"मुश्किल वक्त में न हो इलाज की चिंता, यही है आयुष्मान भारत का संकल्प।
गोल्डेन कार्ड बनवाइए और अपने परिवार को दीजिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच।"
जनहित में जारी — जिला प्रशासन एवं चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आजमगढ़।
@dmazamgarh@upnhm@brajeshpathak
🛑⚠️ रेबीज़ जानलेवा हो सकता है, लेकिन सही समय पर उपचार से इसकी रोकथाम संभव है।🐕
Rabies Prevention | Vaccination | Animal Bite Safety
#RabiesPrevention#AnimalBiteSafety#NHMUP
✨ निःक्षय मित्र बनकर किसी की जिंदगी में नई उम्मीद लाएं।
आप पोषण आदि में सहयोग देकर टीबी को हराने में अहम योगदान दे सकते हैं। 🌿
टीबी मुक्त भारत । टीबी उन्मूलन । कुपोषण । नि:क्षय मित्र । TB Haarega Desh Jeetega ।
Tuberculosis
#TBMuktBharat#NHMUP
💬साझा करें, सुकून पाएं....
कुछ यादें और अनुभव समय के साथ धुंधले तो पड़ जाते हैं, लेकिन उनका प्रभाव मन में बना रह सकता है। ऐसे समय में संवाद, समझ और अपनों का साथ भावनात्मक सहारा बन सकता है।
याद रखें, मन की बात साझा करना कमजोरी नहीं, बल्कि स्वयं की देखभाल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 🌿
Emotional Health | Healing Journey | Mental Health Awareness
#MentalHealthAwareness #HealingJourney #MentalWellness #NHMUP #MannkiBaat
जून माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को PMSMA (प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान) के तहत कराएं गर्भवती महिलाओं की जरूरी जांच।🤰
समय पर जांच, सुरक्षित मातृत्व की सबसे बड़ी पहचान।
मां और शिशु- दोनों रहें स्वस्थ और सुरक्षित। 🌸
PMSMA awareness | Pregnancy checkup dates | Safe motherhood campaign | Maternal health services | Antenatal care for pregnant women
#PMSMA #प्रधानमंत्री_सुरक्षित_मातृत्व_अभियान #SafeMotherhood #NHMUP #MaternalCare
🥗 पोषक आहार की कमी एनीमिया जैसी गंभीर समस्या को जन्म दे सकती है।
अपनी रोज़ाना की थाली में हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ, दालें, अंडे, दूध-दही, मौसमी फल, नट्स और साबुत अनाज शामिल करें। संतुलित आहार अपनाकर शरीर को आवश्यक पोषण दें और एनीमिया से बचाव करें। स्वस्थ खानपान ही स्वस्थ जीवन की सबसे मजबूत नींव है। ❤️💪
Anemia Prevention | Balanced Diet | Iron Rich Foods | Healthy Nutrition | Nutritional Deficiency
#AnemiaAwareness #BalancedDiet #HealthyEating #NutritionForHealth #SwasthBharat #NHMUP
*खराब प्रदर्शन पर सीएमओ सख्त: एक सप्ताह में सुधार नहीं तो होगी कार्रवाई, नाम भी होंगे सार्वजनिक, टेली कंसल्टेशन, वेलनेस गतिविधियों और दैनिक ओपीडी रिपोर्टिंग में गंभीर लापरवाही*
*आजमगढ़*
https://t.co/1QqxUzAr7Z
@nhm_up@dmazamgarh
🫁 लगातार खांसी, कमजोरी, वजन कम होना या बुखार जैसे लक्षणों को हल्के में लेना सही नहीं। ये TB के संकेत हो सकते हैं, ऐसे में समय पर जांच व इलाज बेहद जरूरी है।
जागरूकता और सही देखभाल से मिलकर बनाएं TB मुक्त भारत। ✨
#टीबी_हारेगा_देश_जीतेगा#TBMuktBharat#NHMUP
लू के दौरान रखें अपना खास ख्याल प्यास न लगे तब भी पानी और तरल पदार्थ लेते रहें, हल्का और पानी से भरपूर भोजन चुनें, और शराब, चाय, कॉफी जैसे पेयों से बचें।
#BeatTheHeat
आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में उच्च रक्तचाप एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनती जा रही है।
इसकी समय पर जांच और सही देखभाल न करने पर यह हृदय रोग और अन्य जटिलताओं का कारण बन सकता है। इसलिए नियमित BP जांच कराना, योग व ध्यान के माध्यम से तनाव को कम करना, और स्वस्थ आहार अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
जागरूकता और सतर्कता ही इसका सबसे प्रभावी बचाव है।
Hypertension | Blood Pressure | Health Awareness | Preventive Care
#WorldHypertensionDay #KnowYourBP #HealthAwareness #NHMUP
डिप्रेशन कमजोरी नहीं, बल्कि एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जिसका सही समय पर उपचार जरूरी है। इसकी गंभीरता को समझकर विशेषज्ञ की सलाह लेना, भावनाओं को साझा करना और सकारात्मक सहयोग प्राप्त करना बेहतर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।
मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और दूसरों को भी जागरूक करें।
Mental Health | Emotional Health | Depression Treatment
#MentalHealthAwareness #DepressionSupport #HealthAwarenss #NHMUP
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस अंशदायी पेंशन योजना के माध्यम से 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर वृद्धावस्था में ₹3,000 प्रति माह पेंशन का लाभ मिलेगा।
#MoLE#pension
अधिक मात्रा में तेल, नमक और चीनी का सेवन धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है और उच्च रक्तचाप, मोटापा, मधुमेह तथा हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है।
संतुलित आहार और सही खानपान की आदतें अपनाकर हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, बीमारियों से बचाव कर सकते हैं और एक स्वस्थ व सक्रिय जीवन जी सकते हैं।
Healthy Eating | Balanced Diet | Healthy Lifestyle
#HealthyLiving #BalancedDiet #NHMUP
बेहतर सेहत का पहला स्टेप…
कम तेल! छोटे बदलाव ही बेहतर स्वास्थ्य की बड़ी शुरुआत बनते हैं।
रोज़ाना खाने में सिर्फ 10% कम तेल अपनाकर मोटापा, हृदय रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है।
आज से स्वस्थ आदतों को अपनाएं और फिट जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
Healthy Lifestyle | Obesity Awareness | Healthy Eating
#EatHealthy #ObesityAwareness #HeartHealth #NHMUP #10percentlessoil
बढ़ती गर्मी, बढ़ता खतरा….
गर्मी बढ़ रही है और साथ बढ़ रहा है आग लगने का खतरा।
ऐसे में छोटी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। सावधानियों अपनाएं व हर किसी के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
आज की सतर्कता, कल की सुरक्षा है।
Fire Safety Awareness | Hospital Safety Protocols | Electrical Safety Guidelines | Summer Fire Prevention
#FireSafety #SafetyFirst #HospitalSafety #NHMUP
सुरक्षित मातृत्व, सशक्त उत्तर प्रदेश 🤱
सम्मान, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ उत्तर प्रदेश में मातृत्व सुरक्षा व देखभाल सुविधाओं का सशक्तिकरण।
PMSMA, SUMAN और डिजिटल इनोवेशन जैसी पहल हर मां तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुँचा रही हैं।
Safe Motherhood Uttar Pradesh | Maternal Health Services UP | NHM Uttar Pradesh | PMSMA SUMAN Scheme | Yogi Government Healthcare Initiatives
#SafeMotherhood #MatruSwasthya #SashaktNariSwasthUP #NHMUP
मानसिक रोग से लड़ाई में, सबसे बड़ी दवा है अपनों का समर्थन और सहयोग!
मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गलत धारणाएँ समाज में डर और मिथकों को बढ़ाती हैं। हर मानसिक रोगी को अस्पताल में भर्ती करना ज़रूरी नहीं है।
वास्तव में, अधिकांश मानसिक रोगों का इलाज नियमित परामर्श, दवाइयों और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से किया जा सकता है।
पीड़ित को चाहिए
👉 सही जानकारी और परामर्श
👉 परिवार व समाज का सहयोग
👉 केवल गंभीर परिस्थितियों में ही अस्पताल में भर्ती आवश्यक है
मानसिक रोगियों को अलग करने की बजाय, उन्हें समझें, सहारा दें और सही परामर्श से उनका जीवन बेहतर बनाएं।
Mental Health Awareness | Outpatient Mental Care | Mental Health Support
#MentalHealthAwareness #EndTheMyths #MentalHealthSupport #TeleMANAS #NHMUP