स्वामित्व अभिलेखों में विसंगति मिलने पर तत्काल सुधार कराकर कराएं रजिस्ट्री : कलेक्टर श्री मृणाल मीना
स्वामित्व रजिस्ट्री में शून्य और खराब प्रगति वाले पटवारियों का वेतन राजसात करने के निर्देश
@JansamparkMP@mprevenuedeptt#chhatarpur
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में एसडीएम श्री विजय डेहरिया ने आबकारी दल के साथ गौरिहार क्षेत्र की मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण, स्टॉक एवं दस्तावेजों की जांच
अधिकृत दुकान से ही मदिरा क्रय करने की दी समझाइश
RM:https://t.co/njZANX8h2S
@JansamparkMP
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों को प्रतिवर्ष ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
बायोमेट्रिक एवं फेस रिकग्निशन के माध्यम से पूरी होगी ई-केवाईसी की प्रक्रिया
RM:https://t.co/90uZPT5B4f
@JansamparkMP#chhatarpur
आज मंदसौर के गांधीसागर में विशेष कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश के समग्र औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, नवीकरणीय ऊर्जा, हवाई संपर्क के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े महत्वपूर्ण एवं दूरगामी निर्णय लिए गए।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#GandhiSagarCabinetMP
आज की कैबिनेट उद्योगों के लिए ऐतिहासिक रही...
मंदसौर के बसई में 178 हेक्टेयर में एग्रो पार्क और गरोठ के कुरलासी क्षेत्र में 3,500 एकड़ में केमिकल पार्क विकसित करने के निर्णय से प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
उज्जैन में लगभग 100 एकड़ में डीप टेक रिसर्च पार्क स्थापित होगा, जहां अंतरिक्ष विज्ञान, कृषि तकनीक और नई प्रौद्योगिकियों पर अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा, वहीं ग्वालियर में टेलीकॉम परियोजना के दूसरे चरण से निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए इंदौर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, भोपाल और रीवा में 6 विशेष न्यायालयों की स्थापना को मंजूरी दी गई है।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#GandhiSagarCabinetMP
रतलाम में ₹18,000 करोड़ के निवेश से बायो फार्मा पार्क विकसित होगा, वहीं PM MITRA PARK के विस्तार से धार जिले के भैंसोला में ₹6,150 करोड़ का निवेश आएगा। इन परियोजनाओं से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#GandhiSagarCabinetMP
निजी निवेशकों का सम्मान, निजी उद्योगों की हैंडहोल्डिंग और नई तकनीक को प्रोत्साहन देना हमारी कार्यसंस्कृति में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है।
राष्ट्र के संपदा सृजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्योगपतियों और निवेशकों का मध्यप्रदेश में सम्मान है, स्वागत है।
आज मंदसौर में आयोजित कैबिनेट बैठक में 5 नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जाने का निर्णय लिया गया, जिनमें लगभग ₹70,000 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है और 3.15 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है : CM
@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #GandhiSagarCabinetMP #गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी
पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता एवं कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है।
सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आने पर ASP, SDOP सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की अपेक्षा है। कदाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रदेश की ऊर्जा क्षमता, औद्योगिक विकास एवं पर्यटन की संभावनाओं को नई दिशा प्रदान करने के संकल्प के साथ आज गांधीसागर, मंदसौर में आयोजित कैबिनेट बैठक राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ प्रारम्भ हुई।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी#GandhiSagarCabinetMP
गांधीसागर में एशिया के बड़े पम्प्ड स्टोरेज बिजली प्रोजेक्ट का निर्माण मध्यप्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
दिसंबर से इसकी कमीशनिंग प्रारंभ होगी। यह परियोजना प्रदेश की बिजली जरूरतों को पूरा करने और भविष्य की ऊर्जा मांग के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी #GandhiSagarCabinetMP
गांधीसागर से जुड़ेगा प्रगति का नया अध्याय...
मध्यप्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ आज गांधीसागर, मंदसौर में विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित होगी।
प्रदेश के विकास में अहम 'पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना' और नीमच-मंदसौर क्षेत्र में औद्योगिक प्रगति को नई गति देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
#GandhiSagarCabinetMP
#गांधीसागर_कैबिनेट_एमपी
गांधीसागर में होने वाली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक के माध्यम से हम इस क्षेत्र की अपार विकास संभावनाओं को नई पहचान और नई दिशा देने जा रहे हैं।
₹11,474 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली लगभग 2,000 मेगावाट क्षमता की पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। यह न केवल देश, बल्कि एशिया की सबसे बड़ी पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना है, जो ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास के नए अवसर भी सृजित करेगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं की मेजबानी से
मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा
मध्यप्रदेश विमंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भोपाल 2026
का शुभारंभ
🏑 भारत सहित एशिया के छह देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम
🏑 चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड से होंगे रोमांचक मुकाबले
🗓️ 19 से 28 नवंबर 2026
@DrMohanYadav51@MP_DSYW #CMMadhyaPradesh #HockeyIndia #SportsMP
'जनजातीय गौरव सप्ताह' के अंतर्गत आज ब्यौहारी, जिला शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा का अनावरण कर सभी महान जनजातीय नायकों को नमन किया।
इस अवसर पर जिले को ₹357.71 करोड़ की लागत के 82 विकास कार्यों की सौगात दी एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
शिक्षा, बिजली, सड़क, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ जनजातीय समाज के सशक्तिकरण एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
#JanjatiyaGauravDiwas