#सिरोही
जिले में पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी
पंचायत समिति पिण्डवाड़ा में अब तक सर्वाधिक मतदान...
दोपहर 3 बजे तक सिरोही में 47.91 %, रेवदर में 47.71 %
भावरी में 47.15 %, पिण्डवाडा में 48.28 % मतदान
#samacharplus24x7#TopNews#NewsUpdate#BreakingNews
#श्रीविजयनगर
गोगामेड़ी में भाजपा की जनसभा में उमड़ी भारी भीड़!
श्री विजयनगर पंचायत समिति के गांव गोगामेड़ी में...
पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित भाजपा की जनसभा में, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष शरणपाल मान, एवं पूर्व विधायक बलबीर सिंह लूथरा पहुंचे, जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं
#samacharplus24x7 #TopNews #NewsUpdate #BreakingNews
#करौली
पंचायत चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 32.37% मतदान
करौली, मासलपुर और नादौती के 53 वार्डों में मतदान जारी...
2 लाख 64 हजार 819 मतदाताओं में से 85 हजार 729 ने डाले वोट, मासलपुर में 34.81%, करौली में 35.93% और नादौती में 28.99% मतदान दर्ज, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे मतदाता
#samacharplus24x7 #TopNews #NewsUpdate #BreakingNews
#नागौर
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 मामला
किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी ने किया मतदान, जनता से अधिकतम और शांतिपूर्ण मतदान का किया आह्वान, पैतृक गांव धांधलास में परिजनों सहित किया मतदान...
#samacharplus24x7#TopNews#NewsUpdate#BreakingNews
#नागौर
पंचायतीराज आम चुनाव-2026
दोपहर 1 बजे तक 5 पंचायत समितियों में 35.96 प्रतिशत मतदान...
नागौर में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत, दोपहर 1 बजे तक विभिन्न पंचायत समितियों में मतदान का आंकड़ा सामने आया, पंचायत समिति रियांबड़ी में 38.64 प्रतिशत, मेड़ता रोड-गोटन के 17 वार्डों में 39.34 प्रतिशत, मेड़ता सिटी के 17 वार्डों में 39.07 प्रतिशत, भेरूंदा के 19 वार्डों में 33.74 प्रतिशत, डेगाना के 23 वार्डों में 32.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, वहीं, पंचायत समिति मूण्डवा के एक वार्ड में दोपहर 1 बजे तक 35.23 प्रतिशत मतदान हुआ
#samacharplus24x7 #TopNews #NewsUpdate #BreakingNews
#कोटपूतलीबहरोड़
नारहेड़ा के बूथ नंबर 44 पर मतदान शुरू
ग्रामीणों ने सुबह से कर रखा था बहिष्कार...
नारहेड़ा क्षेत्र के ग्राम नवल-कुशालपुरा स्थित बूथ नंबर 44 पर मतदान प्रक्रिया हुई शुरू, ग्रामीणों ने सुबह से मतदान का बहिष्कार कर रखा था, वहीं अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए थे, समझाइश के बाद मतदान शुरू होने से चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं
#samacharplus24x7 #TopNews #NewsUpdate #BreakingNews
#कोटपूतलीबहरोड़
बानसूर में जिला कलेक्टर और एसपी का मतदान केंद्रों पर दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा...
दोपहर 1 बजे तक पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में 36.20% मतदान हुआ, जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पणा गुप्ता और एसपी सतवीर सिंह ने संभाला मोर्चा, नांगल लाखा और बालावास सहित कई मतदान बूथों का किया निरीक्षण, आदर्श मतदान केंद्र की व्यवस्थाएं भी परखी, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश, मतदान केंद्रों पर पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, प्रशासन की लगातार निगरानी, थाना अधिकारी राजेश कुमार मीणा और हरसौरा थाना अधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ रहे मौजूद
#samacharplus24x7 #TopNews #NewsUpdate #BreakingNews @DmKotputli_B@SpktpBehror
#मेंहदीपुरबालाजी
महंगाई के बीच उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त मार!
मेंहदीपुर बालाजी में गैस एजेंसी पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने के आरोप...
सर्विस चार्ज के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लेने और प्रति सिलेंडर निर्धारित कीमत से अधिक पैसे वसूलने की शिकायत, उपभोक्ताओं ने जिम्मेदार विभाग से जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई
#samacharplus24x7 #TopNews #NewsUpdate #BreakingNews
#कोटा
कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र स्थित लैंडमार्क सिटी में युवक ने अज्ञात पॉइजन खाकर की आत्म - हत्या
मृतक त्रिलोक मीणा कोटा जिले के फतेहपुर गांव का था निवासी...
पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सोपा गया, कुन्हाड़ी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
#samacharplus24x7 #TopNews #NewsUpdate #BreakingNews @KotaPolice
#श्रीमाधोपुर#सीकर
पंचायत राज चुनाव 2026
श्रीमाधोपुर क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 30.55% हुआ मतदान...
मतदाताओं में लगातार देखा जा रहा उत्साह, क्षेत्र में पंचायत समिति के 23 वार्ड और जिला परिषद सदस्य के छह वार्डों के लिए डाले जा रहे वोट, शाम 6:00 बजे तक होगा मतदान।
#samacharplus24x7 #TopNews #NewsUpdate #BreakingNews