बिहार शिक्षक मानक (कक्षा 11-12) की बड़ी गड़बड़ी: ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले रैशनलाइजेशन में ये हाल, चुप रहे तो ट्रांसफर में होगी इस से भी बड़ी धांधली!
शिक्षक संघ नेता नीरज ने दी चेतावनी, कहा—एक होकर सभी शिक्षक करें सुधार की मांग!
बिहार राज्य शिक्षक संघ के प्रतिनिधि नीरज कुमार ने शिक्षा विभाग द्वारा जारी उच्च माध्यमिक शिक्षक मानक (कार्यालय आदेश सं.-1936) के 'रैशनलाइजेशन' (शिक्षक समानीकरण) फॉर्मूले पर गंभीर सवाल उठाते हुए सरकार से अविलंब सुधार की बड़ी मांग की है। नीरज कुमार ने सभी शिक्षकों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा है कि अगर आज हम चुप रहे, तो आने वाली ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया में इससे भी ज्यादा गड़बड़ी होने की पूरी संभावना है। नामांकन वृद्धि के अनुपात में पदों का यह मौजूदा बंटवारा पूरी तरह तर्कहीन और धरातल की व्यावहारिक सच्चाई से कोसों दूर है।
रैशनलाइजेशन (समानीकरण) में क्या है बड़ी गड़बड़ी?
• अनिवार्य विषयों की अनदेखी: भौतिकी (Physics) और रसायन विज्ञान (Chemistry) विज्ञान संकाय के 100% छात्रों के लिए अनिवार्य विषय हैं। छात्र चाहे PCM ग्रुप का हो या PCB का, ये दोनों विषय सब पढ़ते हैं। इसके बावजूद 40 छात्रों से लेकर 260 छात्र होने पर भी पूरे स्कूल में इनका सिर्फ 1-1 शिक्षक ही रखा गया है!
• वैकल्पिक विषयों में पदों की बौछार: गणित (Maths) और जीव विज्ञान (Biology) चॉइस-बेस्ड विषय हैं, जिनमें छात्र आपस में विभाजित हो जाते हैं। लेकिन 221-260 छात्रों के नामांकन पर गणित के 3 और जीव विज्ञान के 2 (कुल 5 शिक्षक) दे दिए गए हैं।
शिक्षक संघ के नेता नीरज ने चेताया—धरातल पर आएगी ये मुसीबत:
लैब और प्रैक्टिकल कार्य होंगे ठप: विज्ञान में 30 अंकों का अनिवार्य प्रैक्टिकल होता है। 250 से अधिक छात्रों के बड़े बैच को एक अकेला फिजिक्स या केमिस्ट्री टीचर लैब में कैसे संभालेगा? इससे बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों दांव पर लगेगी।
वर्कलोड का भयंकर असंतुलन: सेक्शन्स बढ़ने के बाद भी Physics/Chemistry के अकेले शिक्षक पर हर क्लास और प्रैक्टिकल लेने का अमानवीय बोझ पड़ेगा।
JEE/NEET छात्रों का नुकसान: प्रतियोगी परीक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले कोर विषयों में ही शिक्षकों का टोटा रहेगा, जिससे सरकारी स्कूल के बच्चे पिछड़ जाएंगे।
नीरज (शिक्षक संघ) की सभी शिक्षकों से एकजुट होने की बड़ी मांग:
रैशनलाइजेशन का यह त्रुटिपूर्ण फॉर्मूला सरकारी स्कूलों के गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ और शिक्षकों के साथ अन्याय है। हमारी मांग है कि शिक्षक पदों की संख्या बढ़ाने का नियम कुल नामांकन के बजाय अनिवार्य विषयों (Physics/Chemistry) की वास्तविक आवश्यकता और छात्रों की संख्या के आधार पर तय हो। अगर इस विसंगति को तुरंत दूर नहीं किया गया, तो ट्रांसफर-पोस्टिंग में होने वाली बड़ी धांधली के खिलाफ पूरे राज्य के शिक्षक एक होकर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे!
#BiharEducation #TeacherTransfer #RationalizationScam #BiharNews #EducationReform @BiharEducationDept @neerajkumar
"तो क्या यह माना जाए कि TRE 1, 2 और 3 के शिक्षक अच्छे नहीं हैं? और यदि वे अच्छे शिक्षक नहीं हैं, तो क्या उन्हें हटाया जाएगा?"
"अगर IAS से भी अच्छे शिक्षक चाहिए, तो उन्हें IAS से भी बेहतर वेतन देना होगा। कम वेतन देकर काम चलाने की सोच कैसे सही हो सकती है?
@CivilsNetwork
मुझे लग रहा है मीडिया ने गलत बंदा छेड़ दिया है,
अगर ये लड़ाई थोड़े दिन और चली तो, मीडिया में बहुत जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा।
अब गर्दा उड़ेगा भइया.....
बिहार के युवाओं के साथ अन्याय और विश्वासघात कर रही है NDA सरकार।
बिहार के युवा तो वहीं मांग रहे हैं, वही याद दिला रहे है जो एनडीए ने चुनाव पूर्व 1 करोड़ नौकरी का वादा किया था। फिर युवाओं पर अब ये अत्याचार क्यों? TRE-4 परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे? पेपरलीक का विरोध करना गुनाह कैसे? क्यों बिहार के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज हो रहा है?
यदि पुलिस के इस्तेमाल का इतना ही शौक है तो NDA सरकार भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए, अपराधियों के खिलाफ करें, बिहार के युवाओं पर बार-बार ये लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसा लगता है कि टीआरई-4 की वैकेंसी जारी करने की इस सरकार की नीयत ही नहीं है। अन्यथा हमने अपने केवल 𝟏𝟕 महीने के कार्यकाल में बिना पेपरलीक के सफलतापूर्वक 𝐓𝐑𝐄-𝟏 एव 𝐓𝐑𝐄--𝟐 के तहत 𝟐 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की तथा 𝟏 लाख 𝟑𝟎 हजार पदों पर बहाली प्रक्रियाधीन कराई थी।
साल 2024 और 2025 बीत गए, लोकसभा चुनाव हो गए, विधानसभा चुनाव हो गए, 2 मुख्यमंत्री और 4 उपमुख्यमंत्री बदल गए। समूचा मंत्रिमंडल बदला। NDA नेताओं के शहजादों को बिना चुनाव लड़े डायरेक्ट मंत्री पद बांट दिए गए। नई सरकार के गठन के 6 महीने बीत गए, लेकिन अब तक TRE-4 की वैकेंसी नहीं आई, टीआरई-4 से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री और मंत्री रील्स बना रहे हैं, बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। लेकिन युवाओं के भविष्य की इस सरकार को जरा भी चिंता नहीं है। चुनाव से पहले युवाओं के सामने हाथ जोड़ने वाले NDA नेताओं की सरकार में आज परीक्षा की मांग करने पर लाठियां मिल रही है। NDA का ये छल-कपट बिहार के युवा कभी नहीं भूलेंगे।
पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा - फिर से।
बेरोज़गार युवाओं को BJP का जवाब - लाठी।
भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही है।
लाखों युवा डिग्री और क़ाबिलियत हाथ में लेकर दर-दर भटक रहे हैं। मगर BJP की सरकार को न इनकी परवाह है, न आपकी। जब युवा सड़कों पर उतरकर अपना हक़ मांगते हैं, उनके हाथ में रोज़गार नहीं - पीठ पर लाठियां रख दी जाती हैं।
भारत का युवा BJP के झूठ से तंग आ चुका है - वो अब चुप नहीं बैठेगा। और, कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।
नौकरी मांगने पर अब लाठी ही मिलेंगी?
रोजगार, विकास की बात सिर्फ चुनाव तक होगी?
बिहार के पटना में ये छात्र तो ये भी नहीं कह रहे कि 46 हजार की जगह, 4 लाख नौकरी निकालो
बस डेट की मांग कर रहे हैं कि पहले से तय की गई बहाली की प्रक्रिया कब शुरू होगी।
वह भी जब नीतीश जी सीएम रहते हुए खुद जल्द बहाली कराने की बात कर चुके हैं।
लखेनदर पासवान (मंत्री) जी,
हो सकता है आपको पता न हो और अगर पता है तो आप विशुद्ध थेथरई कर रहे हैं। 6 महीने में 2 बार सरकार बनता है, मंत्रिमंडल का गठन होता है
🔰TRE 4 में 1.20 लाख शिक्षकों की नियुक्ति को घटाकर 44,000 कर दिया गया।
🔰BPSC TRE4 का परीक्षा अगस्त 2024 में होना था और सितंबर में परिणाम आना था।
🔰चुनावी वर्ष के अगस्त 2025 में शिक्षा मंत्री ने घोषणा किया था कि 2025 में TRE 4.0 और 2026 में TRE 5.0 का परीक्षा आयोजित करेंगे
🔰फरवरी में आंदोलन हुआ तो कहा गया अब मार्च में पक्का नोटिफिकेशन आएगा
🔰मार्च बीत गया, फिर आंदोलन की धमकी जब छात्रों ने दी तब BPSC के एक वरीय अधिकारी ने अप्रैल में नोटिफिकेशन की बात सार्वजनिक रूप से कही थी। अप्रैल बीत गया...
अब जो जान बुझ कर अनजान बनने का बकैती और नौटंकी आप कर रहे हैं।
बिहार में छात्र घूमना फिरना न मुश्किल कर दें।
@LakhendraPaswa7
#BPSC #BPSCTRE4
#BiharTeacherVacancy
#ReleaseTRE4_Notification
#ReleaseTRE4 @mkrtiwari_bjp
नौकरी मांगोगे! लाठी मिलेगी!
1 परिवार के वोट की कीमत ₹10 हज़ार!
उससे ज्यादा नहीं है इस सरकार का आपसे सरोकार!
पटना में BPSC TRE 4 विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का चल रहा था शांतिपूर्ण प्रदर्शन!
BJP JDU को नौकरी मांगते हुए नहीं; अपराध करते, गाली गलौज करते, शराब और सूखा नशा के आदी हो चुके और ₹10000 में अपना वोट बेचते युवा चाहिए!
सो लाठियां बरस गईं!
जेपी गोलंबर पर @bihar_police ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठीचार्ज किया। अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सर फोड़े, हाथ पाँव तोड़े!
इससे ज्यादा और क्या विकास चाहिए?
@yadavtejashwi
#RJD #bihar #TejashwiYadav
📍 पटना
अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर लाठी चला दो!
बिहार में यही हो रहा है। NDA के नेताओं ने बिना चुनावी प्रक्रिया में भागीदार किये, अपने बच्चों को मंत्री बना दिया। लेकिन बिहार के लाखों युवा, जिन्होंने सालों मेहनत कर पढ़ाई की है, उनसे चुनाव से पूर्व NDA के नेताओं द्वारा वादा किया गया था कि TRE-4 की वैकेंसी जारी की जाएगी। लेकिन सरकार गठन के 6 महीने बाद भी TRE-4 का विज्ञापन नहीं निकला है। उल्टे वैकेंसी की मांग करने पर लाठियां बरसाई जा रही है।
बिहार के युवाओं से इतनी नफरत क्यों है NDA सरकार को? क्यों उन पर अत्याचार किया जा रहा है? वे तो बस वादा निभाने के लिए कह रहे हैं, जिस वादे के आधार पर उनसे वोट मांगा गया था? ये युवा बस अपना अधिकार मांग रहे हैं, वे केवल परीक्षा आयोजित करने के लिए कह रहे हैं। ताकि अपनी प्रतिभा दिखा सके। लेकिन रोजगार विरोधी ये सरकार कर रही है अत्याचार, NDA की युवाओं से वादाखिलाफी नहीं भूलेगा बिहार
#Bihar #RJD