111 दिन तक माँ गंगा को बचाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे प्रो॰ जी डी अग्रवाल हों या हरियाणा की ओलिंपिक रेसलर हों,
हमारे 750 अन्नदाता किसान हों, दलित-आदिवासी हों, या फ़िर पेपर लीक की बलि चढ़े 25 बच्चे और उनके परिजन,
इस तानाशाह सरकार ने किसी को नहीं बख़्शा…
इनकी नज़र में कोई भी अगर आवाज़ उठाता है तो वह "Anti-National" है, "परजीवी" है !
जंतर-मंतर पर आज जो हुआ वह लोकतंत्र और संविधान के ऊपर एक और काला धब्बा है।
कोटा और देहरादून से "छात्रों की गूँज" का आगाज़ हो चुका है…दिल्ली की दहलीज़ तक ज़रूर पहुँचेगी !!
BJP के 'Leak' एजुकेशन सिस्टम ने करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।
इस सिस्टम को बदलने के लिए IYC-NSUI के साथी देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत युवाओं की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।
इस जनआंदोलन से जुड़ने के लिए 👇🏼
📞 मिस्ड कॉल दें: 9873036161
📱 QR Code स्कैन करें या https://t.co/7Dl79iDU78 पर जाकर जुड़ें
#ChhatronKiGoonj
The successful flight of Vikram-1, India’s first privately developed orbital rocket, is a tribute to years of patience, precision and quiet work by scientists, engineers and technicians.
My congratulations to the remarkable young team at Skyroot Aerospace, and to everyone at ISRO and IN-SPACe who supported this mission.
India is strongest when public institutions and private enterprise build upon each other’s capabilities in the service of science and society, and when our youth are given the opportunity and trust to turn ambitious ideas into reality.
Deeply saddened by the passing of Smt Chennamma, wife of former Prime Minister Shri H.D. Deve Gowda ji. Her strength was an enduring presence through decades of public service.
My heartfelt condolences to Deve Gowda ji, Kumaraswamy ji and the entire bereaved family.
The core tenets of the Modi government are Asatya and Hinsa.
The removal of Sonam Wangchuk ji from Jantar Mantar while he was on a non-violent hunger strike is wrong.
Paper leaks, the rising cost of education, and student suicides are critical issues for India’s future.
No amount of force can deter India’s students, and those of us who love and believe in them, from raising these issues.
#ChhatronKiGoonj
सरेआम भविष्य की नीलामी।
Paper Leak Rate Card:
* NEET - ₹40 लाख
* IIT-JEE - ₹15 लाख
* उत्तराखंड पटवारी - ₹15 लाख
* बिहार शिक्षक भर्ती - ₹10 लाख
* ओडिशा पुलिस भर्ती - ₹25 लाख
जिसके पास पैसा है, वो मेन्यू से पेपर चुन लेता है। और जो सिर्फ़ मेहनत करता है वो अपना सपना खो देता है।
152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित और सज़ा? एक को भी नहीं। यही इस माफ़िया की असली ताक़त है - बच्चों का भविष्य बेचो, पैसा कमाओ और बेख़ौफ़ घूमो।
मोदी जी, देश का हर छात्र आपसे यही पूछ रहा है - यह गिरोह किसकी शह पर इतना बेख़ौफ़ है?
रिया के पिता, राजेश जी बेटी को खोकर इस तरह टूटे कि उन्हें देखने वाले हर शख़्स की आँखें भर आईं।
यह सिर्फ़ एक परिवार का दर्द नहीं। पेपर लीक ने ऐसे कई परिवारों से उनका बच्चा छीन लिया।
हर नाम के पीछे एक माँ है, एक पिता है - जिनके लिए अब कोई कल नहीं।
इस System को नए सिरे से बनाना होगा - जहाँ बच्चों को तनाव नहीं, सुरक्षा मिले। और माँ-बाप को, उनके त्याग का फल मिले - आँसू नहीं।
5 साल रोज़ाना 10 घंटे की तैयारी और औसतन ₹9 लाख - हर छात्र की मेहनत और उसके परिवार का त्याग।
10 साल में 152 पेपर लीक, सीट-नौकरी का रेट कार्ड, 0 सज़ा, 7.5 करोड़ युवाओं का बर्बाद भविष्य - System की हालत।
इस भ्रष्ट Education System को जड़ से बदलना होगा - बनानी होगी 21वीं सदी की परीक्षा व्यवस्था, स्वतंत्र और जवाबदेह संस्था जहां छात्रों को मिले पूरी सुरक्षा।
#ChhatronKiGoonj
भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती, बेईमान - ये चार शब्द मेरे नहीं, ये देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
और सच यही है - भारत की शिक्षा व्यवस्था अब एक बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है।
जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वो आज उन्हें और उनके परिवार को कर्ज़, तनाव और निराशा में धकेल रही है।
इसी भ्रष्टाचार ने पेपर लीक माफ़िया को जन्म दिया - जो तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की सालों की मेहनत एक झटके में लूट लेता है।
यहां दोषी vendors और अधिकारियों को मिलती है tender और तरक्की। और सजा किसे मिलती है? छात्रों को, जिन्हें टूटे सपनों के साथ अकेले छोड़ दिया जाता है।
मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री यह सब देख रहे हैं। पर उन्होंने चुप्पी चुनी है - जवाबदेही से मुँह मोड़ लिया है। और मीडिया में? बस एक लंबा सन्नाटा।
अब बहुत हुआ - अब वक़्त है शिक्षा में Revolution का।
17 जुलाई, देहरादून - मेरे साथ आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को और बुलंद करें।
यहां जुड़ें: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj
महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई। 6 लाख अभ्यर्थी अधर में। दो हफ्ते हो गए, नई तारीख़ का कोई अता-पता नहीं।
लीक करने वाले आज़ाद, सिस्टम बेदाग़ और सज़ा भुगत रहा है वो जिसने ईमानदारी से मेहनत की।
ये देश के कार्यरत और होने वाले शिक्षक हैं जिनके हाथ में भारत का भविष्य है - ये वही लोग हैं जिन्होंने साल दर साल तैयारी की, फॉर्म भरे, फीस दी, दूर-दराज के सेंटर तक गए। और अब बस इंतज़ार कर रहे हैं, बिना तारीख़, बिना जवाब।
मुख्यमंत्री जी - तीन चीज़ें, आज ही:
1. समय-सीमा : TET की नई तारीख़ अभी घोषित कीजिए।
2. जवाबदेही : लीक के ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई हो, अभ्यर्थी पर नहीं।
3. भविष्य की रक्षा : जिनका साल इस लीक के कारण बर्बाद हुआ, उन्हें उम्र सीमा में छूट दी जाए।
गलती संस्था की, सज़ा अभ्यर्थी को - यह इंसाफ़ नहीं है।
17 जुलाई को देहरादून में मैं पेपर लीक के बढ़ते संकट पर आपसे विस्तार से बात करूंगा। अब समय आ गया है शिक्षा क्रांति का - ऐसी व्यवस्था बनाने का, जहां युवाओं को सिस्टम की नाकामी नहीं, अपनी मेहनत का फल मिले।
#ChhatronKiGoonj
17 जुलाई को देहरादून आ रहा हूँ। पर उत्तराखंड ही क्यों? क्योंकि देवभूमि को पेपर लीक का epicentre बना दिया गया है।
UKSSSC परीक्षा में यहाँ एक “सिस्टम” बैठ गया है, जहाँ पटवारी, लेखपाल, या कोई और पद क़ाबिलियत से नहीं, अपराधियों के तय किए रेट से मिलता है।
सरकार ने सख़्त नकल-विरोधी क़ानून बनाया - फिर भी लीक होते रहे। क़ानून काग़ज़ पर रहा, और पेपर बाज़ार में बिकते रहे।
ज़रा सोचिए, एक बच्चे ने सालों तैयारी की। फ़ॉर्म भरा, फ़ीस दी, दूर के सेंटर तक गया। और उसका पद किसी और ने ख़रीद लिया।
यह लीक नहीं - यह चोरी है। उस युवा के हक़ की, उसके रोज़गार की, उसके भविष्य की।
मैं उत्तराखंड के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवा से कहता हूँ - यह आपकी लड़ाई है, और मैं आपके साथ हूँ।
17 जुलाई, देहरादून। आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को हुंकार बनाएँ। भविष्य नीलाम नहीं होने देंगे। सपने लीक नहीं होने देंगे।
अभी जुड़ें: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj
बहुत हुआ, चलो युवा,
हाथ से हाथ जोड़ के,
अन्याय का घड़ा फोड़ के।
युवा ख्वाब ये जल जाएंगे,
सिंहासन तब हिल जाएंगे,
छात्रों की गूंज, ये है छात्रों की गूंज।
शिक्षा Revolution की ओर देश के सभी छात्रों और युवाओं का उत्साह और जोश बढ़ाने के लिए #ChhatronKiGoonj Anthem.
बदलाव अब दूर नहीं।
छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री धीरज सूर्यवंशी के साथ फोन पर अभद्रता करना, उनके घर पहुँचकर उनके बुजुर्ग माता-पिता के साथ बदसलूकी करना और उन्हें भयभीत करने का प्रयास अत्यंत निंदनीय, कायरतापूर्ण और लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
जनता की समस्याओं को उजागर करना, जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से जवाब मांगना कोई अपराध नहीं है लेकिन भाजपा के नेता जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को डराने-धमकाने का रास्ता अपना रहे हैं। यह उनकी बौखलाहट, सत्ता के अहंकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी सोच को उजागर करता है।
मैं इन असामाजिक तत्वों को स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूँ कि कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता अकेला नहीं है। प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मैं स्वयं पूरी मजबूती से खड़ा हूँ। हमारे किसी भी कार्यकर्ता पर होने वाले अन्याय, उत्पीड़न या अत्याचार को कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। धमकियों और दबाव की राजनीति से न हम डरेंगे, न झुकेंगे और न ही पीछे हटेंगे।
कांग्रेस का संघर्ष अन्याय, दमन और अहंकार के विरुद्ध पहले भी था, आज भी है और आगे भी पूरी मजबूती से जारी रहेगा।
मैं पुलिस प्रशासन से मांग करता हूँ कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें यथा शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
@OfficeOfKNath@INCMP@dheerajsuryaw13
The news of the landslide in Wayanad is deeply distressing. My heartfelt condolences to the families who have lost their loved ones. My thoughts and prayers are with everyone affected.
Relief and rescue operations are underway, and every possible effort is being made to reach those still trapped. I appeal to all Congress and UDF workers to extend any assistance in this time of need.
Wayanad has shown remarkable resilience in the face of adversity before, and together, we will stand by every affected family through this tragedy.
भीषण बारिश से कई राज्यों, विशेषकर महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में, भारी तबाही और अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूँ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि संकट की घड़ी में प्रशासन और लोगों की हर संभव सहायता करें। सभी से आग्रह है कि प्रशासन की सलाह का पालन करें और सतर्क रहें। आपके और आपके परिवार की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
पिछले सप्ताह हुई UGC-NET परीक्षा को लेकर सामने आए गंभीर आरोप बेहद चौंकाने वाले हैं।
NEET पेपर लीक के कुछ ही हफ्तों बाद अब खबरें आ रही हैं कि -
- UGC-NET परीक्षा से ठीक पहले 100 पन्नों की एक PDF प्रसारित हुई।
- यह PDF उस question paper setting की है, जो सिर्फ़ NTA के पास उपलब्ध होती है।
- PDF के लगभग 90 सवाल Sociology के असली प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं।
- वही प्रश्नपत्र ₹2.25 लाख में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बेचा जा रहा था।
- इसी नेटवर्क ने CSIR-NET, HTET और ADA जैसी आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भी दावा किया।
NEET और NET में बार-बार सामने आए घोटालों के बाद भी मोदी सरकार आंखें मूंदकर सो रही है, क्योंकि लाखों छात्रों की रात-रात जागकर की गई सालों की मेहनत उनके लिए कोई मायने नहीं रखती।
सारा देश जानता है कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से किसी भी तरह की जवाबदेही या कार्रवाई की उम्मीद बेकार है - न जांच होगी, न छात्रों को न्याय मिलेगा।
बदलाव का एकमात्र औज़ार हमारी सम्मिलित आवाज़ है - देश भर के छात्रों की गूंज, जो भारत में शिक्षा revolution लाकर रहेगी।
Deeply saddened by the tragic boat capsizing near Phu Quoc Island, Vietnam, carrying Indian tourists.
My heartfelt condolences to the families who have lost their loved ones. My thoughts are also with those who are still missing, and with their families enduring an agonising wait.
I urge the Government of India and the Ministry of External Affairs to work closely with the Vietnamese authorities to ensure that every possible effort is made in the ongoing rescue operations and that all necessary assistance is extended to the affected families.