भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और किसानों के मसीहा "भारत रत्न" चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#ChaudharyCharanSinghJi
RIICO एवं औद्योगिक परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण के विरोध में, संतों की पावन स्थली के अवाप्तीकरण तथा सरकार की प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना से होने वाली हजारों पेड़ों की कटाई के विरोध में कल दिनांक 27 मई 2026 को दोपहर 12:15 बजे से जयपुर जिले के भैराणा धाम में आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत में आप अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर संत समाज के पावन स्थान को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी आवाज बुलंद करें |
राजस्थान की संत परंपरा, गौ-सेवा और पर्यावरण संरक्षण की पहचान रहे जयपुर जिले का यह भैराणा धाम सैकड़ों वर्षों से न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि पशु-पक्षियों, वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण आधार रहा है। राजस्थान की भाजपा सरकार ने जनभावनाओं, धार्मिक आस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण को नजरअंदाज करके जिस तरह यहां औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का जो निर्णय लिया है, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी उस निर्णय के खिलाफ मजबूती से संतो के साथ खड़ी है |
#RLP_बचाएगी_भैराणाधाम
एनर्जी का पॉवर हाउस नेता !!
पचास पार की उम्र… लेकिन जज़्बा ऐसा कि समय भी पीछे छूट जाए। हनुमान बेनीवाल की ये भागदौड़ कार्यक्रमों की सूची नहीं, एक निरंतर तपस्या है।
भैराणा धाम में संतों के सम्मान से शुरुआत… रात 2 बजे जयपुर से बीकानेर पहुँचना… महज 3 घंटे की नींद के बाद दिल्ली में उद्योग समिति की बैठक… फिर नागौर लौटकर 12 घंटे लंबी दिशा मीटिंग… उसके बाद पाली का कार्यक्रम…
15 मई को फिर नागौर से टोंक, और सुबह 6:30 तक सफर… आज भी 3–4 घंटे की नींद के बाद डीडवाना-कुचामन में मीटिंग, जो रात तक चलेगी… और उसके बाद भी कार्यकर्ताओं से संवाद…
यह दिनचर्या नहीं यह साधना है , यह राजनीति नहीं यह जनसेवा का तप है।
चेहरे पर थकान नहीं, क्योंकि लक्ष्य कुर्सी नहीं कर्तव्य है। ऐसे ही लोग भीड़ नहीं बनाते, बल्कि इतिहास की दिशा मोड़ते हैं।
राजस्थान को अब शब्दों के नेता नहीं, संकल्प के योद्धा चाहिए… और यही कारण है कि यह ऊर्जा लोगों के दिलों में सीधे उतर रही है। 🙏❤️
सीकर जिले की दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मदनी गांव निवासी व BSF में कार्यरत जवान सुल्तान सिंह जी नटवाड़िया का ड्यूटी पर कार्यरत रहते समय आकस्मिक निधन हो जाना अत्यंत दुःखद है |
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत शहीद की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्ति 🙏
आप सभी को पावन पर्व अक्षय तृतीया (आखा तीज) की बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह पावन दिन समृद्धि, सुख और नए शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है। मैं कामना करता हूँ कि यह शुभ अवसर आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए |
नागौर संसदीय क्षेत्र की बेटी, डीडवाना-कुचामन जिले के ग्राम बिठुड़ा निवासी व भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत अंशु राठौड़ का आकस्मिक निधन हो जाना अत्यंत दुःखद है |
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति !