सभी मित्रों के साथ, आदिशक्ति, संकट निवारिणि मां वैष्णो देवी के दर्शन पाकर कृतार्थ हुआ ।।
माता रानी की कृपादृष्टि से सभी के जीवन में सौभाग्य, सुख, स्वास्थ्य व समृद्धि का वास हो।
🚩🚩 जय माता दी 🚩🚩
पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जद (यू) विधानमंडल दल के माननीय सदस्यों के लिए आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुआ।
कार्यक्रम में पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आदरणीय राज्यसभा सांसद श्री @NitishKumar जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया, उनका कुशल-क्षेम जाना और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar , प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री @VijayKChy जी, माननीय मंत्री श्री @Shrawon_Nalanda जी सहित अन्य माननीय मंत्रीगण एवं विधानमंडल के माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे।
पटना स्नातक MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर आज जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में चुनाव की तैयारियों, संगठन की सक्रियता, आपसी समन्वय और आगामी कार्ययोजना को लेकर वरिष्ठ साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा सभी साथियों के साथ बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर हरनौत विधायक श्री हरिनारायण जी, पूर्व हिलसा विधायक श्रीमती उषा सिन्हा, पूर्व इस्लामपुर विधायक श्रीमती प्रतिमा सिन्हा, MLC श्रीमती रीना यादव, राजगीर विधायक श्री कौशल किशोर, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील जी, पूर्व MLC श्री राजू यादव, हिलसा विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण, MLC श्री संजय गांधी, इस्लामपुर विधायक श्री रुहैल रंजन, अस्थावां विधायक श्री जितेंद्र कुमार, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, MLC श्री नीरज कुमार और MLC श्री ललन सराफ उपस्थित रहे।
आगामी चुनाव के लिए संगठन की मजबूती, बेहतर तालमेल और प्रभावी तैयारी के साथ पूरी ऊर्जा से कार्य करने का संकल्प हम सभी ने मिलकर दोहराया।
देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आज के दिन को हम सभी ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाते हैं। समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
सभी शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। देश की भावी पीढ़ी को इस तरह तैयार करें कि उनके मन में देश प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना विकसित हो तथा वे अपनी योग्यता, ज्ञान एवं व्यक्तित्व के सहारे देश का नाम उज्ज्वल करें।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आज के इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग के उपदेश को आत्मसात करने का संकल्प लें। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सफलता की कामना है।
सीतामढ़ी का दो दिवसीय दौरा संपन्न होने के उपरांत बीते दिन आदरणीय पिताजी श्री नीतीश कुमार जी से भेंट कर उन्हें बाबा गरीबनाथ मंदिर, मुजफ्फरपुर एवं माता जानकी मंदिर, पुनौरा धाम, सीतामढ़ी में दर्शन-पूजन का प्रसाद दिया।
इस दौरान उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनका मार्गदर्शन सदैव जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
@NitishKumar
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रीजन-नेता, अभिभावक श्री @Shrawon_Nalanda जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जन्मदिन के शुभ अवसर पर, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ, ईश्वर आपको, सदैव आरोग्य, स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
आज का दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान को नमन करने का दिन है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला।
आइए, इस पावन अवसर पर हम संकल्प लें कि अपने देश को स्वच्छ, सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत बनाने में अपना
अभिभावक का सान्निध्य मुलाकात 🙏
आज पटना स्थित आवास पर विकास पुरुष एवं आधुनिक बिहार के शिल्पकार, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
@NitishKumar@Jduonline@Nishantjdu