पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर श्री एस. चन्नप्पा द्वारा पुलिस लाइन महराजगंज में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा की गई।
🔹 लंबित विवेचनाओं व मुकदमों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
🔹 ई-साक्ष्य एवं यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग व प्रभावी पैरवी पर जोर
🔹 वांछित/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी एवं हिस्ट्रीशीटर सत्यापन के निर्देश
🔹 अवैध खनन, गोकशी, मादक पदार्थ तस्करी व नाबालिग वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई
🔹 श्रावण मास में शिव मंदिरों पर सुरक्षा, CCTV, भीड़ व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
🔹 मिश्रित आबादी में नियमित चेकिंग एवं पैदल गश्त के निर्देश
🔹 महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता
🔹 पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वर्दी एवं आचरण में लापरवाही पर थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश
🔹 लाइन हाजिर/निलंबित पुलिसकर्मियों पर विशेष निगरानी के निर्देश
🔹 धारा 14(1) की कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी सहित अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#MaharajganjPolice
@Uppolice@diggorakhpur@AdgGkr
UPSI 2025 में बैठने वाले कैंडिडेट अपना Raw Score, Normalized Score और Actual Performance देखना चाहते हैं।
Final Answer Key के बाद Scorecard मिलना उनका हक है।
उत्तर प्रदेश सरकार और @upprpb से अपील है, छात्रों की मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाए
#Release_Score_Card@dgpup@myogiadityanath
UP SI 4543 भर्ती की हाई कट ऑफ को लेकर उत्पन्न कुछ शंकाएं-
1- पहली बार ऐसा हो रहा है कि फिजिकल की कट ऑफ 90% प्लस चली गई है
2- नॉर्मलाइजेशन में कुछ बच्चों को नंबर मिले हैं ,कुछ बच्चों के नंबर घटे हैं, जिससे कुछ भी आईडिया नहीं मिल पा रहा की भर्ती बोर्ड ने नॉर्मलाइजेशन किस प्रकार किया है ।
3- पेपर चार शिफ्ट में हुआ है तो चारों शिफ्ट के बच्चों को बराबर मौका मिलना चाहिए था क्योंकि किसी को भी नहीं पता होता किसकी शिफ्ट हल्की है या कठिन है।
4- लाखों ट्वीट तथा सैकड़ों ज्ञापन के बाद भी भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड जारी नहीं किया है, जिससे ना तो यह पता चल पा रहा है कि उनका स्कोर क्या है, कितने मार्क्स से उनका हुआ ,कितने मार्क्स से नहीं हुआ है ,जिनका हुआ है उनको भी पता नहीं चल पा रहा कि वह सेफ है या नहीं है।
5- परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी का अपना स्कोर जानना एक संवैधानिक और कानूनी अधिकार है जिससे भर्ती बोर्ड न जाने क्यों छुपा रहा है।
6- फाइनल आंसर key आने के बाद भी अभी भी ऐसे कई क्वेश्चन हैं जिनके उत्तर गलत है और भर्ती बोर्ड कह रहा है कि फाइनल आंसर key को चैलेंज नहीं कर सकते हैं।
7- यदि भर्ती बोर्ड के अनुसार पूरी भर्ती पारदर्शी और शुचिता पूर्ण हुई है तो भर्ती बोर्ड को अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड तथा नॉर्मलाइजेशन किस प्रकार किया है, यह डाटा तत्काल जारी करने में कतई भी संकोच नहीं होना चाहिए क्योंकि यह बच्चों की सालों साल की मेहनत और उनके जीवन का सवाल है।
8- जिन शिफ्ट के क्वेशचन डिलीट हुए है उनका प्रति क्वेश्चन वेटेज ज्यादा है,इससे दूसरी शिफ्ट वाले को नुकसान है,इसका कोई समाधान किया है या नहीं कुछ नहीं पता।
9- अतः हम लोग भर्ती बोर्ड @upprpb से निवेदन करते हैं कि वह तत्काल इन मांगों पर संज्ञान लें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी @myogiadityanath से अनुरोध करते हैं की भर्ती बोर्ड के कार्य प्रणाली को एक बार अपने संज्ञान में लें 🙏
लाखों युवा अभ्यर्थी सदैव आपके ऋणी रहेंगे 🙏
#UPSI_GIVE_SCORE_CARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
@CMOfficeUP@myogioffice@ChiefSecyUP@UPGovt 🙏
@upprpb यूपी पुलिस एसआई भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है।
महाराज जी के पारदर्शिता मॉडल पर सामान्य की मेरिट थोड़ी सी कम रह गयी यानि कि 400 में 369 ।
भला हो महाराज जी का जो 400/400 नहीं गई।
महाराज जी की जय.....
@upprpb माननीय मुख्यमंत्री जीकृपा करके upsi के result को भी देख लीजिए जो आज आया है 92% पर मेरिट लगी है फिजिकल की ये कैसे हो सकता है 8 questions इसमें गलत पाए गए
ना ही scorecard दिखाया है कुछ नहीं पता है कितने नंबर बने है ये कहा का इंसाफ है आप बताइए आपके elections होते है तो उसमें भी तो
@upprpb तो ये बताया जाता है कि आप कितने वोटो से जीते या हारे तो हमेशा हमारे साथ ही ऐसा क्यों होता है
अगर आपको exams में पारदर्शिता रखनी है तो pls score card दिखाये
हमें ऐसे अंधेरे में ना रखे
@upprpb जब SSC और रेलवे जैसे बड़े भर्ती बोर्ड स्कोरकार्ड जारी कर रॉ मार्क्स (Raw Marks) और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स (Normalized Marks) दोनों दिखाते हैं, तो यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा केवल कट-ऑफ जारी करना और व्यक्तिगत स्कोर न बताना अभ्यर्थियों के मन में अविश्वास पैदा करता है।
@upprpb जब 14 और 15 मार्च को चारों shifts का level लगभग समान था,
और paper analysis पर भी रोक थी,
तो फिर इतना ज़्यादा normalization आखिर क्यों...?
अगर प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है,
तो normalization का पूरा डेटा और आधार सार्वजनिक किया जाए।
#corrupt_up_govt#corrupt_uppbpb
@upprpb सादर निवेदन है@upprpb,कि UP SI परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है, किंतु अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत स्कोर कार्ड/प्राप्तांक अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कृपया सभी अभ्यर्थियों के अंक प्रदर्शित किए जाएं।#UPSI_Scorecard#UPSI_Result#CMOfficeUP@Uppolice
सोशल मीडिया पर चौकसी बढाएं। फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वाली अफवाह/फेक न्यूज प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
सोशल व डिजिटल मीडिया के माध्यम से घटनाओं के सही तथ्य समय पर लोगों के सामने लाए जाएं। शरारती तत्व दूसरे संप्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें।
किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर अविलंब जिलाधिकारी/पुलिस कप्तान जैसे वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे। संवेदनशील प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करें: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज