Freelance Journalist, Stringer @univartaindia1. A Nature lover who loves to write about Wild life & Rural India. Sanctuary Wildlife Service Award 2021.
मध्यप्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व पर्यटकों के भ्रमण हेतु आज 01 अक्टूबर से खुल गया। पर्यटन सीजन के पहले दिन ही बड़ी संख्या में पर्यटक सुबह पार्क के मंडला प्रवेश द्वार पर पहुंचे। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था।
#पन्ना_टाइगर_रिजर्व
पुलिस बल की गाँव में इंट्री होने पर पन्ना जिले के मझगांय बांध प्रभावितों का आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीण पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी कर रहे।
#मझगांय_बांध#पन्ना
केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित मझगांय एवं रूँझ परियोजना के विस्थापितों की आवाज उठा रहे लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में एसपी ऑफिस में जोरदार प्रदर्शन हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी को अन्यायपूर्ण बताते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा सभी की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।
“100 मीटर नहीं, 100 पीढ़ियों का सवाल है अरावली।”
आज प्रकृति हारी तो कल इंसान हारेगा।
अरावली कोई आँकड़ा नहीं, यह पानी, हवा और जीवन की ढाल है।
#SaveAravali#SaveAravaliHills#अरावली_बचाओ
सुमात्रा में अचानक आई बाढ़ के दौरान एक दुर्लभ और दिल को छू लेने वाली घटना कैमरे में कैद हुई। वीडियो में एक सुमात्रन हाथी तेज़ बहाव में बह रहे एक बाघ को बचाने की कोशिश करता दिख रहा है। यह दुर्लभ पल तुरंत इंडोनेशियाई सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
हालांकि ये जानवर आमतौर पर अलग-अलग जगहों पर रहते हैं, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा के कारण इन दोनों जंगली जानवरों ने इंसानियत का एक हैरान करने वाला उदाहरण पेश किया।
अचानक आई बाढ़ के बीच बाघ को बचाने के लिए सुमात्रन हाथी के इस बहादुरी भरे काम का पूरा वीडियो देखें।
हीरा की खदानों के लिए प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आज एक युवक को 15.34 कैरेट वजन का बेशकीमती हीरा मिला है। इस नायाब हीरे की अनुमानित कीमत 50 से 60 लाख रुपए आंकी जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना नेशनल पार्क में 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी। अब एक साथ 19 पर्यटक ले सकेंगे जंगल सफारी का आनंद। ऑनलाइन बुकिंग न होने पर पर्यटकों को मिलेगी पार्क राउंड की सुविधा।
#पन्ना_टाइगर_रिजर्व#पर्यटन
मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ पी- 243 कुछ दिनों पूर्व घायल हो गया था, जिसका लगातार उपचार चल रहा है। उपचार हेतु गुरुवार को जब बाघ को ट्रेंकुलाइज किया गया, उस समय का यह वीडियो वायरल है।
प्रधानमंत्री ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, किंतु रोगियों की संख्या पन्ना जिले में प्रतिवर्ष बढ़ रही है। जिले में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मानव संसाधनों की कमी, पोषण की कमी, पलायन, जागरूकता का कमी, रोकथाम हेतु प्रबंधन का अभाव प्रमुख कारण हैं।
बाघों के लिए प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में बाघों के साथ-साथ हांथियों का कुनबा भी बढ़ रहा है। यहाँ की हथिनी अनारकली ने एक साथ दो मादा बच्चों को जन्म दिया है। इन नन्हे मेहमानों के आने से पन्ना टाइगर रिज़र्व में खुशी का माहौल है।
#पन्ना_टाइगर_रिजर्व
वेशकीमती रत्न हीरा की खदानों के लिए देश और दुनिया में प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की धरती से निकलने वाले हीरों को जीआई टैग मिल गया है। जीआई टैग मिलने से पन्ना के हीरों की कीमत व महत्व और बढ़ जाएगा।
#पन्ना#डायमंड#जी_आई_टैग
पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती ने आज फिर एक महिला को लखपति बना दिया है।ग्राम बड़गड़ी निवासी रचना गोलदार को हजारा मुड्ढा हीरा खदान में एक साथ आठ नग हीरे मिले हैं। महिला ने कलेक्ट्रेट स्थित हीरा कार्यालय में उक्त सभी हीरों को जमा करा दिया है। हीरा मिलने से महिला बेहद खुश है।
मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले में निवेदिता नायडू पन्ना जिले की एसपी होंगी। उनका उमरिया से पन्ना स्थानांतरण हुआ है, जबकि पन्ना एसपी साई कृष्णा एस थोटा नर्मदा पुरम के एसपी होंगे।
मध्यप्रदेश के पन्ना टाईगर रिजर्व में आज से शुरू हुए हांथियों के रेजुवनेशन कैम्प में हांथियों को उनके पसंदीदा फल जैसे केला, सेव, तरबूजा, गन्ना एवं पौष्टिक आहार जैसे मेवे के लड्डू आदि खिलाये गए। यह कार्यक्रम 18 अगस्त 25 से 23 अगस्त 25 तक आयोजित होगा।
#पन्ना_टाइगर_रिजर्व