नमाज़ अदा कर रही बेबस महिला को सताकर कैसा शौर्य ???
अस्पताल में जहाँ लोग अपनों की साँसों के लिए गिड़गिड़ाते हैं, वहाँ हापुड़ के GS Medical College से सौरभ प्रताप का एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है। नफरत ने लोगों का ज़मीर किस कदर मार दिया है।।।
एक बुजुर्ग महिला अस्पताल के कोने में अपने बीमार परिजन की सलामती के लिए शांति से नमाज़ अदा कर रही हैं।।।
उन्हें उकसाने और परेशान करने की नीयत से इस शख्स ने जानबूझकर तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाई। अस्पताल जैसे साइलेंट ज़ोन में ऐसी नीच हरकत??? 😡
हद तो तब हो गई जब वह बुजुर्ग महिला असहज होकर अपना सामान समेटकर वहाँ से हट गईं, तो यह शख्स अपनी ओछी हरकत पर आँख मारकर ठहाके लगाने लगा और सोशल मीडिया पर बेशर्मी से लिखा थोड़ा मसाला डाल दिया, भाग गई...यह मानसिक दिवालियापन नहीं तो और क्या है???
यह भक्ति नहीं, आस्था का अपमान है हनुमान जी का नाम करुणा, मर्यादा और रक्षा का प्रतीक है। किसी नमाज़ पढ़ रही महिला को चिढ़ाने और भगाने के लिए चालीसा का इस्तेमाल करना धर्म और हनुमान जी की मर्यादा का घोर अनादर है।।।
अस्पताल कोई नफरती रील बनाने का अड्डा नहीं है। किसी लाचार की इबादत में खलल डालकर कोई सूरमा नहीं बनता।।।
@HapurPolice और अस्पताल प्रबंधन से मांग है कि माहौल बिगाड़ने वाले इस उपद्रवी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।।।
आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हमारे बीच में नहीं रहे, आज जब ऐसे ही नेता देश चला रहे हैं वहीं मनमोहन सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।
कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की।
ऑक्सफ़ोर्ड से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि मिली।
अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर रहे
संयुक्त राष्ट्र में काम किया
योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे
रिज़र्व बैंक के गवर्नर भी रहे
देश के वित्त मन्त्री रहकर देश को सबसे कठिन परिस्थिति से बाहर निकाला
देश के 10 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे और इसी दौरान देश की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम दिया
मनमोहन सिंह वो व्यक्ति हैं जिनका मूल्यांकन सिर्फ़ समय ही कर सकता है। ऐसे लोग महानता के उस शीर्ष पर होते हैं जहां बहुत कम लोग ही पहुँच पाते हैं।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे😢
@JaikyYadav16 आप हो सकता है सही हो,
अगर आप अपनी मेहनत की कमाई किसी की अय्याशी के लिए प्रयोग होते नहीं देखना चाहते हैं तो आपको यह करना बेहद ही ज
जरूरी है।
#अतुल_सुभाष को न्याय मिले✅️
"मेरा नाम अतुल सुभाष है. बेंगलुरु में रहता हूं और आज मैं सुसाइड कमिट करने जा रहा हूं.. कोर्ट के बाहर किसी गटर में बहा देना मेरी अस्थियों को."
"मेरे मरे हुए शरीर के आसपास मेरी पत्नी और उसके परिवार का कोई नहीं आना चाहिए.."
"मेरा अस्थि विसर्जन तब तक नहीं होना चाहिए जब तक मेरे हर आरोपी को सजा नहीं मिलती.."
"इतने सारे एविडेंस.. सब कुछ होने के बाद भी अगर कोर्ट जज और बाकी के आरोपियों को सजा नहीं देती है तो मेरी अस्थियां वहीं कोर्ट के बाहर किसी गटर में बहा देनी चाहिए.. ताकि मैं जान जाऊं कि इस देश में क्या वैल्यू है एक लाइफ की.."
बेंगलुरु में रहने वाले यूपी के अतुल सुभाष के फांसी पर लटकने से पहले बनाया वीडियो और उसकी दर्दनाक कहानी आज सबको व्यथित कर रही है.. अतुल महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डीजीएम के पद पर काम करते थे. मात्र 34 साल की उम्र थी.. अच्छा खासा पैकेज था.. लेकिन पत्नी निकिता सिंघानिया ने जीवन नर्क बना दिया था. ऐसा नर्क कि अतुल के पास मरने के अलावा कोई और रास्ता बाकी नहीं रह गया था.. जरा सोचिए, कोई व्यक्ति अपने ही देश की कानून व्यवस्था से.. पुलिस से.. अदालतों से.. सिस्टम से.. इस हद तक निराश हो गया कि आखिरी इच्छा में कह रहा, "अगर न्याय न मिले तो मेरी अस्थियां कोर्ट के बाहर ही गटर में बहा देना.."
शर्म है हम सबके लिए.. अतुल कितने मानसिक दबाव में रहा होगा. ये समाज कितना गैर जिम्मेदार और अमानवीय है जो अतुल की पीड़ा, निराशा, त्रासदी को समझ नहीं सका!!
अतुल पिछले तीन दिन से अपनी जीवन लीला खत्म करने के बारे में सोच रहा था. उसकी पत्नी निकिता जौनपुर की है. 5 साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ही निकिता उसे छोड़कर जौनपुर लौट आई और वहां उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा समेत तमाम धाराओं के कई मुकदमे दर्ज करा दिए.. 2 साल के भीतर कोर्ट की 120 तारीखें लगीं, जिसमें से 40 तारीखों पर अतुल बेंगलुरु से जौनपुर आ चुका था.. निकिता उसे सुसाइड के लिए उकसाती थी. मरने से पहले अतुल ने कहा कि निकिता तलाक के बदले हर महीने 2 लाख रुपए गुजारा भत्ता मांग रही थी. मेरे बच्चों को उसने छीन लिया था.. अतुल का आरोप है कि जौनपुर की फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक ने भी उसे परेशान किया.. जज रीता कौशिक उस पर 3 करोड़ रुपए की एलिमनी देने का दबाव बना रही थी.. अतुल जब कोर्ट जाता था तो पेशकार रिश्वत मांगता था. अतुल के रिश्वत देने से इनकार करने पर उसके खिलाफ हर महीने 80 हजार रुपए मेंटिनेंस देने का आदेश जारी कर दिया गया.. अतुल ने 40 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा, साले अनुराग सिंघानिया उर्फ पीयूष और चचेरे ससुर सुशील सिंघानिया को दोषी ठहराया है.. उसने मरने से पहले बनाए गए वीडियो में कहा, खुद को खत्म कर लेना ही बेस्ट है क्योंकि मैं जो पैसा कमा रहा हूं उसी से अपने दुश्मन को बलवान बना रहा हूं.. मेरा पैसा मुझे ही बर्बाद करने के लिए इस्तेमाल हो रहा है.. मेरे ही टैक्स के पैसे से ये पुलिस, ये कोर्ट, ये सिस्टम मुझे और मेरी फैमिली और बाकी लोगों को भी हैरेस करेगा.. तो जो सप्लाई है वैल्यू का, उसी को खत्म कर देना चाहिए..
कल जब बेंगलुरु पुलिस अतुल के घर पहुंची तो दरवाजा बंद था. दरवाजा तोड़कर पुलिस भीतर घुसी तो अतुल का शरीर फंदे से लटका मिला. कमरे की दीवारों पर लिखा था.. JUSTICE IS DUE.. यानि न्याय अभी बाकी है..
अतुल को न्याय मिलना ही चाहिए..
फैमिली कोर्ट की जज और निकिता समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए..
@garrywalia_ पाखण्ड को मानने वालों देख लो
आँखे खोलो और पाखंड से दूर रहो
धर्म की आड़ में महिला की आबरू से खेलते पकड़ा गया पाखंडी.
कह रहा है "बात अखाड़े तक न जाए" 😡