पूर्णिया जिले के अमौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जनाब अब्दुल जलील मस्तान साहब के इंतकाल की खबर से गहरा दुख पहुँचा।
वे एक ईमानदार, सादगी पसंद और जमीन से जुड़े हुए नेता थे। जब मैं किशनगंज का सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री था, उस समय अमौर विधानसभा मेरे लोकसभा क्षेत्र किशनगंज का हिस्सा था। तभी से उन्हें जानता था।
उनका इंतकाल सीमांचल और खासकर उनके इलाके के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी हमदर्दी उनके परिवार, अजीजों और चाहने वालों के साथ है।
ऊपरवाला उनके परिवार को यह गम सहने की ताकत दे और अब्दुल जलील मस्तान साहब की मगफिरत फरमाकर उन्हें जन्नत में आला मुकाम अता करे।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।