एसपी महोदय, महराजगंज पुलिस से जनता का एक और गंभीर सवाल।
लगभग तीन महीने पहले महिला अधिवक्ता निशा मौर्य के खिलाफ फरेंदा थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। उस समय उनका प्रसव के बाद ऑपरेशन हुआ था और वह शारीरिक रूप से बेहद कमजोर अवस्था में थीं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि उस हालत में वह किसी के साथ मारपीट कैसे कर सकती थीं?
और इससे भी गंभीर आरोप है कि तत्कालीन थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार राय ने महिला अधिवक्ता के साथ थाने में कथित रूप से यह अमर्यादित टिप्पणी की कि “इसी थाने में उल्टा टांगकर मारेंगे।”
इसी कथित व्यवहार के विरोध में फरेंदा के अधिवक्ता समाज के लोगों ने सीओ कार्यालय का घेराव कर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद थाना प्रभारी के स्थानांतरण की बात सामने आई।
लेकिन सवाल यह है कि यदि एक पुलिस अधिकारी पर इस तरह के गंभीर आरोप लगते हैं, तो क्या केवल स्थानांतरण ही पर्याप्त कार्रवाई है?
आज वही योगेंद्र कुमार राय निचलौल थाने में वर्दी की ताकत का कथित दुरुपयोग करते हुए आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ अमर्यादित व्यवहार कर रहे हैं, ऐसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
एसपी महोदय, सवाल आपसे है—
क्या पुलिस की वर्दी कानून से ऊपर है?
क्या किसी महिला के सम्मान और किसी नागरिक की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले अधिकारी पर निष्पक्ष जांच नहीं होनी चाहिए?
अगर एक अधिकारी के खिलाफ लगातार गंभीर शिकायतें आती हैं, तो उसे बार-बार महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी क्यों दी जाती है?
महराजगंज की जनता जानना चाहती है—वर्दी के पीछे किसका संरक्षण है?
हमारी मांग स्पष्ट है: पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो दोषी अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।
कानून की वर्दी पहनने वाला कानून का रक्षक होना चाहिए, कानून से ऊपर नहीं।
#महराजगंज #फरेंदा #निचलौल #पुलिस #महिला_अधिवक्ता #न्याय #निष्पक्ष_जांच #कानून_व्यवस्था
अपनी बेबाक आवाज से हर मुद्दे पर सच बोलने वाले इरफान आज सत्य निकेतन हादसे पर पीड़ितों का दर्द बयां कर रहे हैं!
फालतू की बहसों को छोड़िए और पूछिए, जिन परिवारों ने अपने बेटे-भाई खोए हैं, उनकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
हाय रे महराजगंज की पुलिस व्यवस्था!
एक तरफ पुलिस कहती है कि पुलिस समाज में मित्र की तरह रहेगी, वहीं दूसरी तरफ सिर्फ जन्मदिन की पार्टी मनाने जैसे मामले में पूरी चौकी को निलंबित कर दिया जाता है।
लेकिन जब पुलिसकर्मी लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करते हुए घर में जबरन प्रवेश कर बेडरूम तक पहुंचते हैं, एक जनप्रतिनिधि के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं, तब यह सब पुलिस अधीक्षक महोदय को क्यों नहीं दिखाई देता?
क्या कानून और कार्रवाई के अलग-अलग पैमाने हैं?
लगता है महोदय, कहीं ऐसा तो नहीं कि न्याय करते समय जाति देखकर फैसला किया जा रहा है, संविधान देखकर नहीं?
संविधान सभी को समानता और समान न्याय का अधिकार देता है। फिर कार्रवाई में यह अंतर क्यों?
SP महोदय, जनता आपसे निष्पक्षता की उम्मीद करती है। न्याय जाति, पद या प्रभाव देखकर नहीं, संविधान और कानून के अनुसार होना चाहिए।
कभी-कभी तो लगता है, महोदय आपका रिमोट कंट्रोल किसी और के हाथ में है।
जनता सब देख रही है। लोकतंत्र में वर्दी की ताकत नहीं, कानून और संविधान की मर्यादा सर्वोपरि होनी चाहिए
#reelsvideo #reelsviralシ #trendingreels #viralreelsシ #foryouシ #foryoupageシ
@RahulGandhi@priyankagandhi@yadavakhilesh@myogiadityanath@dgpup@INCUttarPradesh@Uppolice@diggorakhpur
₹504 crore of Haryana government money sat in bank FDs. When they went to withdraw, the account was empty. No cyber attack. Bank employees cleared paper cheques for months. Money went to shell companies, gold and real estate. CBI’s chargesheet names 6 IAS officers. The govt got its money back because it has power. You have a passbook and an app. Still feel safe?
#CryptoWala #BankScam #Haryana #Bitcoin #IndianBanking See less
SP महोदय, आखिर हमारे धैर्य की कितनी परीक्षा लेंगे?
एक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं किसान नेता के साथ कथित गाली-गलौज और अभद्र भाषा के प्रयोग का वीडियो पूरे प्रदेश के लोगों ने देखा है। इसके बावजूद SHO योगेंद्र राय के विरुद्ध अब तक ठोस कार्रवाई न होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
SP महोदय, आखिर हमारे धैर्य की और कितनी परीक्षा लेंगे?
क्या कार्रवाई के लिए हमें माननीय उच्च न्यायालय की शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा?
हम किसी व्यक्ति के खिलाफ व्यक्तिगत द्वेष नहीं रखते। हमारी मांग केवल इतनी है कि वीडियो और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच हो तथा दोषी पाए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
न्याय में देरी, अन्याय को बढ़ावा देती है।
अब निष्पक्ष कार्रवाई चाहिए।@myogiadityanath@dgpup@diggorakhpur@Uppolice@UPGovt@maharajganjpol@MaharajganjSp
SHO योगेंद्र कुमार राय प्रकरण पर प्रेस वार्ता
पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
SHO योगेंद्र कुमार राय के विरुद्ध लगाए गए गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई न होना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
दूसरी ओर, SDM निचलौल के स्थानांतरण और सिपाही फैज़ खान को लाइन हाजिर किए जाने की कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि इन कार्रवाइयों का आधार क्या है और इस पूरे प्रकरण में SHO योगेंद्र कुमार राय के विरुद्ध अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
SP महोदय से हमारा सीधा सवाल है—आखिर SHO योगेंद्र कुमार राय के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? क्या किसी दबाव या संरक्षण के कारण उन्हें बचाया जा रहा है?
हम किसी निर्दोष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग नहीं कर रहे हैं। हमारी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो SHO योगेंद्र कुमार राय के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
SP महोदय से हम आग्रह करते हैं कि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो हम लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से SP कार्यालय पर पुनः धरना देंगे और जब तक न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होती, तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
न्याय चाहिए, संरक्षण नहीं।
निष्पक्ष जांच चाहिए, दबाव में कार्रवाई नहीं।
राजू कुमार गुप्ता
किसान नेता | पूर्व विधानसभा प्रत्याशी–सिसवा
सदस्य–उत्तर प्रदेश कांग्रेस
अध्यक्ष–भारतीय किसान संघर्ष समिति
@RahulGandhi@yadavakhilesh@priyankagandhi@duttabhishek@abhisar_sharma@INCUttarPradesh@myogiadityanath@myogioffice@dgpup
आज महाराजगंज जिला मुख्यालय जनाक्रोश के नारों से गूंज उठा।
सर्व वैश्य समाज के तत्वावधान में आयोजित जनाक्रोश पदयात्रा एवं एसपी कार्यालय घेराव आंदोलन फरेंदा रोड से होते हुए जिला मुख्यालय पहुँचा। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए सैकड़ों लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मांग उठाई—
“पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद!”
“भ्रष्ट, बेलगाम योगेंद्र राय को बर्खास्त करो!”
“गालीबाज दरोगा पर कठोर कार्रवाई करो!”
इसके बाद घंटों एसपी मुख्यालय पर धरना दिया गया।
धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, सिसवा — राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि जब तक योगेंद्र राय के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। मैं न्याय की इस लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगा।
बाद में एसपी महोदय द्वारा कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया।
इस आंदोलन में मुख्य रूप से श्री **लालजी गुप्ता, पशुपतिनाथ गुप्ता, रामसेवक साहू, राज कासौधन, रामानुज राज गुप्ता, गोविंद गुप्ता, रिंकू गुप्ता, हेमंत गुप्ता, शुभाष गुप्ता, गोरख गुप्ता, गोवर्धन गुप्ता, सोहनलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, लल्ला उर्फ अजय, विजय जायसवाल, पिंटू गुप्ता, अभय जायसवाल, रामसेवक गुप्ता, अकील अहमद, रूरआलम, विनोद सिंह, विराज वीर, रामअवध मौर्य, कौशलेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शंभू गुप्ता, मनुआर शाह, चंद्रशेखर साहू, विनोद यादव, सैयद जावेद, वेदव्यास मौर्य, शैलेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, रामनरायण गुप्ता, शिवानंद गुप्ता, श्रवण गुप्ता, विनय गुप्ता, शेषमणि गुप्ता जी सहित जनपदभर से सैकड़ों वरिष्ठजन, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए और आंदोलन को सफल बनाया।
आप सभी के सहयोग, समर्थन और विश्वास का मैं आजीवन आभारी रहूंगा।
✊ लड़ेंगे — जीतेंगे!
✊ न्याय की लड़ाई जारी रहेगी!
— राजू कुमार गुप्ता
किसान नेता | पूर्व विधानसभा प्रत्याशी — सिसवा #facebookvideo #reelsviraltrendsシ #viralreelsシ
@RahulGandhi@yadavakhilesh@duttabhishek@priyankagandhi@PTI_News@News18UP@IndiaNewsUP_UK@aajtak@ndtvindia@news24tvchannel
#SaharanpurPolice#कांवड़_यात्रा_2026
🚩 बारिश के बीच कांवड़ मार्ग पर उतरे SSP सहारनपुर, स्वयं संभाली सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था
➡️श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान बारिश के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा स्वयं कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
✅कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया तथा कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखी गई। बारिश एवं प्रतिकूल मौसम के बावजूद पुलिस टीमों द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
✅SSP सहारनपुर के नेतृत्व में पुलिस की सतर्कता, संवेदनशीलता और तत्परता से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकुशल सम्पन्न कराने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। 🚔🔱🙏
🔱 हर हर महादेव! 🚩
#Uppolice
#KanwarYatra2026
#HarHarMahadev
#SafeKanwar
@adgzonemeerut@digsaharanpur
गोरखपुर: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा | Gorakhpur Harnia Operation Patient Death Family Protest Shahi Global Hospital Ann https://t.co/jVO99joIlg