@SARITA_BISHNOI2 आप ऐसे कैसे लिख देते हो आपको पता है कितने लोगो की आशा टूटती है पटवारी का पेपर देखा था आपने लगभग इसके जैसा ही था और आज इसकी मैरिट भी देख लो इससे एक तिहाई पोस्ट थी और तैयारी करने वाले वही है उसी cet से भर्ती है और वो उसकी फाइनल मैरिट है बाकी सभी समझदार है अपनी जगह धन्यवाद।
@SARITA_BISHNOI2 आप ऐसे कैसे लिख देते हो आपको पता है कितने लोगो की आशा टूटती है पटवारी का पेपर देखा था आपने लगभग इसके जैसा ही था और आज इसकी मैरिट भी देख लो इससे एक तिहाई पोस्ट थी और तैयारी करने वाले वही है उसी cet से भर्ती है और वो उसकी फाइनल मैरिट है बाकी सभी समझदार है अपनी जगह धन्यवाद।
@SARITA_BISHNOI2 हमसे भी बहार से एनालिसिस करवाया जाए तो हम भी घर बैठ के शायद यही करते जो आपने बताये है एक दो प्रश्न ज्यादा ही बताते पर कमबख्त एग्जाम स्कूल मे लगी है एग्जाम होल मे ।।🙂
@SARITA_BISHNOI2 हमसे भी बहार से एनालिसिस करवाया जाए तो हम भी घर बैठ के शायद यही करते जो आपने बताये है एक दो प्रश्न ज्यादा ही बताते पर कमबख्त एग्जाम स्कूल मे लगी है एग्जाम होल मे ।।🙂
सोशल मीडिया पर युवाओं ने उठाई आवाज
"एक समान नियम, समान अवसर और योग्य अभ्यर्थियों को न्याय। चतुर्थ श्रेणी भर्ती सहित सभी प्रक्रियाधीन भर्तियों में 1 वर्ष वेटिंग नियम लागू किया जाए" @BhajanlalBjp@narendramodi#4th_grade_में_भी_1साल_तक_वेटिंग_लागू_करो
#एक_साल_वेटिंग_नियम_लागू_करो
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
RPSC 2nd grade ( वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा)
जहाँ पर जिस कैटेगरी में 0 सीट थी वहां पर पद वृद्धि के दौरान सीट दे दी तो @RPSC1 को सोचना चाहिए कि वहां जब सीट ही नहीं थी तो किसी ने फॉर्म क्यों ही भरा होगा 🤔
या तो इस भर्ती को पूरा करवाके भर्ती दूसरी निकाल देते किसी को कोई आपत्ति नहीं होती और आप चाहते हैं भर्ती एक ही करवानी है तो फॉर्म रिओपन कीजिए और एग्जाम डेट कम से कम 2-3 महीने आगे ले जाएं।
@RajCMO@BhajanlalBjp
राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) भर्ती-2025 में 4037 पद बढ़ाकर कुल 10,537 कर दिए गए हैं, जो 50% से अधिक वृद्धि है। ऐसे में नए B.Ed. योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर नहीं दिया जा रहा, जो समान अवसर के सिद्धांत के विपरीत है।
पद वृद्धि के साथ कई नई श्रेणियों में भी पद जोड़े गए हैं। पहले भी 50% से अधिक पद वृद्धि पर आवेदन पुनः खोले जाते रहे हैं। यदि आवेदन Re-open नहीं हुए, तो लगभग 1 लाख नए योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती से वंचित रह जाएंगे।
राजस्थान सरकार एवं RPSC से मांग है कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2025 के आवेदन तत्काल Re-open किए जाएं तथा सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर दिया जाए।
युवाओं की आवाज दबाने से नही ,न्यायपूर्ण निर्णय लेने से मजबूत होती हैं ।
@RajCMO@rajeduofficial
द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में प्रदेश के बीएड डिग्री धारी बेरोजगार फॉर्म री ओपन की मांग कर रहे हैं, अभ्यर्थियों का कहना है कि द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में RPSC द्वारा पहले 17 जुलाई 2025 को लगभग 6500 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था।
लेकिन अब परीक्षा से कुछ दिन पूर्व लगभग 4037 पदों की वृद्धि की गई है, जो कुल पदों में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। इस मध्य एक लाख के लगभग छात्र बी.एड. अंतिम वर्ष उत्तीर्ण कर भर्ती हेतु पात्र हो चुके हैं, लेकिन उन्हें आवेदन का अवसर नहीं मिल पाया। अभ्यर्थियों के अनुसार यदि पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर ही नहीं मिलेगा, तो पद वृद्धि का उद्देश्य भी अधूरा रह जाएगा और कई सीटें रिक्त रहने की संभावना बनेगी।
सरकार एवं आयोग से माँग है कि ऑनलाइन आवेदन पुनः शुरू (Form Re-open) किए जाएँ।
हर पात्र अभ्यर्थी को समान अवसर मिलना ही न्यायसंगत और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की पहचान है।
छात्र आपसे नौकरी नहीं मांग रहे हैं वो तो परीक्षा में शामिल होने के अवसर की बात कह रहे है !
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी इस को गंभीरता से लेते हुए युवाओं के हितों में समाधान करें !
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
#ChhatronKiGoonj
@CMORajsthan@1K_Nazar@8PMnoCM@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@Barmer_Harish@ManishYadavIn@VinodJakharIN@ManishSharmaIYC@nsui@madandilawar@KumariDiya@ShankarGora@rcchoudharyinc@DivyaMaderna@INCRajasthan
RPSC 2nd grade teacher भर्ती के फॉर्म रीओपन को लेकर कल लगभग 40 मिनट का वीडियो बनाया था। काफी सवाल RPSC, सरकार से तो पूछे ही लेकिन हाईकोर्ट में क्या हो सकता है, क्या फैसला होगा?
एक पुराने फैसले को लेकर चर्चा करी जो RPSC के पूर्णतः खिलाफ है
वीडियो लिंक 👇
https://t.co/p8IEKgwl7V
द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में फॉर्म री-ओपन करने की मांग …
द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में RPSC द्वारा पद बढ़ाए जाने के बाद अभ्यर्थियों की फॉर्म री-ओपन करने की मांग को लेकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने नागौर सांसद एवं RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल जी से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान हनुमान बेनीवाल जी ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट आश्वासन दिया कि वे छात्रों की इस जायज मांग का पूर्ण समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और आरपीएससी को इस मामले में गंभीरता से संज्ञान लेकर अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन का अवसर देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जब सरकार 50% से अधिक पद बढ़ा रही है और कई विषयों में पहले जहां महिला वर्ग की 0 सीटें थीं, अब पद बढ़ने के बाद सीटें उपलब्ध हुई हैं, तो जिन अभ्यर्थियों ने उस समय सीटें नहीं होने के कारण आवेदन नहीं किया था, उन्हें अब अवसर मिलना चाहिए। केवल पद बढ़ाने का लाभ तभी सार्थक होगा, जब नए पात्र अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाए।
फॉर्म री-ओपन करना अभ्यर्थियों की पूरी तरह जायज और न्यायसंगत मांग है। सरकार एवं आरपीएससी को शीघ्र निर्णय लेकर सभी पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर प्रदान करना चाहिए।
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन_किजिए
#2nd_ग्रेड_फॉर्म_रिऑपन
@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@madandilawar@RPSC1@hanumanbeniwal@RLPINDIAorg@pantlp@Sunil_Merta2311@8PMnoCM
कल शाम को जयपुर आवास पर द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में पद वृद्धि की मांग को लेकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मुलाकात कर ज्ञापन दिया |
ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत करवाया कि द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 में RPSC द्वारा पहले 17 जुलाई 2025 को लगभग 6500 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था। अब परीक्षा से कुछ दिन पूर्व लगभग 4037 पदों की वृद्धि की गई है, जो कुल पदों में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस मध्य अनेक छात्र बी.एड. अंतिम वर्ष उत्तीर्ण कर भर्ती हेतु पात्र हो चुके हैं, लेकिन उन्हें आवेदन का अवसर नहीं मिल पाया। अभ्यर्थियों के अनुसार यदि पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर ही नहीं मिलेगा, तो पद वृद्धि का उद्देश्य भी अधूरा रह जाएगा और कई सीटें रिक्त रहने की संभावना बनेगी।
अत: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से अपील है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2025 के आवेदन पुनः (Re-open) खोलने की मांग का सकारात्मक हल निकालने हेतु RPSC को निर्देशित करें |
@RajCMO