भाजपा/ राष्ट्रीय सचिव प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना अभियान/सदस्य- क़्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया /राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास
मोदी जी 76 साल के हो गए. ज़्यादातर लोग प्रधानमंत्री के रूप में उनके 12 साल और मुख्यमंत्री के तौर पर उनके 13 साल को जानते हैं, लेकिन इससे पहले के 51 साल कैसे बीते ये कम लोगों को पता है. पहले survival का संघर्ष, फिर संघ और BJP के प्रचारक का कठोर जीवन. गांव-गांव, शहर-शहर घूमे, कभी साइकिल पर तो कभी बस में तो कभी पैदल. ना खाने का ठिकाना था, ना सोने का. उन दिनों का experience, learning और training, मोदी को दुनिया के बाकी leaders से अलग बनाता है. ऐसा अनुभव किसी और leader के पास नहीं है. मोदी जी स्वस्थ रहें, शतायु हों. जन्मदिवस की शुभकामनाएं.
@narendramodi #HappyBdayPMModi
राष्ट्र-आराधक, सुशासन और जन-सेवा के प्रतीक, 140 करोड़ भारतीयों के कुशल मार्गदर्शक, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं।
'राष्ट्र सर्वोपरि' के संकल्प के साथ आपकी यह कर्मयात्रा सेवा, समर्पण और अद्वितीय विकास की मिसाल बनी है। आपके सशक्त नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए शिखरों को छू रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मां भारती की निरंतर सेवा की शक्ति प्रदान करें।
#HappyBdayPMModi
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा को साधना, सुशासन को संकल्प और राष्ट्र निर्माण को सर्वोपरि ध्येय बनाकर जन-जन के जीवन में परिवर्तन की नई चेतना जगाई है।
आज उनके 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी से 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ होगा।
साथ ही, सृजन और श्रम के आराध्य भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर लखनऊ में 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0' के अंतर्गत 'विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026' आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं टूलकिट का वितरण होगा।
सेवा से संकल्प, श्रम से स्वावलंबन और स्वदेशी से समृद्धि की यह यात्रा 'विकसित भारत' के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेगी।
बच्चों की प्यारी मुस्कान, जवानों का अदम्य साहस, और हर जीव के प्रति करुणा, एक सच्चा नेतृत्व वही है जो दिलों पर राज करे! 🇮🇳
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi का यह सफर सिर्फ एक इतिहास नहीं, बल्कि एक ऐसी विरासत है जो आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करेगी।
देश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले हमारे प्रधान सेवक को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! 🙏
#HappyBdayPMModi
राष्ट्रसेवा और समर्पण के पर्याय, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्वकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
‘Nation First’ के संकल्प के साथ आपकी यह यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की एक प्रेरक गाथा रही है। यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देशवासियों के उस सामूहिक स्वप्न की भी यात्रा है, जिसे आपने अपने कर्म और साधना से दिशा दी है।
आपके मार्गदर्शन में भारत विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम गढ़ रहा है तथा विश्व पटल पर अपनी नई पहचान और सामर्थ्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें।
#HappyBdayPMModi
जीवेत शरदः शतम्॥
विगत 25 वर्षों से ख़ुद को माँ भारती की सेवा में समर्पित करने वाले, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, नवभारत निर्माण के प्रणेता, आत्मनिर्भर भारत- विकसित भारत के संकल्पकर्ता, हमारी पार्टी के नेता परम आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की बहुत बधाई, बहुत शुभकामनाएँ। आज इस अवसर पर मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में भारत को एक ऐसा सशक्त नेतृत्व मिला है जो विश्व पटल पर एक नए भारत आत्मनिर्भर भारत की पहचान गढ़ रहा है।
मजबूत, संवेदनशील, प्रतिबद्ध,परिश्रमी, दूरदर्शी, गतिशील नेतृत्वकर्ता के रूप में मोदी जी के कार्य पिछले एक दशक से देश को आश्वस्त करते हैं कि सत्ता को सेवा मानने वाले मोदी जी के हाथों में देश सुरक्षित है। राष्ट्र को सदैव उन्होंने परिवार माना है और माँ भारती के सच्चे सेवक के रूप में वो हमेशा अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहे हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि वह हमारे प्रधानमंत्री हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अनेकों उपलब्धियों, सुधारों व विकास का साक्षी बना है। मोदी जी ने विश्वपटल पर भारत को नई पहचान दी है और सदा स्वयं से ऊपर देश को रखा है। गुजरात के वडनगर की गलियों से शुरू हुआ सफर अनेक संघर्षों और संकल्पों की सिद्धि से होता हुआ सत्ता के शिखर तक पहुंचा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में लिया गया देश सेवा का संकल्प, आज भारत की जनता जनार्दन के लगातार तीसरे जनादेश के रूप में सार्थक हुआ है।
माँ अवाहदेवी एवं बाबा बालकनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
#HappyBdayPMModi
@NitinNabin भाजपा जब तक कार्यकर्ताओं को बंधुआ मजदूर समझेगी ओर अधिकारी यो को भगवान तब तक ये ही परिणाम मिलेंगे!साथ ही सवर्णों को साइड लाइन करने का भी साइड इफेक्ट यही होगा इससे भी बड़ा, भाजपा का विकल्प जनता को मिलते ही भाजपा कांग्रेस की तरह सीट ढूंढती रह जायेगी!!जय श्री कृष्ण
प्रखर वक्ता एवं जनप्रिय राजनेता, माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों देश वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है।