बिहार विधान परिषद् चुनाव में NDA समर्थित प्रत्याशियों को जदयू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद तथा बिहार के जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री @NitishKumar जी ने दी विजय की शुभकामनाएं।
आज प्रकाशित कुछ खबरें👇
#BiharMlcElection#MLCElection
पटना आवास पर आज जदयू के कई नेतागण का आगमन हुआ। सभी से अलग-अलग आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना। साथ ही जनहित, पार्टी संगठन और समसामयिक महत्व के विषयों पर सार्थक चर्चा की।
मुलाकात करने वालों में माननीय विधान पार्षद ललन प्रसाद जी और डॉ भारती मेहता जी, माननीय विधायकगण पप्पू वर्मा जी (कुर्था), अजय कुमार जी (मीनापुर), अतिरेक कुमार जी (कुशेश्वर स्थान), पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद जी तथा बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह जी आदि शामिल थे।
इस दौरान बिहार विधान परिषद् चुनाव 2026 में दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित प्रत्याशी डॉ घनश्याम राय जी ने भी शिष्टाचार मुलाकात की। उन्हें विजय के लिए शुभकामनाएं दीं।
@NitishKumar@Jduonline
1/2
पटना आवास पर आज बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय मंत्री डॉ रामचन्द्र प्रसाद जी का आगमन हुआ। उनके साथ आत्मीय मुलाकात में राज्य के सतत विकास तथा जनहित से जुड़े कई विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
@mla_hayaghat
पटना आवास पर आज (1 अक्टूबर) सुबह भी विभिन्न जिलों से पधारे माननीय जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथियों तथा स्नेहीजनों से आत्मीय मुलाकात कर विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की तथा लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु सार्थक पहल की।
आप सभी के स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से आभारी हूं।
#SKJMorningMeeting #MorningMeeting #Patna
बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग स्वरूप सहायता राशि का चेक आज माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को सौंपा।
इस दौरान माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत जी, बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति प्रो. रामवचन राय जी तथा परिषद् में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सहायता राशि सौंपी।
@samrat4bjp@Nishantjdu81@IPRDBihar
बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जदयू विधानमंडल दल की ओर से जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद के उप सभापति श्री रामवचन राय, स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत के नेतृत्व में एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सौंपा।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस सहयोग के लिये सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।
#samratChoudhary
#CMsamrat
पटना आवास पर पधारे बिहार सरकार के माननीय मंत्री मदन सहनी जी से शिष्टाचार मुलाकात में राज्य के विकास, जनहित तथा पार्टी संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
@SahniBihar
Congratulations to Team India on a wonderful victory over Sri Lanka in the #AsianGames2026 semifinal.
Wishing our team the very best for the final against Pakistan.
Go get Gold!
#Cheer4Bharat
अन्याय और दमन के विरुद्ध सत्य और अहिंसा को सबसे बड़ा अस्त्र बनाकर दुनिया को सत्याग्रह की असीम शक्ति से परिचित कराने वाले युगपुरुष, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
बापू के उच्च आदर्शों, नैतिक मूल्यों, शांति और सद्भाव का मार्ग आज भी आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का सशक्त आधार है। उनके अमर विचार और पावन स्मृति हम सभी को राष्ट्र एवं मानवता की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
सभी देशवासियों को #गांधी_जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
#GandhiJayanti #MahatmaGandhi #InternationalDayOfNonViolence
'जय जवान, जय किसान' के अमर उद्घोष से देश में स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की नई अलख जगाने वाले, भारत के दूसरे प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
शास्त्री जी की सादगी, शुचिता, नैतिक मूल्य, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र हित में लिए गए उनके फैसले सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे। उन्होंने संकट के समय में जिस दृढ़ संकल्प से देश का मार्गदर्शन किया, वह भारतीय राजनीति के इतिहास में अनुकरणीय है।
#LalBahadurShastri #JaiJawanJaiKisan
जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी के निर्देशानुसार फरक्का जल संधि पर ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के द्वितीय एवं तृतीय चरण हेतु विभिन्न जिलों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
जनता दल (यूनाइटेड) की जागरूकता मुहिम 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' का दूसरा चरण 6 अक्टूबर से शुरू होगा।
बिहार को पिछले तीन दशकों से दोहरी मार झेलनी पड़ रही है- फरक्का बराज के कारण गंगा में गाद भरने से राज्य में बाढ़ का प्रकोप बढ़ा है, जबकि दिसंबर 1996 में हुई फरक्का जल संधि के कारण गर्मियों में जल संकट का सामना करना पड़ता है।
बिहार सरकार की दूरगामी 'गंगा जल आपूर्ति योजना' इसका एक बड़ा उदाहरण है। योजना के तहत गंगा के जल को मॉनसून के सिर्फ चार महीनों में हाथीदह से लिफ्ट कर पाइपलाइन के जरिए राजगीर, गया, बोधगया और नवादा पहुंचाया जा रहा है और शहरी क्षेत्र में हर घर में पेयजल के रूप में आपूर्ति की जा रही है। साल के शेष आठ महीनों में हम गंगा का पानी लिफ्ट नहीं कर सकते, क्योंकि जल संधि के कारण पानी बांग्लादेश को देना है।
अब जबकि दिसंबर 2026 में इस जल संधि की समय-सीमा समाप्त हो रही है, @Jduonline की मांग है कि इसका नवीनीकरण नहीं हो और बिहार की वर्ष 2050 तक की जल जरूरतों को ध्यान में रख कर ही आगे कोई बात हो।
#FarakkaWaterTreaty #NitishSamvad #Ganga #Bihar
#AsianGames2026
Congratulations to our champions for their outstanding performances:
📍Silver ~ Esha Singh in 25m Pistol, Women’s Individual; Gulveer Singh in Men’s 1500m; Sreeshankar Murali in Men’s Long Jump; Yashvir Singh in Men’s Javelin Throw; Manisha Keer, Neeru & Aashima Ahlawat in Women’s Trap Team
📍Bronze ~ Pincky Balhara in Women’s 78kg Kurash; Vithya Ramraj in Women’s 400m Hurdle; Rohit Yadav in Men’s Javelin Throw; Parul Chaudhary in Women's 5000m.
Your medals reflect years of discipline, determination and dedication.
#Cheer4Bharat
A phenomenal performance by Neeru Dhanda as she clinches the Gold Medal in the Women’s Trap Shooting event at the #AsianGames2026.
Congratulations, Neeru! Your focus, composure and exceptional skill have brought immense pride to the nation. Wishing you many more milestones ahead.
#Cheer4Bharat
Attended the meeting of the Joint Committee on the Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill, 2026.
The Committee received a clause-wise briefing on the provisions of the Bill from representatives of the Ministry of Home Affairs and the Ministry of Law & Justice.
@PIBHomeAffairs@MLJ_GoI
बिहार के हिस्से में गाद,
बांग्लादेश के हिस्से में गंगा का पानी,
अब खत्म हो यह अन्यायपूर्ण कहानी।
जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा बिहार के व्यापक हित में शुरू की गई जागरूकता मुहिम 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' से आप भी जुड़िए।
#FarakkaWaterTreaty#NitishSamvad#JDU#Bihar@NitishKumar@Jduonline
पटना आवास पर आज जदयू के वरिष्ठ नेता, बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय जी का आगमन हुआ। उनके साथ शिष्टाचार मुलाकात में राज्यहित एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस दौरान माननीय विधान पार्षद सह बिहार विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी भी मौजूद थे।
@NitishKumar@Jduonline