प्रधानमंत्री के नफ़रती बयान के ख़िलाफ़ 17000 से अधिक नागरिकों ने पत्र लिखा है। कैमरा भले फोटो के फ़्रेम में खड़े लोगों और उनके सूट की स्टिचिंग दर्ज करता है, मगर इतिहास यह फोटो किसी और रूप में दर्ज करेगा। उम्मीद है आयोग 17,000 शिकायतों पर कार्रवाई करेगा। कार्रवाई नहीं कर सकेंगे तो कम से कम टेलर का नाम ही बता दीजिए। उसने तो अपना काम परफ़ेक्ट किया ही है। तब तक उसी का नाम दर्ज हो इतिहास में । कम से कम टेलर के काम से तो प्रेरणा ले ही सकते हैं। उसके पास तो कोई अधिकार नहीं है, कोई पावर नहीं है मगर टेलर ने अपना काम कितना शानदार किया है। अब आयुक्तों की बारी है।
क्या उम्मीद छोड़ ही दी जाए? कुछ तो आप लोगों को भी लगता ही होगा कि लोग पूछ रहे हैं। देख रहे हैं। लोग आयोग को लेकर कैसी-कैसी बातें लिख रहे हैं। आयोग को कुछ तो सोचना चाहिए���
कल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आयोग ने दिल्ली के जिन पोस्टरों को हटाने के लिए कहा है, अभी तक नहीं हटाए गए हैं।
अमेठी में राहुल गांधी जी के घर में साफ सफाई शुरू हो गई है ।
तैयार हो जाओ राहुल गांधी अमेठी आ रहे हैं !
अमेठी की जनता स्मृति ईरानी की बिदाई करने के लिए तैयार है 🔥