@lucknowtraffic ये तस्वीर क्या कह रही है… 54 मिनट बाद की वीडियो अपलोड की गई है। X पर जाम की फोटो पोस्ट करने के बाद पुलिस कर्मी हरकत में आए..अब यातायात की गति सामान्य हुई है।
@Uppolice
लखनऊ: इकाना स्टेडियम के पास रविवार शाम भीषण जाम। प्लासियो से अंडरपास तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।आम लोगों के साथ कई अधिकारी भी जाम में फंसे। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बेहतर यातायात प्रबंधन की मांग की। अफ़सर भी जाम में फंसे।
@Uppolice@lkopolice@dgpup@UPGovt@CMOfficeUP
लखनऊ: मोहनलालगंज के मऊ में अतरौली रोड पर स्थित डॉ. शिखा राजपूत की दुकान में चोरी। गल्ले से पैसा चोरी करते कैमरे में कैद हुआ चोर…!!
@Uppolice@CMOfficeUP@lkopolice@DCP_South
लखनऊ: मलिहाबाद, कैंट व गाजीपुर सर्किल समेत पाँच एसीपी बदले। एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह को कैंट से मलिहाबाद भेजा गया है। वहीं मलिहाबाद एसीपी सुजीत कुमार दुबे को कैंट में तैनाती दी गई है। अतुल पांडेय को गाजीपुर का एसीपी बनाया गया है। महेश त्यागी को एसीपी यातायात व प्रतीक दहिया को एसीपी लाइंस के साथ ही साइबर/यूपी-112 की भी अतिरिक्त ज़िम्मेदारी दी गई है।
अमर उजाला ने पहले ही पूरी पटकथा का खुलासा कर दिया था…
ये खबर 20 जून को प्रकाशित हुई थी, जिसमे स्पष्ट था कि टिन्नू यादव एंड गैंग पर एफआईआर होगी
और पदाधिकारी ख़ुद को ट्रस्ट से अलग करेंगे, वही शुरू हो चुका है, चंपत राय व अनिल मिश्रा इस्तीफ़ा दे चुके हैं
निर्माण समिति के गोपाल राय का बाक़ी है. वह भी जल्द हो सकता है..!!
इसी तरह धीरे धीरे पटाक्षेप होता जाएगा..!!
Jai Shree Ram 🙏
लखनऊ: सराफा कारोबारी से लूटी गई स्कूटी रास्ते में छोड़कर बाइक से भागे बदमाश। वारदात को अंजाम देने के बाद अमेठी कस्बा, सुल्तानपुर हाईवे से महुरा कला के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की तरफ बाइक से जाते दिखे लुटेरे…!!
लखनऊ: गोसाईंगंज के अमेठी कस्बे में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलर्स को गोली मारकर जेवरात से भरा बैग और स्कूटी लूट ली।
@Uppolice
लखनऊ: सेंट्रल जेल बरेली में बंद अमरोहा के डिडौली स्थित नन्हेड़ा राजपूत निवासी सिद्धदोष बंदी दिनेश के पलायन के मामले में जेलर नीरज कुमार, डिप्टी जेलर वंदना सिंह चौधरी, हेड जेल वार्डर विशंभर सिंह, अर्जुन प्रसाद व गेंदालाल और जेल वार्डर मुकेश सिंह व मोहित कुमार को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्थित की गयी। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार, बरेली परिक्षेत्र की प्रारंभिक जांच आख्या के आधार पर की गई है।
साथ ही केन्द्रीय कारागार बरेली के वरिष्ठ अधीक्षक अविनाश गौतम के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
@UPGovt@myogiadityanath@CMOfficeUP
अयोध्या: जाँच के नाम पर बस पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय सवाल जवाब चल रहा है। करोड़ों के हेरफेर की बात सामने आ रही है। बावजूद FIR नही दर्ज हुई…!!
@Barabankipolice फुटेज में देर रात जेसीबी से बाउंड्री तोड़ते हुए दबंग साफ़ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने शिकायत भी की है। लेकिन विधायक के दबाव में FIR दर्ज नहीं कराई गई। दबंग तोड़फोड़ करते रहे और पुलिस को पता ही नहीं चला। रात्रि गश्त पर पुलिस को ये सब देखने को नहीं मिला..?
@Uppolice
बाराबंकी: बाराबंकी के नवाबगंज तहसील के जमवासी गांव में दबंगों ने व्यापारी आनंद वर्मा की बाउंड्री और कमरा ढहाया। पीड़ित का आरोप फॉर्च्यूनर से पहुंचे विधायक के गुर्गों ने जेसीबी मशीन से तोड़ी बाउंड्री। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद। आरोप विधायक के दबाव में कार्रवाई से कतरा रहे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी। पहले भी गुर्गों के साथ जमीन पर कब्जा करने का किया था प्रयास। शिकायत के बावजूद भी नहीं हुई थी कार्रवाई। @myogiadityanath के राज में जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप…
@CMOfficeUP@UPGovt@Uppolice@Barabankipolice@DM_Barabanki@dgpup@Rajeevkrishna69@ChiefSecyUP@igrangeayodhya
लखनऊ: केजीएमयू में भर्ती विचाराधीन बंदी निगरानी ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार। जिला जेल के जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने आरोपी बंदी हैदर अली बेग व निगरानी में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और धर्मेंद्र सिंह के ख़िलाफ़ चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
@CMOfficeUP@Uppolice@dgpup@lkopolice