सरकार की नीतियों का विरोध और PM की आलोचना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन संसद में भाषा की मर्यादा टूटना स्वीकार्य नहीं। सवाल पूछिए, बहस कीजिए, सरकार को घेरिए मगर सदन को ठप मत कीजिए। मानसून सत्र में लोकसभा की उत्पादकता 19% और राज्यसभा की 39% रही। संसद नारेबाजी नहीं, जवाबदेही का मंच है
छात्रों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुननी चाहिए थीं, लेकिन संवाद के बजाय लाठी और आँसू गैस चुनी गई। JSSC-JPSC की कथित धांधली के खिलाफ छात्रों पर कार्रवाई गलत और अक्षम्य है। सत्ता चाहे दिल्ली की हो या राँची की, व्यवहार एक है। लाठी से आवाज़ नहीं दबेगी।
झारखंड के मुख्यमंत्री अपने राज्य में सत्ता में हैं और केंद्र में विपक्ष में हैं. उनके पास ये मौक़ा था दिखाने का कि अपने युवाओं की अपेक्षाओं को कैसे ठीक से डील किया जाता है. आवाज़ उठाना लोगों का, पत्रकारों का काम है. नेता से तो हल की उम्मीद है, जहाँ वो सत्ता में है. 15 दिन हो चुके हैं. लोग भूख हड़ताल पर हैं. पेपर लीक, भर्ती में गड़बड़ी, नौकरियाँ वक़्त से ना निकलना कोई आज की दिक़्क़त नहीं है. सभी को पता है लेकिन एक्शन के लिए क्या हर बार अनशन ही करना पड़ेगा?
प्रशांत किशोर की जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं, बिहार की राजनीति में एक नए विकल्प की वापसी है। विधानसभा चुनाव की करारी हार के बाद भी वे डटे रहे और बांकीपुर जीत गए। मेरे समझ अनुसार इस नतीजे के राजनीतिक संकेत दूरगामी हैं...
#Bankipur#ByElection#PrashantKishor#BiharPolitics
चुनाव, तबादले और बड़े टेंडर रद्द नहीं होते, लेकिन युवाओं का भविष्य बार-बार रद्द हो जाता है। रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थी सिर्फ न्याय नहीं मांग रहे, खुद टेंट तैयार कर रहे हैं, आंदोलन स्थल की सफाई भी खुद कर रहे हैं। यह सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी की भी मिसाल है। #JPSC#JSSC
झारखंड में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज़ होता जा रहा है। लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को अनसुना करना किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। सोरेन सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से संवाद करना चाहिए और अपनी जवाबदेही भी तय करनी चाहिए। यही लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना है।
@akhileshsharma1 भारत का नक्शा गलत छपना निश्चित रूप से गंभीर चूक है। लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि आखिर नैपकिन जैसी वस्तु पर किसी देश का नक्शा छापने की ज़रूरत ही क्या थी? राष्ट्रीय प्रतीकों और नक्शों का प्रयोग सम्मान और सावधानी के साथ होना चाहिए...
@akhileshsharma1 भारत का नक्शा गलत छपना निश्चित रूप से गंभीर चूक है। लेकिन इससे भी बड़ा सवाल यह है कि आखिर नैपकिन जैसी वस्तु पर किसी देश का नक्शा छापने की ज़रूरत ही क्या थी? राष्ट्रीय प्रतीकों और नक्शों का प्रयोग सम्मान और सावधानी के साथ होना चाहिए...
दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए रखने के लिए जिस जिस तरह के धत् कर्म किए गए वह सब देश की पॉलिटिकल साइंस की किताब में आज नहीं तो कल दर्ज होगा ही...
खैर... मौजूदा हालात में इतना कहना गलत नहीं होगा कि राजा का बेटा ही राजा बना रहेगा।
एक और पेपर लीक !
ओडिशा में मेडिकल पीजी परीक्षा के सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद प्रश्नपत्र की फोटो व्हाट्सऐप पर शेयर होने की बात सामने आई, जिसके बाद ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (OUHS) ने मामले की जांच शुरू कर दी है
The greatest slip cordon in India's Test cricket history has officially retired.
Thank you, @ajinkyarahane88, for the safe hands, calm leadership, and countless unforgettable moments. 🇮🇳🏏
@BCCI | #AjinkyaRahane | #bcci
झारखंड के युवाओं का सब्र टूट चुका है। JPSC, JSSC CGL, उत्पाद सिपाही समेत भर्ती विवादों पर जवाबदेही तय हो। 5 अगस्त के विधानसभा मार्च में छात्र मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग बुलंद करेंगे। युवाओं का भविष्य अब आश्वासन नहीं, जवाब मांग रहा है।
#Jharkhand#JPSC#JSSC
झारखंड, रांची में छात्रों ने JPSC और JSSC की कार्यप्रणाली के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट चौक तक मार्च निकाला।
छात्रों में रोष है कि परीक्षाएँ निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित नहीं की जा रही हैं।