भीम आर्मी में पिछले कुछ दिन से चल रही अनुशासनहीनता को देखते हुए। व्यक्ति को नही संगठन के हित को सर्वोपरि रखते हुए। जल्द कुछ ठोस निर्णय लूँगा, सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी तब तक अनुशासन बनाये रखे।
@BhimArmyChief
#जालोर देणोक गांव के शम्भूराम भील पर जातिवादी गुंडो द्वारा चाकू से जानलेवा हमला किया गया 18मई को झांब थाना क्षेत्र मे मुकदमा नं.37पर दर्ज है जिसमे अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया अपराधियो द्वारा घर जाकर धमकी देकर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है @PoliceRajasthan
"नौकरी नही तो इच्छा मृत्यु दो"
आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था की हत्या कर पिछड़ों व दलितों का हक लूट। बहुजन युवाओं को मरने के लिये मजबूर करने वाले यूपी के मुख्यमंत्री शर्म करो, बहुजन विरोधी लुटेरी यूपी सरकार। क्या यही है आपका सबका साथ सबका विकास?
#6800_शिक्षकों_की_नियुक्ति_करो
दलित पैंथर्स की 50वीं वर्षगांठ पर ब्लैक पैंथर्स(USA) के संस्थापक सदस्यों के साथ शिष्टाचार भेंट में ब्लैकस और दलितों की समस्याएं एवं बहुजन मूवमेंट को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
All Power to the people, JAY BHIM!
अर्जकों में तार्किक, वैज्ञानिक व मानववादी चिंतन पैदा करके पाखंड-अंधविश्वास की चूले हिला देने वाले 'अर्जक संघ' स्थापना (समता दिवस) की मंगलकामनाएं। रामस्वरूप वर्मा, पेरियार ललई, जगदेव बाबू, महाराज सिंह भारती के इस कारवां को रुकने नहीं दूंगा।
जय अर्जक....जय भीम,जय मंडल।
मध्यप्रदेश में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संगठन को प्रदेश,सम्भाग,जिला,विधानसभा,सेक्टर और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए, पुनर्गठित करने की आवश्यकता को देखते हुए वर्तमान पार्टी की 'प्रदेश एवं सम्भाग कार्यकारिणी' को तुरंत प्रभाव से भंग किया जाता है -सुनिल अस्तेय (प्रदेश अध्यक्ष)
आज यूपी के जिला एटा में डॉ अंबेडकर को तोड़े जाने के विरोध में हमारे लोगो को झूठे मुकदमो जेल भेजे गए थे आज पहले समाज के लोगों की समस्या सुनने पँहुचे अब सभी मुकदमे वापस होंगे सभी को रिहा किया जाएगा किसी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा और डॉ अंबेडकर पार्क वही उसी जगह स्थापित होगा ।
राजस्थान में अराजकता का माहौल चरम पर है।बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत रामपुरा गाँव महेशनगर में जातिवादी गुंडों ने एक दलित मेघवाल परिवार पर अभी जानलेवा हमला किया है।
@ashokgehlot51 के राज में दलितों पर रोजाना हमले होना आम बात हो गई है। @KhiladiLalINC
@Barmer_Police@RajPoliceHelp
असदुद्दीन ओवैसी बोल रहे हैं भारत अगर किसी का है... तो वह "द्रविड़ों और आदिवासियों का है"। संभव है कि ओवैसी का यह बयान पीएम मोदी को घेरने के लिए हो, लेकिन ओवैसी ने बोला एकदम सच है।