविधा के दायरे को पसरने नहीं दिया, इसलिए अपनी शर्तों पर इस पेशे के साथ चलना कभी मुश्किल नहीं रहा.
झारखंड का छात्र आंदोलन जैसी घटनाएं आपसे न्यूनतम के साथ मोर्चे पर लगातार बने रहने की अपेक्षा करती हैं. वहाँ आपके जीने की शर्तों के मुताबिक स्थितियां नहीं होतीं बल्कि आपको उनके मुताबिक रहने-सहने के लिए तैयार रहना होता है. संपर्क,सूचना, संवाद, निरीक्षण, परीक्षण , पत्रकारिता की संपदा हैं. इनसे कटकर पत्रकार अपने मूल से कट जाता है. ऐसे आंदोलन इन संपदा की खान होते हैं.
झारखंड का छात्र आंदोलन भारत के सामान्य घरों के मेधावी और जुझारू नौजवानों का उलगुलान है. ये छात्र- अभाव के बावजूद संवाद, शासन के विरुद्ध अनुशासन, शक्ति के बाद भी संयम और खेल समझने पर भी खुला दिल- कैसे रखा जाता है, इसकी पाठशाला बन गए हैं.
झारखंड छात्र आंदोलन का साथ समूचे देश को देना चाहिए. ये मेधा को मौत देनेवाली व्यवस्था से लड़ रहे हैं. रोज़ की बुनियादी ज़रूरतों से जूझ रहे हैं. रांची, जंतर मंतर नहीं लेकिन लड़के लड़कियां इसी देश के हैं, उनके मुद्दे भी उतने ही बड़े हैं. इनका कामयाब होना हर लिहाज से लोकतंत्र की जीत है. सोचिए!
@JPSCreformanch
#JSSC CGL पेपर लीक को पेपर माफिया ने स्वीकार किया है । कैसी जांच कराई सरकार ने , कोर्ट को भी गुमराह किया और राज्य को भी #CID के अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो । कोर्ट को खुद मामले को संज्ञान में लेना चाहिए । आखिर कैसे आपने निर्णय दे दिया ? @HemantSorenJMM@jhar_governor
झारखण्ड सरकार में कांग्रेस की भागीदारी है इसमें दो राय नहीं है लेकिन JPSC-JSSC घोटाले में कांग्रेस भागीदार नहीं है। सदन के बाहर हो या सदन के अंदर हो या पार्टी के अंदर हो, कांग्रेस इस बात से सहमत है कि JPSC-JSSC में घोटाल हुई है ।इन परीक्षाओं में घोटाले को लेकर कांग्रेस छात्रों के आंदोलन का समर्थन करती है और लगातार आवाज़ उठा रही है। छात्रों की माँगें नाजायज़ नहीं हैं। सरकार को इस विषय को गंभीरतापूर्वक लेना चाहिए।
आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस के द्वारा किया गया लाठीचार्ज और फेका गया अश्रु गैस या टियर गैस अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है, उसका कतई समर्थन नहीं किया जा सकता। व्यक्तिगत रूप से इस बात का हमें अत्यंत खेद है कि मैं एक विधायक के रूप में छात्रों की मांगों को विधानसभा में नहीं रख पा रही हूँ।
आशा करती हूँ सरकार विषय की गंभीरता को देखते हुए CBI जाँच का आदेश दे क्योंकि CID जाँच निष्पक्षता का आधार नहीं हो सकती।
शिक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, पुलिस मंत्रालय सभी माननीय मुख्यमंत्री जी के अधीन हैं एवं JPSC-JSSC का गठन भी सरकार की अनुशंसा पर होता है और ऐसी घटना का अनुसंधान राज्य का पुलिस विभाग करे, यह पारदर्शिता का प्रतीक तो नहीं हो सकता। यह मेरा व्यक्तिगत विचार है।
राजनीति कभी भी जनता के स्वार्थ के ऊपर नहीं जा सकती, तब तो संविधान की कोई गरिमा ही नहीं रह जाएगी।
कानून में Rule of law को प्रतिष्ठित करने के लिए Rules of natural justice का प्रतिष्ठित होना ज़रूरी है।
यहाँ तो अभियोग जिनके विरुद्ध है, अनुसंधान उन्हीं का मंत्रालय कर रहा है। संवेदनशीलता की कमी, नीतिगत पतन और अहंकार से बाहर आकर ही न्याय की प्रतिष्ठा हो सकती है, और सरकार इससे बाहर नहीं है। जनता और जंतु में अंतर समझ में आना चाहिए।
जिस ने संघर्ष कभी देखा ही नहीं,नहीं जो राजकुमार है,जिसे सत्ता काबिलियत के बल पर नहीं ब्लकि दिशौम गुरु के पुत्र होने के कारण मिला है,उसे क्या ही पता होगा संघर्ष का
JSSC पेपर लीक का वो सच, जिसे दूसरी SIT ने पलट दिया-‘150 में 120 सवाल लीक, वॉट्सऐप पर बंटे पेपर’
#NDTVEXCLUSIVE | #JSSCPaperLeak2024
https://t.co/Mn5sihIDQL
@SanjayRanjan9 छात्रों के लिए सबसे ज्यादा अजीत सर ही लड़े है,छात्र सबसे ज्यादा भरोसा भी उन्हीं पर करते है,ऐसे में उनका साथ रहने से छात्रों को नैतिक बल मिलेगा |
@JmmJharkhand इसमें से कुछ तो आपके भी पार्टी के हैं,कुछ आपके सहयोगी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं वर्तमान में,एक आत तो मंत्री भी हैं,उन्हें निकाल दीजिए अपने मंत्री मंडल और गठबंधन से
अरे थोड़ा बड़प्पन ही दिखा दीजिए। स्टूडेंट्स की हालत नहीं दिख रही क्या? 😢
सारे के सारे भाजपा की टूलकिट ही हैं क्या? हद है!
सरकारों में बड़प्पन और संवेदनशीलता होनी चाहिए।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JMMKalpanaSoren
जहां छात्रों की बात, वहां लल्लनटॉप
JPSC पर तसल्ली से पोल खोलता ये वीडियो देखिए और खुद तय करिए कि दशकों से बर्बाद परीक्षा प्रणाली का ज़िम्मेदार कौन है?
झारखंड के छात्रों का भविष्य बर्बाद करने का ज़िम्मेदार कौन?
#jpsc#jssc#jharkhand#paperleak