मैदान-ए-खेल से लेकर दिलों की दुनिया तक... जब हिदायत का नूर दिल में उतरता है, तो इंसान को उसका असली सुकून मिल जाता है ! ब्राज़ीली फुटबॉलर कैथलीन सूज़ा का इस्लाम कुबूल कर उमराह अदा करना इस बात का सबूत है कि सुकून सरहदों का मोहताज नहीं !
अक्सर शादियों मे नाच गाना होता है ऐसे वीडियो कम मिलते हैं शादी के फंक्शन के बीच जमात के साथ नमाज़ अदा हो रही है।
ऐसी शादियों में फ़रिश्ते भी दुआ करने पहुंच जाएंगे..!!
जिस दिन हमारी शादियों में ये माजरा आम हो गया उस दिन हमारे हालात भी बदल जाएंगे।
इंसानी याददाश्त और लगन की इससे बेहतरीन मिसाल क्या होगी ! 15 साल की उम्र में बिना रुके, सिर्फ 6 घंटे 15 मिनट में पूरा क़ुरआन ज़ुबानी सुना देना वाकई असाधारण है !
यार @grok तेरा क्या कहना है !
अपने मकानों के मलबे पर खड़े होकर तब नबी ए करीम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से मोहब्बत का इजहार करना जब मुसलमानों होने की वजह से कत्लेआम हो इसे ही ईमान कहते हैं।
वीडियो फिलिस्तीनी बच्ची का बात पढ़ते हुए।
आज जो मस्जिदें शहीद की जा रही हैं, इंशाअल्लाह वे एक दिन फिर आबाद होंगी और वहां दोबारा अल्लाहु अकबर की सदाएं बुलंद होंगी। जो आज सत्ता में हैं, वे कल नहीं रहेंगे। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत न मिटा सकी है और न भविष्य में मिटा सकेगी।
पहले की सरकारें मुसलमानों को निशाना बनाती थीं, लेकिन मौजूदा सरकार मुसलमानों के साथ इस्लाम, उनकी धार्मिक पहचान और धार्मिक संस्थानों को भी निशाना बना रही है। सांप्रदायिक ताकतों को सोवियत संघ के अंजाम से सबक लेना चाहिए। इस्लाम को मिटाने का सपना देखने वाले खुद इतिहास का हिस्सा बन गए, लेकिन इस्लाम आज भी ज़िंदा है।
मदारिसे इस्लामिया हमारे धर्म और ईमान के रक्षक तथा धार्मिक पहचान के अमानतदार हैं, लेकिन नई पीढ़ी के ईमान, आस्था और नैतिकता की रक्षा केवल मदरसों की जिम्मेदारी नहीं है, माता-पिता को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
मुसलमान मौजूदा परिस्थितियों से निराश न हों, बल्कि सब्र, एकता, हिकमत और दृढ़ता के साथ अपने धर्म और ईमान पर मजबूती से कायम रहें।
#ArshadMadani
#ReligiousFreedom
#StandWithFaith
#SaveMadaris
कश्मीरी लड़की ने कहा:- एक उमर ख़ालिद को निकालने के लिए पूरी दुनिया खड़ी है, लेकिन उमर ख़ालिद जैसे 1,000 कश्मीरी जेल में बंद हैं, उनके लिए आवाज़ क्यों नहीं उठाते?
मुस्लिम समाज के लोग कभी अपने ईश्वर को नहीं भूलते अपनी प्रार्थना किसी भी जगह कर लेते हैं।
और इनसे कोई सहायता मांगे तो ये कभी मना नहीं कहते न कभी किसी से ये धर्म पूछते हैं।
इनके समाज की मुझे ये बाते बहुत पसंद है।
🇸🇦सऊदी अरब में 78 साल के एक बुज़ुर्ग को थकान की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने 24 घंटे तक उन्हें ऑक्सीजन पर रखा अल्हमदुलिल्लाह, वो जल्द ही ठीक हो गए।
जब डॉक्टर ने SR 2,000 रियाल का बिल दिया, तो बुज़ुर्ग रोने लगे। डॉक्टर ने कहा, “आप परेशान मत होइए, मैं ये बिल चुका दूँगा।”
#बुज़ुर्ग_बोले: “बेटा, मैं बिल देखकर नहीं रो रहा हूँ।
अल्लाह ने मुझे इतना दिया है कि मैं यह बिल आसानी से चुका सकता हूँ। मैं तो इसलिए रो रहा हूँ क्योंकि आज मुझे एहसास हुआ कि मैं 78 साल से अल्लाह की दी हुई हवा में साँस ले रहा हूँ, हर पल उसकी नेमतों में जी रहा हूँ, और कभी उसके बदले एक रियाल भी नहीं दिया।
अगर सिर्फ़ 24 घंटे की ऑक्सीजन का खर्च दो हज़ार रियाल है, तो सोचो, पूरी ज़िंदगी की हवा, पानी, सेहत, नींद इन सबकी कीमत कौन चुका सकता है?”
डॉक्टर कुछ बोल नहीं पाया, बस उसकी आँखों से भी आँसू गिर पड़े। उसने कहा,“ सुब्हानअल्लाह… इंसान अगर अल्लाह की नेमतों का हिसाब लगाने लगे,
तो सारी ज़मीन और आसमान भी कम पड़ जाएँ।”
मैच के रोमांच के बीच इबादत का खूबसूरत पल! 🤲🕌
अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अभ्यास सत्र के दौरान एक साथ ईशा की नमाज़ अदा करते हुए। 🏏
मैदान पर खेल का जुनून और दिलों में अल्लाह की याद। ❤️
एक अल्जीरियाई अनाथ लड़की की शादी से दो दिन पहले एक टीवी होस्ट ने उससे उसकी ख्वाहिश पूछी।
उसने जवाब दिया कि उसकी बस इतनी-सी इच्छा है कि कोई पड़ोसी उसे दो मुर्गियाँ दे दे, ताकि वह अपनी शादी की दावत में मेहमानों को खाना खिला सके।
अल्जीरिया के लोगों ने उसकी ये बातें सुनीं, और फिर पूरा देश उसकी मदद के लिए उमड़ पड़ा!
लोग सोने के गहने, घर का सामान, पैसे और खाने-पीने की चीज़ें लेकर पहुँचने लगे।
दूर-दराज़ के शहरों से भी लोग इतनी बड़ी संख्या में आए कि सुरक्षा बलों को भीड़ और लोगों की आवाजाही संभालने के लिए व्यवस्था करनी पड़ी।
कुछ देशों की पहचान उनकी दौलत से नहीं होती, बल्कि इस बात से होती है कि जब उनका कोई बच्चा रोता है, तो वे उसके लिए क्या करते हैं।
अल्जीरिया ने आज सिर्फ़ एक दुल्हन को विदा नहीं किया...
बल्कि इंसानियत के सम्मान और गरिमा को भी जगा दिया। ❤️🌹
प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान और दारुल उलूम नदवतुल उलमा, लखनऊ के मोहतमिम मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी नदवी का इंतकाल हो गया।
प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान डॉ. सईदुर्रहमान आज़मी नदवी का जन्म लगभग 1935 में मऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने 1952 में दारुल उलूम नदवतुल उलमा में दाखिला लिया और मौलाना सैयद अबुल हसन अली हसनी नदवी रहमतुल्लाह अलैह समेत अन्य बड़े विद्वानों से शिक्षा प्राप्त की।
उन्होंने लंबे समय तक नदवतुल उलमा की शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं। अरबी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक, पत्रकार, शिक्षक और वक्ता के रूप में भी उनकी खास पहचान थी।
वह अरबी मासिक पत्रिका ‘अल-बअस अल-इस्लामी’ से शुरुआत से ही जुड़े रहे और बाद में इसके प्रधान संपादक बने।
2019 में उन्हें ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय से मानद डी.लिट. की उपाधि दी गई। वहीं, 2026 में जामिया हिदाया, जयपुर ने उनकी लंबे समय से चली आ रही शैक्षणिक और धार्मिक सेवाओं के सम्मान में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।
1991 का वीडियो कही न कही आज सच साबित हो रहा है
तुम अपने बच्चों की हिफाज़त नहीं कर पाओगे, तुम अपनी मस्जिदों की हिफाज़त नहीं कर पाओगे, तुम नमाज पड़ना चाहोगे लेकिन तुमको मस्जिद मे दाखिल होने की इज़ाज़त नहीं दी जायेगी
और आज यही सब मोब्लिचिंग, मस्जिदों की शाहदत हो रही है
#SaveUjjainShahiMosque
मस्जिद के अंदर रात के 3 बजे इमाम साहब लोगों का हौसला बढ़ा रहे हैं, और नौजवान अपने इमाम की बातें पूरी तवज्जो और गौर से सुन रहे हैं।
अल्लाह तआला इन सभी लोगों की हिफाज़त फरमाए और मस्जिद को ज़ालिमों के ज़ुल्म से महफूज़ रखे। 🤲
#SaveUjjainShahiMosque .
उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी की याचिका इंदौर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद के एक हिस्से को हटाने के आदेश पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया।
मुस्लिम पक्ष के वकील अधिवक्ता अरशद वारसी के मुताबिक, कोर्ट ने सिर्फ तीन फीट हिस्सा हटाने की शर्त के साथ अपील डिस्पोज कर दी है। उनके मुताबिक, उज्जैन नगर निगम और धार्मिक स्थल कमेटी के बीच पहले ही समझौता हो चुका है.