राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग के आदेश F15(1)/AR/GR-1/2014 दिनांक 24.11.2014 के अनुसार राज्य में 1 जनवरी 2015 से शपथ पत्र (Affidavit) की अनिवार्यता समाप्त की जा चुकी है। आदेश में स्पष्ट किया गया था कि सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों, पं��ायत राज संस्थानों, बोर्डों, निगमों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में प्रवेश, भर्ती एवं नियोजन से जुड़े मामलों में शपथ पत्र के स्थान पर फोटो सहित स्वयं घोषणा (Self Declaration) स्वीकार की जाएगी, जब तक किसी विशेष कानून में शपथ पत्र आवश्यक न हो।
इसके बावजूद हाल की पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य भर्तियों में दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों से ₹50 के नोटराइज्ड नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर शपथ पत्र मा��गे जाने की जानकारी सामने आ रही है।
वास्तविक स्थिति यह है कि एक शपथ पत्र बनवाने में अभ्यर्थी को औसतन ₹300–400 तक खर्च करने पड़ते हैं। दस्तावेज़ सत्यापन के समय, हर भर्ती प्रक्रिया में चयन से लगभग दुगुने अभ्यर्थियों को बुलाया जाता है, और उनसे 5–6 अलग-अलग प्रकार के शपथ पत्र लिए जाते हैं। इससे एक ही अभ्यर्थी पर ₹2000 से अधिक का अनावश्यक खर्च आ जाता है, जबकि उनमें से आधे अभ्यर्थियों के चयन की संभावना भी नहीं होती।
सरकारी आदेशों में यह भी स्पष्ट है कि गलत स्वयं घोषणा देने पर भारतीय दंड संहिता के प्रावधान लागू होंगे। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब स्वयं घोषणा से काम चल सकता है, तो अभ्यर्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ क्यों डाला जा रहा है?
��ास तौर पर चयनितों पर फिर भी समझ आती हैं लेकिन जिनका चयन नहीं हो रहा उनको बार बार ये शपथ पत्र के नाम पर इतना बड़ा खर्चा क्यों हो रहा है??
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp आप संज्ञान लेकर युवाओं को राहत प्रदान करें।।
जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा 2023 मे 5388 पद होने के बावजूद भी 75.11% कट-ऑफ गई थी...🙄
GEN = 75.11%
OBC = 73.29%
EWS = 72.21%
MBC = 68.76%
SC = 65.02%
ST = 63.07%
● जूनियर अकाउंटेंट 1st पेपर सिलेबस...
हिन्दी, इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर...
कुल प्रश्न =150 अंक 450
⅓ नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी था...
● जूनियर अकाउंटेंट 2nd पेपर सिलेबस...
अकाउंटेंसी, बिजनेस मेथड़स, ऑडिटिंग, इंडिया इकोनॉमिक्स....
कुल प्रश्न = 150 अंक = 450
1 प्रश्न 3 अंक का...
2nd पेपर मे स्टूडेंट के 40% अंक लाना मुश्किल था...फिर भी हाई कट-ऑफ कैसे...??
⅓ नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान...
■ दोनो पेपर का कुल अंक = 900
1st पेपर मे 23 प्रश्न डिली��� होना...ईमानदार, मेहनती स्टूडेंट को सीधा मेरिट लिस्ट से बाहर करने का खेल ...
जूनियर अकाउंटेंट...की जांच करने के क
पक्ष मे कौन-कौन है बताओ...100% जांच होने पर OMR, पेपर लीक का घोटाला सामने आता है तो बेरोजगार स्टूडेंट को राहत और न्याय मिलेगा...
OTR में काफी दिक्कत आ रही हैं,माननीय @alokrajRSSB जी,
1.OTP/साइट लोडिंग की समस्या जिससे login समस्या।
2.डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं हो रहा है।।
3.डेटा गायब या नहीं दिख रहा
4.फेस ऑथेंटिकेशन /E-KYC /फेस वेरिफिकेशन फेल
5. एडिट/संशोधन में दिक्कत
6.हेल्पलाइन/ईमेल का कोई जवाब नहीं..
OTR के चक्कर में बेरोजगारों की हालात खराब हो रही है एक ईमानदार मेहनती अभ्यर्थी भी आवेदन नहीं कर पा रहा है।
पहले CET 2025 का आयोजन ना करवाकर और अब OTR व आव���दन की प्रक्रिया अत्यधिक जटिल बनाकर आवेदन को रिजेक्ट व कम करने का नया तरीका अपनाया जा रहा है।
◾क्या यह आवेदनों की संख्या कम करके बेरोजगारी घटाने का नया तरीका है ??
आप तो जूनियर अकाउंटेंट भर्ती की जांच करवाओ
उसकी कट ऑफ देखकर तो सब गैरत में पड़ गए
आखिर ऐसा क्या हुआ इतना अच्छा पेपर आने के ब���वजूद भी इतनी कट ऑफ गई
कहीं बैक डोर से ओएमआर शीट भर कर तो नंबर नहीं बढ़ा दिए
और ऐसा संभव हो सकता है
और अब विश्वास भी होता है
#ओएमआर_शीट_का_खेल
जूनियर अकाउंटेंट, सूचना सहायक 2024, LDC 2024, रा���स्थान पुलिस कांस्टेबल, लाइब्रेरियन भर्ती 2024, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025, पटवार व VDO 2024 इन भर्तियों में भी OMR का खेला हुआ है।
इनकी कट ऑफ तुरंत अचानक बड़ी इन परीक्षा से जस्ट पहले की परीक्षाओं के पेपर ��ीक थे तब कट ऑफ कम जाती थी।
◾Note : फाइनल में चयनित अभ्यर्थियों की OMR की Forensic जांच से यह खुलासा आराम से हो सकता है।
जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा 2023 में 5388 पद थे फिर भी कट ऑफ हद से ज्यादा हाई गई थी और पेपर का लेवल इतना टप था कि स्टूडेंट बोल रहे थे कि 40% लाना भी मुश्किल है लेकिन कट ऑफ देकर सबके होश उड़ गए...जूनियर अकाउंटेंट भर्ती जांच का विषय है...💯%
जिनको पाठ्यक्रम का नहीं पता वह लोग 5 मिनट में गोले भरकर बढ़िया नौकरी लग रहे हैं और सबसे बड़ी बात जूनियर अकाउंटेंट जैसी भर्ती ��ें भी नौकरी करके विभाग में भ्रष्टाचार करेंगे।
#चयन_बोर्ड_OMR_घोटाला
@alokrajRSSB महोदयजी नई भर्तियों का जो कै��ेंडर आया है उसमे assistant professor का तो कोई जिक्र नहीं है तो क्या असिस्टेंट प्रोफेसर की vacancy नही आयेगी इस साल.....
बिजली विभाग में 2000+ पदो की फाइल है जिसमें 1055 JEN साथ ही नॉन कैडर (Jr.ACC,CA2,LDC,AAO,JLO) के पदों की फाइल पेंडिंग है उसे अप्रूवल देकर शीघ्र से शीघ्र विज्ञप्ति जारी करें इलेक्ट्रिक Engineers के लि���
माननीय आलोक राज जी आप से निवेदन है
LDC भर्ती परीक्षा में दो की जगह एक पेपर लिया जाएं।
एक पेपर में ही प्रश्नों ओर नंबरों को आनुपातिक आधार में बांट दिया जाएं।
2400 पे ग्रेड वाली भर्ती परीक्षा के लिए एक बच्चे को कितने पेपर पास करने होगें आप ही बताओ।
सबसे पहले CET का एग्जाम
उसके बाद सामान्य ज्ञान का पेपर
उसके बाद हिंदी इंग्लिश का पेपर
फिर हिंदी इंग्लिश की टाइपिंग
उसके बाद DV रिजल्ट फिर फाइनल रिजल्ट।।
अतः आप से निवेदन है पटवार वीडीओ की तरह एक ही पेपर का आयोजन किया जाएं।
@alokrajRSSB@Radhemahwa
आज ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ���हात्मा गांधी नरेगा के अन्तर्गत नवचयनित कनिष्ठ तकनीकी सहायक व लेखा सहायक (संविदा) की जिला आवंटन सूची जारी की गयी जिसमें संबंधित जिला कलेक्टर को निर्देशित किया गया है कि गृह पंचायत आवंटित नहीं की जावें। अगर इसकी बजाय गृह ग्राम पंचायत आवंटित नहीं करने की शर्त रखते तो समझ भी आती है और व्यवहारिक भी होती क्योंकि पूर्व में भी यह प्रावधान है। यह संविदा आधारित अस्थाई नियुक्ति है जिसमें 16900/-रु में ग���ह पंचायत से दूरस्थ समिति में नियुक्ति देना आर्थिक व मानसिक शोषण है। दूसरी तरफ पूर्व में कार्यरत अधिकतर संविदा JTA आज भी गृह पंचायत समितियों में कार्यरत है तो नवचयनित संविदाकर्मियों के साथ भेदभा�� क्यों किया जा रहा है।
हमारा माननीय मंत्री महोदय @DrKirodilalBJP जी से विनम्र निवेदन हैं कि इस संबंध आप सहानुभूतिपूर्वक पुनर्विचार करते हुए गृह पंचायत समिति आवंटित नहीं करने की शर्त को विलोपित कराते हुए गृह ग्राम पंचायत आवंटित नहीं करने की शर्त के साथ सक्षम स्तर से संशोधित आदेश/परिपत्र जारी करवाकर युवाओं को राहत दिलावें।