आज अपनी विधानसभा क्षेत्र बीकापुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुर्दुर्खाखुर्द के सरदार का पुरवा में श्री प्रभात सिंह जी के दरवाजे से श्री राम भवन के दरवाजे के सामने से तालाब तक नाली निर्माण कार्य लोकार्पण किया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी श्री दिलीप पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें।
@dileeppatelbjp
राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित राजस्व अधिकारियों को दिए गए। साथ ही, वादों के निस्तारण में समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
The Blossom Banquet Hall में पारिवारिक सदस्य डॉ. एम.के. यादव जी एवं श्रीमती सविता यादव जी के प्रिय पौत्र रियांश के अन्नप्राशन संस्कार के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर परिवारजनों से भेंट की एवं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मुझे हमेशा अपना अपार स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्रदान करने वाली मेरी बड़ी बहन परम आदरणीय दीदी जी आपको जन्मदिन के शुभ अवसर पर असीमित बधाई और मंगलकामनाएं।
🎂🎊🎉💐🎁🎈💝
दीदी! देवाधिदेव महादेव जी आपको यश , कीर्ति , उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें।
🙏🏻🙏🏻
@NehaSinghAnand1
📍लखनऊ
आज हमारे पारिवारिक सदस्य श्री अनिल सिंह जी के नव निर्मित ताज पैलेस होटल के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं !
श्री राम से होटल की निरंतर सफलता एवं समृद्धि की कामना करता हूँ ..!!
भारतीय जनता पार्टी, नगर रुदौली के पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सतीन्द्र प्रकाश शास्त्री जी को रुदौली बार एसोसिएशन का निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके सफल, यशस्वी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ।
आज जनपद बाराबंकी के के.के. बाबा गुरुकुल एकेडमी, बहराइच रोड में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित झंडारोहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सभी सम्मानित जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा। 🇮🇳
यशस्वी मा० प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज अपने आवास पर तिरंगा फहराकर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन किया।
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
माँ भारती को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन!
वंदे मातरम्! 🇮🇳
80वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
आज के दिन मैं उन सभी क्रांतिवीरों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं जवानों को नमन करता हूँ, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और मातृभूमि की रक्षा के लिए हँसते-हँसते अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।
जय हिन्द 🇮🇳
#स्वतंत्रता_दिवस
अपराध और अपराधी के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी। इसके लिए हमें जो कुछ भी करना पड़ेगा, हम करेंगे।
लखनऊ में आज @Uppolice के गीत 'खाकी का सितारा' के लॉन्चिंग हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
'पद्म श्री' से सम्मानित प्रख्यात अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी, अपने स्वर के माध्यम से इस गीत को एक नई ऊंचाई प्रदान करने वाले, 'पद्म श्री' से सम्मानित प्रख्यात गायक व संगीतकार श्री शंकर महादेवन जी, प्रतिष्ठित गीतकार श्री आलोक श्रीवास्तव जी और पूरी टीम का हृदय से अभिनंदन।
स्वच्छता ही सुंदरता का आधार है और स्वच्छता ही स्वस्थ एवं विकसित समाज की पहचान है।
आज अपनी विधानसभा क्षेत्र रुदौली अंतर्गत आदर्श नगर पालिका परिषद, रुदौली स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए...(1)
🔴 "स्मृतियों के झरोखे से…"
सितंबर, 2000 की एक अविस्मरणीय स्मृति।
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा आयोजित स्वर्गीय डीआईजी घमंडी सिंह आर्य स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता में उद्बोधन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उस अवसर पर पुलिस बल के संघर्ष, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा तथा समाज में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।
यह जानकर संतोष होता है कि उस उद्बोधन को उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुलिस प्रशिक्षण, विभागीय गरिमा और जनविश्वास को सुदृढ़ करने की दृष्टि से अनुकरणीय माना। प्रस्तुत छायाचित्र उसी प्रेरक क्षण की एक स्मृति है।
आज अपनी विधानसभा क्षेत्र रुदौली के अंतर्गत ग्राम कुशहारी में श्री राजेश जायसवाल जी के पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री नन्हेंलाल जायसवाल जी की तेरहवीं श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।