1.आज से जब संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, सदन से लेकर सड़कों व दिल्ली के जन्तर-मन्तर तक में विभिन्न ज्वलन्त मुद्दों को लेकर ज़बरदस्त टकराव की स्थिति है, जिसे देश के विकट राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक हालात के मद्देनज़र ज़रूर बेहतर सूझबूझ से टाला जाना चाहिये।
2.वैसे भी सर्वसमाज के करोड़ों परिवारों के लिये जीवनदायी मेडिकल आदि की अति-महत्वपूर्ण व विशेष आल-इण्डिया परीक्षायें सहित राज्यों में नौकरी सम्बंधी परीक्षायें आदि भी लगातार हो रहे पेपरलीक/गड़बड़ी आदि के कारण रद्द होने की अनिश्चितता से ख़ासकर युवा वर्ग व बेरोज़गार लोग लगातार काफी ज़्यादा परेशान हैं, जो विभिन्न जगहों पर अनेकों प्रकार से व्यक्त किये जा रहे उनके आक्रोश व आन्दोलन आदि से भी प्रकट है और यह देश व जनहित से जुड़ा ऐसा अति-गंभीर मामला है जिसपर पूरी तरह से क़ाबू में करने के लिये सरकारों को तत्काल सख़्त क़दम उठाना नितान्त आवश्यक है।
3.साथ ही, इसके लिये ज़िम्मेदारी भी ज़रूर तय होनी चाहिये तथा ख़ासकर परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े उच्च पदों पर बैठे लोगों के विरुद्ध भी कड़ी क़ानूनी सज़ा हो ताकि देश की तरक्की की नींव युवा पीढ़ी का भविष्य इस प्रकार की अनिश्चितता और अंधकार से आगे बच पाये।
4.इसी क्रम में यूपी, राजस्थान, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों/शहरों में जिस प्रकार से, अच्छे सरकारी स्कूलों व सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई के घोर अभाव में, प्राइवेट स्कूल एवं बड़ी-छोटी कोचिंग संस्थायें, तेज़ी से पनप रही हैं, उससे यह स्पष्ट है कि देश का युवा वर्ग व उनका परिवार, ज़बरदस्त महंगाई के इस दौर में भी अपना पेट काटकर एवं अन्य परेशानियों को झेलकर भी, अपने स्तर से पूरा जी-जान लगाकर आगे बढ़ने हेतु प्रतिबद्ध है।
5.वे लोग आउटसोर्सिंंग की शोषणकारी छोटी-मोटी नौकरी आदि से आगे बढ़कर स्थाई व स्वाभिमानी नौकरी में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं ताकि इज्ज़त से दो वक्त की रोटी कमाकर अपना व अपने परिवार का पेट पाल सकें, जो सराहनीय है।
6.ऐसे में सरकारें कोचिंग संस्थाओं आदि पर भय भ्रष्टाचार-मुक्त कड़ी निगरानी ज़रूर रखें, किन्तु प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा स्तर पर सम्पूर्ण सरकारी शिक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर बेहतर बनाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में भी अपना अहम् दायित्व निभाने का ईमानदार प्रयास ज़रूर करें।
7.वैसे भी यह सर्वविदित है कि देश व समाज को शिक्षित बनाना अनवरत प्रक्रिया है और जिसमें सरकारों द्वारा समुचित बजट प्रावधान के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता को भी अच्छे से अच्छा बनाने जैसी सही सोच रखना भी बहुत ज़रूरी है, तभी युवाओं के उज्जवल भविष्य के सहारे परिवार, समाज, प्रदेश व देश का भविष्य संवर पायेगा, वरना जीडीपी ग्रोथ देश की नैया का सही खिवैया क्या बना पायेगा, इसमें शक है।
8.इसीलिये यूपी व देश में भी विकास का मूल आधार संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के उद्देश्यों के अनुसार शिक्षित, सुरक्षित, कल्याणकारी व सभ्य भारत हो तो यह हमेशा ही बेहतर होगा।
9.और अगर इन बातों पर तत्काल ज़रूरी ध्यान दिया जाये तो जन्तर-मन्तर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के हो रहे आन्दोलन जैसी कार्रवाईयों के लिये लोगों में भी ख़ासकर युवा पीढ़ी को बाध्य नहीं होना पड़ेगा। सरकार इनके प्रति सहानुभूति का रवैया अपनाकर स्थिति का सही समाधान करें तो यह उचित होगा।
Subedar Major Durgesh Singh has today been appointed as the Army Subedar Major. Instituted on 16 June 2023, this appointment serves as a vital bridge between the Army’s senior leadership and the rank and file. He is the second junior leader to hold this prestigious post, succeeding Subedar Major & Honorary Lieutenant Gopa Kumar S.
The appointment of Subedar Majors has now been instituted at all levels from Battalions, Brigades, Divisions, Corps, Command & Army Headquarters. They play a pivotal role in soldier welfare and training, while preserving regimental ethos, strengthening morale and the soldier–leadership connect across the Indian Army.
A trusted channel for people-centric transformation across ranks.
परंपरा में निहित, परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध.
#DecadeofTransformation
@DefenceMinIndia@SpokespersonMoD@HQ_IDS_India
जुम्मे की नमाज़ के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को परखने एवं क्षेत्र में शांति-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल द्वारा आज सद्भावना पुलिस चौकी से यतीमखाना चौराहा, मीना इलेक्ट्रॉनिक्स तिराहा, बीडी मार्केट, दादा मियां चौराहा, मछली तिराहा होते हुए दलेलपुरवा चौराहा तक पैदल गश्त कर व्यापक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु विभिन्न बस्तियों से कुल 1100 व्यक्तियों की सूची तैयार की गई थी, जिनमें से 850 व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है तथा 250 व्यक्तियों का सत्यापन शेष है, जिसके लिए टीमें लगातार कार्यरत हैं।स्थानीय पुलिस का असम पुलिस, वेस्ट बंगाल पुलिस एवं झारखंड पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाए रखते हुए सत्यापन कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि जिन व्यक्तियों को बाहरी बताया गया था, वे झारखंड राज्य के पाकुड़ जिले के निवासी लगभग 300 लोग हैं, जिनसे पुलिस अधिकारियों ने वार्ता की तथा उनका फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जा चुका है।साथ ही अन्य बस्तियों में भी पुलिस टीमें जाकर एक-एक व्यक्ति का सत्यापन कर रही हैं। पुलिस आयुक्त महोदय ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को किसी संदिग्ध बाहरी व्यक्ति की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।6 दिसंबर के मद्देनज़र सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की सतत निगरानी रखी जा रही है।विशेष रूप से मुख्य शहर (मेन सिटी) के संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त और ड्यूटी बढ़ाई गई है।निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय के साथ पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे। @Uppolice@Dcpcentralknr@dgpup
Indian Bank reinforces its commitment to public safety with the donation of 937 MS barricades to the UP Traffic Police. The handover ceremony, held at Police Headquarters Lucknow on November 26, 2025, was graced by Shri Sudhir Kumar Gupta and Shri A. Satish Ganesh, marking a collaborative step toward safer roads.
#IndianBank
इंडियन बैंक के सहयोग से @UPGovt की सड़क सुरक्षा मुहिम को मिली नई शक्ति! 🤝
बैंक द्वारा सीएसआर (CSR) के तहत यूपी ट्रैफिक पुलिस को 937 बैरिकेड्स सौंपे गए। बैरिकेड्स प्राप्त करते समय एडीजी (ADG) ट्रैफिक और डीआईजी (DIG) ट्रैफिक के साथ बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
@kanpurnagarpol यातायात में बच्चों की सहभागिता को बढ़ाना होगा तभी यातायात नियम का पालन हो सकेगा बच्चे जब मां-बाप को गलत करने से रोकते हैं तो उसे एक बड़ा मैसेज जाता है इसलिए यातायात में बच्चों की सहभागिता को बल्कि स्कूलों की भी सहभागिता को बढ़ाया जाए ताकि परिणाम बेहतर आ सके
#यातायात_माह
पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर द्वारा चलाए जा रहे यातायात माह अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। पुलिस कर्मियों ने भी पूरी तत्परता एवं सहयोग के साथ अभियान में भाग लिया। वाहन चालक व ई-रिक्शा चालक की भी अच्छी उपस्थिति रही है।
➡️अभियान में यातायात प्रबंधन के 5E सिद्धान्त — Education, Enforcement, Engineering, Environment एवं Emergency Care पर पुलिस काम करेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि अभियान में सम्बन्धित सभी एजेन्सियों की सहभागिता सुनिश्चित हो।
➡️यातायात व्यवस्था को जाममुक्त व सुचारू बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा अवैध पार्किंग, फुटपाथ अतिक्रमण एवं यातायात उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियान पूरे नवंबर माह में चलाया जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से प्राप्त सुझावों को भी इस अभियान में सम्मिलित किया जाएगा। हमने एक पहल भी शुरू किया है कि ट्रैफिक वॉलिन्टियर जो आज भारी संख्या में आए हुए है ट्रैफिक वॉलिन्टियर बनाए जाएंगे जो स्थानीय परेशानियों को जानते है वह हमारी ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर स्थानीय यातायात सम्बन्धी समस्या को दूर कराने में मदद करेंगे।
➡️साथ ही आज हमने लोगों को आश्वश्त किया है कि सड़क दुर्घटना में घायलों की समय पर मदद करने वालों को अनावश्यक पुलिस परेशान नहीं करेगी एवं भारत सरकार की राहगीर योजना के अन्तर्गत इनाम दिया जाएगा।
बाइट-पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल।
@Uppolice@dgpup@uptrafficpolice@kanpurtraffic
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान की तैयारियों और आयोग के निर्देशों की जानकारी दी।
दिनांक 24/10/2025 को समय लगभग बजे थाना बर्रा को यूपी 112 के माध्यम से सूचना मिली कि आयुष सोनकर पुत्र मक्खन सोनकर, निवासी हरदेव नगर, बर्रा गुम है। इस सूचना पर बच्चे की खोजबीन हेतु तीन टीमों का गठन किया गया और अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई। फुटेज में मृतक बच्चे को शिवम सक्सेना नामक युवक के साथ जाते हुए देखा गया। हालांकि वापस लौटते समय वह युवक अकेला दिखाई दिया। इसके बाद, सघन तलाश के दौरान मृतक का शव पांडु नदी में मिला। सूचना पर फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। परिजनों को भी सूचित कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। प्रारम्भिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक और अभियुक्त शिवम सक्सेना के परिवार एक ही मकान में किराए पर रहते हैं और दोनों परिवारों के बीच पहले से कटुता रही है। मृतक की माता के प्रति अभियुक्त का पूर्वाग्रह भी इस घटना का कारण हो सकता है। प्रारंभिक दृष्टि से यह हत्या गला दबाकर किए जाने का मामला प्रतीत होता है, लेकिन सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। अभियुक्त की तलाश हेतु तीन टीमों को गठन किया गया है ,। इस सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त , दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा दी गई बाईट - @Uppolice@dcpskanpur
आज दिनांक 03.09.2025 को थाना शिवराजपुर क्षेत्र अंतर्गत भटपुरा गांव में लगभग 7:30 बजे ग्रामीणों द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर खंभे से बांधकर पिटाई की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और पाया कि व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसकी पूछताछ की जा रही है। घटना में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर श्री अमरनाथ की @Uppolice@dcpwkanpur