हर स्मार्ट फोन यूजर खासकर उन लड़कियों/ महिलाओं को जो शिक्षा और रोजगार के लिए अपना अधिकांश समय घर से बाहर बिताती हों को उनके सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण नीचे दिये गए ऐप्स की जानकारी होने के साथ-साथ ये ऐप्स उनके मोबाइल में इंस्टॉल भी होने चाहिए।
• सेफ्टीपिन (Safetipin) ऐप
यह सबसे बेहतरीन महिला सेफ्टी ऐप्स में से एक है और यह पर्सनल सेफ्टी सुनिश्चित करता है। इसके जीपीएस ट्रैकिंग, इमरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर्स, सेफ प्लेसेज के लिए डायरेक्शन जैसे फीचर्स इसे अन्य ऐप्स की तुलना में बेहतर बनाते हैं। इसके साथ ही यह यूजर्स को अनसेफ लोकेशन्स को पिन करने और दूसरों को मदद देने लायक भी बनाता है। अंग्रेजी के अलावा, यह ऐप हिंदी, बहासा और स्पेनिश भाषा में भी है।
• रक्षा ऐप (Raksha App)
यह एक बटन से लैस ऐप है जो संकट की स्थिति में यूजर की फैमिली को उसकी करंट लोकेशन के साथ अलर्ट भेजता है। इसमें यूजर्स उन संपर्कों का चयन कर सकते हैं जो लोकेशन को देखने में सक्षम होंगे। इसके अलावा ये ऐप इस तरह से काम करने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है कि भले ही यूजर का फोन स्विच ऑफ हो या नॉन-ऑपरेटिव मोड में हो तब भी यूज़र अपने प्रियजनों को केवल तीन सेकंड के लिए वॉल्यूम की दबाकर अलर्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही रक्षा ऐप में एसओएस फंक्शन है जो यूजर के ऐसी जगह फंसने पर जहां मोबाइल डेटा या इंटरनेट नहीं है वहां से भी एसएमएस भेज सकता है।
• विमेन सेफ्टी ऐप (Women Safety)
यह ऐप महिलाओं की सेफ्टी की अन्य एप्लिकेशन की तरह ही मुश्किल में फंसे यूजर को सिर्फ एक बटन टैप करने के साथ ही उस जगह और स्थिति से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए बनाया गया है। यह ऐप गूगल मैप (Google Map) के लिंक के साथ ही यूजर की सभी डिटेल पूर्व-निर्धारित नंबर्स में भेजने की सुविधा भी देता है। ऐप मोबाइल फोन के फ्रंट और रियर कैमरे के इस्तेमाल से एक साथ दो फोटोज क्लिक कर सीधे सर्वर पर अपलोड करने के लिए भी डिजाइन किया गया है। इसमें तीन कलर्ड बटन भी हैं जो यूजर को स्थिति की गंभीरता को चुनने में सक्षम बनाता है।
• स्मार्ट 24×7 ऐप (Smart24x7)
इस ऐप में यूजर्स के लिए कुछ बेहतरीन फीचर्स हैं। यह ऐप न केवल भारत के विभिन्न राज्य के पुलिस विभागों द्वारा समर्थित है बल्कि यह महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। यह समस्याग्रस्त स्थिति में आपातकालीन संपर्कों को पैनिक अलर्ट भेजता है और साथ ही साथ आवाज को रिकॉर्ड करता है और पैनिक सिचुएशन के दौरान फोटो शेयर करता है जो पुलिस को भी भेजी जा सकती हैं।
• हिम्मत ऐप (Himmat App)
दिल्ली पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों को हिम्मत ऐप (Himmat App) इस्तेमाल करने की सलाह दी है। यह एक फ्री सेफ्टी ऐप है। अपनी सभी डिटेल्स के साथ दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद, यदि कोई यूजर किसी परेशानी वाली जगह या स्थिति में फंस जाती हैं तो यह ऐप उन्हें एसओएस अलर्ट भेजने के साथ ही लोकेशन डिटेल भेजने की भी सुविधा देता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन से ऑडियो वीडियो सीधे दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को ट्रांसमिटेड किया जा सकता है। इससे खतरे की सूचना मिलते ही पुलिस कुछ ही वक्त में वहां पहुंचने में सक्षम होती है।
मा.मुख्यमंत्रीजी @myogiadityanath PVVNLमे बिजनेस प्लान में बहुत लंबे अंतराल के बाद ट्रांसफॉर्मर का इस्टीमेट पास हुए परन्तु भण्डार केन्द्र सेअभी तक इश्यू नही हुऐ है। ERP पर 2465 ट्रांसफॉर्मर की pendency दिखाई दे रही है।अब ओवरलोड ट्रांसफार्मर तो जलेंगे ही
@aksharmaBharat
ऊर्जा मंत्री जी ने बिजली विभाग के आंदोलनरत कर्मचारियों को धमकी देने में पूरी ऊर्जा लगा दी है।
जनता के तकलीफों की ओट लेकर उन्होंने आंदोलनकारियों पर ESMA और NSA के कार्रवाई की बात कही है।
ज़ाहिर है, सरकार आंदोलन का दमन करने को किसी स्तर पर जाएगी। इस शासन में बोलने तक की छूट नहीं।
महोदय, गुलजारी लाल मंदिर, निकट कैराना रोड वाली गली में पिछले एक हफ्ते से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।लोग अपने घरों पर डस्टबिन में कई-कई दिन कूड़ा रखने को मजबूर हैं। Plz do the needful @ShamliNagar @NagarVikasUP @dm_shamli
अपर जिलाधिकारी महाराजगंज श्री पंकज वर्मा द्वारा बिजलीकर्मी को धमकाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग,भद्दी भद्दी गालियां "साले हरामखोर" एवं "बिजली वालो की क्या औकात है अभी तीन को निलंबित कराया है के संबध में @myogiadityanath से सादर अनुरोध है इनका निलंबन कर स्थानांतरित करने की कृपा करे।