2.
तहज़ीब जिसे छू लेती है
जब लछमी किरपा होती है
ग़ुरबा की चिंता करता है
सामान्य व��्त्र ही भाता है
देशप्रेम जग जाता है
मानुस मनुष्य हो जाता है
आदर्श उपस्थित करता है !!
~ सुधांशु मिश्र
1.
जब पैसा सिर चढ़ जाता है
मानुस बौराता रहता है
सोने की थाली में रख कर
चाँदी के टुकड़े खाता है
अन्न नहीं उसे भाता है
पूरा पागल हो जाता है
भौंडापन ही दिखलाता है !
~ सुधांशु मिश्र
मानुष पहुँचा चा��द पर
क्या होगा अंजाम l
चाँद बिकेगा धरा पर
ज्वार- भाट के नाम ।।
सत्ता पर क़ाबिज़ हुआ
बनिया दे कर दाम ।
जनता का जीवन हुआ
बस बनिये के नाम ।।
राजा लुटवाता फिरे
ले मंदिर का नाम ।
मंदिर पर क़ब्ज़ा हुआ
हुआ वणिक के नाम ।।
~ सुधांशु मिश्र
@AliyaAbbas दंडधारी ..
शर्म को धो कर पिया तूने जो है
रक्त है माँ भारती की छाती का
वो कुकर्मी हँस रहा सब देखते
जब बिलखती दिख रही थीं बेटियाँ
भेजते हम तुझको सौ धिक्कार हैं
ले के बैठा आत्ममुग्ध सरकार है
तुझको दिखते देश के कुछ सेठिया
जब बिलखती दिख रही थीं बेटियाँ
~ सुधांशु मिश्र
@AliyaAbbas दंडधारी -1
हो रहा तू दंडवत पाखंड में
दंडधारी पीटते थे बेटियाँ
वो दुराचारी दिखाता दाँत था
जब बिलखती दिख रही थीं बेटियाँ
आँख का पानी गया था सूख सब
तू सजाता फिर रहा था गोटियाँ
सत्ता ही तेरे लिये एक धर्म था
जब बिलखती दिख रही थीं बेटियाँ
(जारी ..2)