पुलिस अधीक्षक कोटपुतली बहरोड श्री सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देशन में पुलिस थाना बानसूर प्रभावी कार्यवाही।
अमन मीणा की कुख्यात 'AM-8584' गैंग को पुलिस ने किया धराशायी कर सरगना समेत 7 बदमाशों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
कुल ₹1,25,000 के ईनामी अपराधी गिरफ्तार
बच्चों को उनके अधिकारों, डिजिटल सुरक्षा और यातायात अनुशासन के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सार्थक कदम!
'बाल संरक्षण सप्ताह' के अंतर्गत आज राजस्थान पुलिस और यूनिसेफ (UNICEF) की बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) परिसर, जयपुर में 'वात्सल्य वार्ता' का आयोजन किया गया।
इस संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं यूनिसेफ विशेषज्ञों ने लगभग 200 छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें बाल अधिकारों, Online Cyber अपराधों से बचाव, यातायात नियमों और पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया।
बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और सुरक्षित माहौल प्रदान करने में अपना योगदान दें। बच्चों के अधिकारों के हनन या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए Child Helpline 1098 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें।
#ChildProtectionWeek #ChildSafety #UNICEFIndia #CyberAwareness #RajasthanPolice
भारतीय इतिहास में साहस, पराक्रम और स्वाभिमान की पर्याय, वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
रानी लक्ष्मी बाई केवल एक योद्धा नहीं थीं, बल्कि वे उस अदम्य नारी शक्ति का प्रतीक थीं जिसने विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानकर इतिहास की धारा को बदल दिया। उनका जीवन हर महिला और बेटी को अपने अधिकारों के लिए लड़ने, आत्मनिर्भर बनने और बिना डरे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
राजस्थान प्रदेश की हर महिला की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर है।
यदि कोई भी महिला किसी संकट या आपात स्थिति में हों, तो तुरंत आपातकालीन नंबर 112 या महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त आप निर्भया व्हाट्सएप हेल्पलाइन: 8764866090 / 91 / 92 / 93 की भी सहायता ले सकते है।
#RaniLakshmiBaiJayanti #NariShakti #WomenEmpowerment #WomenSafety #RajasthanPolice
दरगाह क्षेत्र में जायरीनों की जेब काटने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जायरीनों के मोबाइल चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 कीमती एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹6 लाख है।
CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से गैंग का खुलासा हुआ। आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच जारी है।
राजस्थान पुलिस- आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर
#RajasthanPolice #AjmerPolice #CrimeControl
पुलिस अधीक्षक कोटपुतली बहरोड श्री सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देशन में पुलिस थाना विराटनगर की अपहरण व मारपीट के आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।
चार आरोपियों सुरेश सैनी, सोनू सैनी, पवन सैनी, हेमराज सैनी को किया गिरफ्तार।
ऑफिस में Boss के नाम से आया एक मैसेज आपकी निजी और वित्तीय जानकारी को खतरे में डाल सकता है!
साइबर ठग अब वरिष्ठ अधिकारियों या HR की फर्जी पहचान बनाकर WhatsApp और Email पर संदिग्ध .zip फाइल्स भेज रहे हैं। ऐसी फाइल खोलने से आपके डिवाइस में Malware इंस्टॉल हो सकता है, जिससे पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी और निजी डेटा चोरी होने का खतरा रहता है।
साइबर ठगी से बचने के लिए अपनाएँ ये सावधानियाँ:
1. पहचान की पुष्टि करें: किसी अनजान नंबर से आए मैसेज या संदिग्ध अटैचमेंट को खोलने से पहले संबंधित अधिकारी से कॉल पर पुष्टि करें।
2. Linked Devices चेक करें: WhatsApp Settings में जाकर Linked Devices की जाँच करें और किसी भी अनजान डिवाइस को तुरंत Log Out करें।
3. सुरक्षा मजबूत रखें: WhatsApp पर Two-Factor Authentication चालू रखें और Antivirus को नियमित रूप से अपडेट करें।
साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत शिकायत करें:
साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, WhatsApp नंबर 9256001930, 9257510100 या वेबसाइट https://t.co/rXsEeqY0uF पर संपर्क करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#RajasthanPolice #CyberCrime #1930 #DigitalSafety #CyberAwareness
रंग, रौनक, अपनापन और शाही विरासत, हमारी प्यारी गुलाबी नगरी ‘जयपुर’ आज हुई 299 वर्ष की!
18 नवंबर 1727 को महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय और वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य द्वारा बसाया गया यह शहर भारत के सबसे पहले नियोजित शहरों (Planned Cities) में से एक है। बहुत कम लोग जानते हैं कि स्थापना के समय जयपुर की इमारतें सफेद और पीले रंग की हुआ करती थीं, जिन्हें 1876 में आतिथ्य और सौम्यता के प्रतीक टेराकोटा गुलाबी रंग में रंगा गया और तब से पूरी दुनिया इसे 'Pink City' के नाम से जानती है।
आमेर की पहाड़ियों से लेकर हवा महल की झरोखों तक, और UNESCO World Heritage में शामिल परकोटे से लेकर आधुनिक Smart City के रूप में 300वें वर्ष की ओर कदम बढ़ाते इस शहर की हर धड़कन में सुरक्षा, सौहार्द और शांति बनाए रखना राजस्थान पुलिस के लिए गर्व की बात है।
जयपुर स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ!
#JaipurFoundationDay #PinkCity #JaipurDiaries #HeritageCity #RajasthanPolice
सड़क पर वाहन चलाते समय न केवल ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है, बल्कि गाड़ी के सभी कानूनी दस्तावेज और आपातकालीन उपकरण साथ रखना भी उतना ही अनिवार्य है। यात्रा के दौरान Documents Checking में असुविधा से बचने तथा अनहोनी के दौरान तुरंत समाधान के लिए ये 5 चीजें हमेशा अपनी गाड़ी में रखें।
सुरक्षित और नियमबद्ध ड्राइविंग से ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। घर से निकलने से पहले हमेशा अपने दस्तावेजों की जांच कर लें।
जिम्मेदार नागरिक बनें, कानून का पालन करें।
सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए तुरंत 112 डायल करें।
#TrafficRules #RajasthanPolice #Documents #RoadSafety #SafeDriving
पुलिस अधीक्षक कोटपुतली बहरोड श्री सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देशन में पुलिस थाना सरूण्ड की प्रभावी कार्यवाही।
होटल हाईवे प्रिंस पर रात्री मे होटल कर्मियों व होटल में तोडफोड करने वाले आरोपी विनोद को किया गिरफ्तार ।