मध्यप्रदेश को भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच सहयोग के इस महत्वपूर्ण मंच की मेजबानी का अवसर मिला है। यह मंच भारत व लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के बीच नई आर्थिक साझेदारी, नई संभावनाओं और नए विश्वास का सेतु है : CM
@DrMohanYadav51@MPIDC#MadhyaPradesh#MP_RisingGlobally #InvestInMP #FutureReadyMadhyaPradesh
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
मध्यप्रदेश की पावन धरती पर पधारे सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है : CM
@DrMohanYadav51@MPIDC#MadhyaPradesh #MP_RisingGlobally #InvestInMP #FutureReadyMadhyaPradesh
वित्तीय वर्ष 2025-26 में मध्यप्रदेश का लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों को निर्यात ₹3,835 करोड़ तक पहुंच गया है, जो 19% की वृद्धि को दर्शाता है। इसमें फार्मा क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
ब्राजील, मेक्सिको, चिली, डोमिनिकन रिपब्लिक, अर्जेंटीना, पेरू और कोलंबिया जैसे प्रमुख लैटिन अमेरिकी देशों के साथ प्रदेश का व्यापारिक विनिमय लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह आंकड़े LAC देशों में 'मेड इन मध्यप्रदेश' को मिल रहे स्नेह और स्वीकार्यता का प्रमाण हैं : CM
@DrMohanYadav51@MPIDC #MadhyaPradesh #MP_RisingGlobally #InvestInMP #FutureReadyMadhyaPradesh
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति) के संकल्प के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर और औद्योगीकरण को जोड़कर मध्यप्रदेश ने 'GYANII' का दूरदर्शी विकास मॉडल प्रस्तुत किया है।
प्रदेश में 1.25 लाख एकड़ से अधिक का रेडी-टू-यूज लैंड बैंक उपलब्ध है, साथ ही 5 लाख किलोमीटर से अधिक का सुदृढ़ सड़क नेटवर्क और अत्याधुनिक रेल व हवाई कनेक्टिविटी ने यातायात को सुगम बनाया है। राज्य में 6 प्रमुख औद्योगिक कॉरिडोर विकसित हो रहे हैं, जो मालवा से बुंदेलखंड और निमाड़ से विंध्य तक कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे : CM
@DrMohanYadav51@MPIDC #MadhyaPradesh #MP_RisingGlobally #InvestInMP #FutureReadyMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश सरकार देश और दुनिया में सभी क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ सुदृढ़ व्यवस्थाओं के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है।
भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 के माध्यम से भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। आज का यह आयोजन उद्योग, निवेशकों और निर्यातकों को एक साझा मंच प्रदान कर रहा है, जिससे व्यापारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी और निवेश की नई साझेदारियां स्थापित होंगी : CM
@DrMohanYadav51@MPIDC #MadhyaPradesh #MP_RisingGlobally #InvestInMP #FutureReadyMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के साथ सहयोग के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
यह मंच एमएसएमई, स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहा है, जिससे नवाचार, निवेश और उद्यमिता को नई गति मिलेगी : CM
@DrMohanYadav51@MPIDC#MadhyaPradesh #MP_RisingGlobally #InvestInMP #FutureReadyMadhyaPradesh
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का भव्य शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने Madhya Pradesh (India) - LAC Trade & Investment Forum के डिजिटल प्लेटफॉर्म व आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया, जो वैश्विक व्यापार और निवेश के नए अवसरों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने The Business Tycoon पुस्तक का विमोचन भी किया।
@DrMohanYadav51@MPIDC #MadhyaPradesh #MP_RisingGlobally #InvestInMP #FutureReadyMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश में व्यापार-व्यवसाय के लिए अनुकूल वातावरण है।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के साथ कदम से कदम मिलाकर वैश्विक व्यापार में अपनी प्रमुख भूमिका निभाने के लिए हम कटिबद्ध हैं।
आइए, यहां निवेश करें।
#MP_RisingGlobally
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ
#MP_RisingGlobally
https://t.co/i8TI6ZKknf
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ
#MP_RisingGlobally
https://t.co/4Al9I84Q6W
मध्यप्रदेश अब वैश्विक निवेश का नया केंद्र बन रहा है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इन्दौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में 15 देशों के राजदूत, राजनयिक प्रतिनिधि, उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञ और निवेशक भाग लेंगे।
यह फोरम भारत और एलएसी देशों के बीच व्यापार, निवेश एवं औद्योगिक सहयोग के नए आयाम स्थापित करते हुए मध्यप्रदेश को वैश्विक अवसरों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।
🗓️6 जून, 2026
📍 इंदौर
@DrMohanYadav51@investindia@Industryminist1 #CMMadhyaPradesh #MP_RisingGlobally
आज इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (एलएसी) व्यापार व निवेश फोरम-2026 में सहभागिता करूंगा। इस अवसर पर विभिन्न सत्रों में व्यापार एवं निवेश अवसरों, विनिर्माण क्षेत्र और सेवा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी।
आयोजन में सम्मिलित हो रहे विभिन्न देशों के राजनयिक और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का मध्यप्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत है...