मेरे चचेरे भाई जीतलाल गौतम की कल रात में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह शाम को घर से निकला था, रात भर गायब रहा और सुबह उसकी लाश मिली। जिला-जौनपुर, थाना-मीरगंज। Help; @jaunpurpolice@Uppolice@dgpup
भाई @SurajKrBauddh से अभी फोन पर बात हुई। मैं दुख की इस घड़ी में उनके और उनके परिवार के साथ हूं। यूपी पुलिस से साफ़ कह देना चाहता हूँ कि हमारे समाज पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाई जीतलाल के दोषियों को जल्द गिरफ़्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। @ipsajaysahni
1. यूपी के 16 ज़िलों के 59 विधान सभा की सीटों पर आज तीसरे चरण के मतदान में सभी बढ़ चढ़कर अपना वोट जरूर डालें तथा अपने वोट से अपना उद्धार खुद करें। साथ ही, विरोधी दलों के हर प्रकार के छद्म व अनवरत् छलावे से मुक्ति के लिए यूपी में सत्ता का सुखद परिवर्तन भी जरूरी। 1/3
2. यूपी के ख़ासकर ग़रीबों को और ग़रीब बनाने वाली इनकी ग़लत नीतियों पर अब और ज़्यादा भरोसा करने के बजाय वादा निभाने वाली बीएसपी पर ही पूर्ण भरोसा का सही विकल्प। 2/3
3. अपने आत्म-सम्मान के साथ शान्ति से जीने के लिए मामूली रोजी-रोज़गार भी नहीं उपलब्ध करा पाना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता, बल्कि जो रोज़गार थे वे भी अधिकांश छिन गए हैं। सबसे पहले रोजी-रोटी की ज़िम्मेदारी, यही वक्त की सबसे बड़ी माँग है। 3/3
1. संसद में आज पेश केन्द्रीय बजट नए वादों के साथ जनता को लुभाने के लिए लाया गया है, जबकि गतवर्षों के वादों व पुरानी घोषणाओं आदि के अमल को भुला दिया गया है, यह कितना उचित। केन्द्र बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व किसानों की आत्महत्या जैसी गंभीर चिन्ताओं से मुक्त क्यों? 1/2
2. केन्द्र सरकार द्वारा अपनी पीठ आप थपथपा लेने से अभी तक देश की बात नहीं बन पा रही है। करों की मार लोगों का जीना दुभर किए हुए है। इसीलिए केन्द्र का भरसक प्रयास खासकर बेरोजगारी व असुरक्षा आदि के कारण लोगों में छाई तंगी, मायूसी व हताशा को कम करने की हो तो बेहतर। 2/2