आज भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्री परिमल नाथवानी जी की ऐतिहासिक विजय के उपरांत उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उन्होंने हमारे प्रेरणास्रोत, राष्ट्रवादी विचारधारा के महान पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर सिंह जी, मुख्य सचेतक श्री नवीन जायसवाल जी सहित माननीय विधायकगण, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत कर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
यह विजय जनसेवा, सुशासन और विकास के प्रति जनता के अटूट विश्वास तथा एनडीए की सकारात्मक राजनीति की एक सशक्त अभिव्यक्ति है।
@blsanthosh
@BJP4Jharkhand के सम्मानित अध्यक्ष,नेता विधायक दल,राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी भाई साहब को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई व अशेष शुभकामना!
💐
#माँविंध्यवासिनी आपको स्वस्थ्य दीर्घायु एवं सांगठनिक ऊर्जा से ओतप्रोत रखें!!
🙏
@yourBabulal